Ratings ***** गुडबाय मूवी अपने नाम को पूरी तरह से चरितार्थ करती है ज़ो दर्शकों को कहीं पर हंसाती, तो कहीं पर रुलाती है ∣ फिल्म की कहानी की अगर हम बात करें... तो ये मूवी एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा हैं ∣ मूवी के शुरू होते हुए हम देखते हैं कि तारा भाला ( रश्मिका मंदाना) अपने केस जीतने की खुशी में नाईट क्लब में पार्टी कर रही है जिसे भारतीय रीति रिवाजों पर बिल्कुल यकीन नहीं है जो हर चीज में विज्ञान खोजती है∣ वही दूसरी ओर उसके पिता हरीश भाला ( अभिताभ बच्चन) विदेश में रह रहे बच्चों को अपनी पत्नी गायत्री भाला (नीना गुप्ता) के निधन की सूचना दे रहे हैं ∣ सभी बच्चे माँ के निधन की सूचना पाकर भारत आने की तैयारी करते हैं ∣ फिल्म की पूरी कहानी माँ के निधन के बाद उनके लिए किए जाने वाले रीति रिवाज और कर्मकांडों के इर्दगिर्द घूमती हुयी नजर आती है ∣ जहां पर विदेश में रह रहे बच्चे समय के अनुसार बहुत बदल चुके हैं..जो अब पूरी तरह से विदेशी हो गए हैं ∣ फिल्म की कहानी मजाकिया ढंग में ..आज के समय लोगों में आ रही संवेदनाहीनता पर तंज कसते हुए अपनी बात मजबू...
वो बात जो जरूरी है