Skip to main content

Posts

Showing posts from September 22, 2021

जानें, क्यों मनाया जाता हैं विश्व रोज डे

  आज पूरी दुनिया में विश्व रोज डे मनाया जा रहा है ∣ जिसे मनाने का मुख्य उद्देश्य कैंसर से पीड़ित व्यक्ति को जीवन के मूल्य को बताना है साथ ही उनका हौसला बढ़ना और उनके जज्बे को सलाम करना है ∣ अगर हम इस दिवस के इतिहास पर गौर करे तो जानेगें  कनाडा के 12 वर्षीय मे़लिंडा रोज के नाम पर ये विश्व रोज दिवस मनाया जाता है ∣ जिसे 12 साल की उम्र में ब्लड कैंसर हो गया था डाॅक्टर ने रोज को कहा था कि  वो केवल दो हफ्ते ही अब जीवित रह पाएगें, किन्तु रोज ने अपने सकरात्मक विचार के चलते 6 महीने जीवित रहे थे तब से कैसर पीड़ित लोगों को जीवन के मायने को बताने ये दिवस मनाया जाता हैं ∣. जिसका मुख्य लक्ष्य कैसर पीड़ित लोगों के जीवन में खुशियां लाना होता है ∣