Skip to main content

Posts

Showing posts from June 13, 2022

जिंदगी में चलते रहना जरूरी ह़ोता है

अक्सर हम जिंदगी में कुछ कदम आगे बढ़ाते हुए कुछ कदम पीछे ले लेते हैं ∣ हमें लगता है कि ये काम हमारे लिए नहीं है हम इसे नहीं कर पाएगें ऐसा करते हुए हम ये भूल जाते हैं ∣ कि जिंदगी में  हार जीत तो लगी ही रहती है किन्तु इंसान का काम लगातार मेहनत करना होता है ∣  इस दुनिया में दो तरह के लोग होते है एक  वो जिनकी किस्मत ही उनके जीवन को सरल बना देती है ∣ तो कुछ वो लोग होते हैं जिनको कदम कदम पर मेहनत करनी होती है ∣   जब जाकर वो एक लंबी दूरी का रास्ता तय कर पाते हैं ∣  जिंदगी में हालात बदलते रहते हैं किन्तु हमें अपनी कोशिश जारी रखना होता है कई बार मुश्किल हो जाता है इसे अपनी तरह से करना किन्तु हमें लगातार काम करना होता है ∣ ऐसे ही नहीं मिल जाती है सफलता उसके लिए हंसते रोते काम करते रहना होता है ∣