Skip to main content

Posts

Showing posts from May 1, 2022

जीवन में कला का होना क्यों जरूरी है

  कला हम  सब   में पायी जाने वाली वो चीज जो हमें दूसरे लोगों से अलग बनाती है ∣ जिसके कारण हम विशेष होते हैं ∣  किसी में लिखने की कला होती है, तो किसी में बोलने की, कोई चित्रकारी अच्छी कर लेता है तो कोई गीत को गा लेता है ∣  किसी के हाथों का खाना इतना अच्छा होता है कि उसे लगातार खाते रहने का मन करता है ∣ हम सब में एक कला ऐसी जरूर होती है जिस पर  अगर हम काम करें तो वो हमारी पहचान बन जाती है ∣ जिसके नाम से हम पहचाने जाने लगते हैं ∣ बात चाहें लता मंगेशकर की हो, या राजकपूर हो, सब ने अपनी कला को निखरा कर खुद को आगे किया है ∣ साहित्य की कला के महत्व पर निर्मल वर्मा कहते हैं, कि साहित्य में होते तो काले काले शब्द है किन्तु उनमें इस तरह का आकर्षण होता है ∣ कि हम एक समय के लिए अपनी  दुख परेशानी को भूलकर उसमें खो जाते हैं  और उसमें स्वयं को खोजने लगते हैं ∣ आज वर्तमान समय में अगर हम देखें तो जानेगें, कि आज हमारे पास सब काम के लिए समय है ∣ सिर्फ उस काम के लिए नहीं जो हमें खुशी देती है ∣ पर इसमें कुछ लोग वो भी है ∣ जो अपनी जिंदगी की व्यस्तताओं के बीच खुद के लिए...