सरदार वल्लभ भाई पटेल सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले होम मिनिस्टार बने थे। । उनका जन्म 31अक्टूबर 1875 को हुअा था। आजादी के बाद देश की 565 देशी रियासतो को एकीकृत करने की जरूरत थी होम मिनिस्टार होने के कारण वल्लभ भाई पटेल ने देशी रियासतों के एकीकृत करने की जिम्मेदारी ली थी। वल्लभ ने जूनागढ़,जम्मू कश्मीर और हैदारबाद केवल इन तीन देशी रियासतों को छोड़कर सभी रियासतों को भारत में विलय कर दिया था। बाद में जनमत सगंह के आधार पर जूनागढ़ को देशी रियासत में शामिल किया गया ।वल्लभ भाई पटेल के दूवारा जूनागढ़ का विलय संभव हो सका। देश में पहली बार ऐसा हुआ था कि सोवरनिटी रियासतों ने भारत में विलय कर दिया था। हालांकि हैदारबाद रियासत को मिलने के लिये सरदार को सेऩा भेजनी पड़ी थी । जिसके बाद वहां के निजाम ने भारत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया हैदारबाद का भारत में विलय हो गया।