Skip to main content

Posts

Showing posts from February 28, 2022

जिंदगी

  जिंदगी तब भी चलती है जब हमारा मन न हो चलने का पांव हो थके, मन हो उदास जिंदगी तब भी  चलती जाती है नहीं रूकती है ये किसी के कहने पर ये तो चलती जाती है,  कुछ अनुभव होते हैं अच्छे- बुरे उन अनुभवों के साथ जिंदगी चलती जाती है अच्छे बुरे में फर्क एक समय के बाद हम समझ ही जाते हैं जिंदगी में अच्छे लोगों की कद्र  हमेशा करना क्योंकि  इनके खो जाने पर  हमें इनकी कीमत समझ आती है,  बहुत अल्फ़ाज़ कहने का वक्त  नहीं होता कभी कभी  कुछ बातें अनकही रह जाती है,  बड़े किस्मत वाले है वो लोग जिनकी फ्रिक करने वाले उनके आसपास  मौजूद होते हैं वरना आजकल तो हाल चाल पूछने वाले भी सिर्फ फोन पर ही मिलते और बिछड़ जाते है.