Skip to main content

Posts

Showing posts from May 11, 2024

Mother’s Day special: उस दिन जैसे मालूम चल मां क्या होती है

Mother's Day special :   जिंदगी में यू तो सबको शिकायत होती है। किन्तु इस बीच अक्सर हमें उनकी कद्र नहीं होती है। जो हमारे करीब होते है। जिनका होना जैसे हमारे लिए किसी जन्नत से कम नहीं होता है। जो होते है तो हम होते है। ऐसी ही एक कहानी रूनी की है। जिसे अपने जीवन में मां की अहमियत, उस वक्त समझ आयी। जब जिंदगी जैसे उस से निराशा सी हो चुकी थी। जहां उसे एक के बाद एक सिर्फ झड़के से मिल रहे थे। इसके बाद उसे एक ऐसा झटका सा लगा, जिसने उसकी जिंदगी जैसे बदल रख दी।   उसकी वजह सिर्फ तुम हो मां  https://poojabhopal.blogspot.com/2019/11/blog-post_15.html आखिर क्या थी वो घटना वो बात दरअसल ये है जब देश कोरोना की महामारी से निकल कुछ चैन की सांस ले रहा था। तब रूनी की जिंदगी में एक ऐसा तूफान सा आया, जिसने उसकी जिंदगी बदल कर रख दी।  रूनी की मम्मी की तबीयत धीरे- धीरे खराब होने  लगी। उनका स्वास्थ्य लगातार गिरने लगा। डॉक्टर को दिखने के बाद भी उसमें कोई ज्यादा सुधार नहीं आया। एक महीने तक ऐसा ही चलता रहा। फिर इस बीच उसे मिला जीवन का सबसे बड़ा झटका। जहां उसे ये मालूम चला। कि उसकी मम्मी...