Skip to main content

Posts

Showing posts from September 17, 2021

नया

   अक्सर हमारी जिंदगी में पुरानी चीजों की जगह कब नयी चीजें आ जाती है हमें मालूम ही नहीं चलता है पुरानी चीजें कैसे हम से छूट गयी पता ही नहीं लगता है जिंदगी में अक्सर नयी चीजों के आ जाने से हम पुरानी चीजों को ऐसे भूल जाते हैं जैसे  वो हमारी कभी रही ही नहीं ∣ शायद जिंदगी की यही वास्तविकता  होती है कि हम कुछ समय तक ही करते हैं पुरानी चीज को याद अक्सर नया आ जाने पर पुराने को जैसे भूल ही जाया करते  हैं  ऐसे जैसे उसका कोई अस्तित्व ही नहीं रहा है हमारे जीवन   इसलिए तो कहते हैं वो लोग  महान  होते हैं  जो कभी पुराने नहीं होते हैं न अपने विचारों से , न अपने काम से जिसके लिए वो लगातार खुद को बेहतर करने के लिए कठोर परिश्रम करते हैं ∣ हर दिन ख़ुद को आज से बेहतर करने के लिए फोन के एप की तरह अपडेट करते हैं ∣ और   खुद में  वो इतना परिवर्तन कर लेते हैं उनकी जगह कभी भी कोई नहीं ले पाता है ∣ सच में वो बड़े महान लोग होते हैं ∣ "