Skip to main content

Posts

Showing posts from December 17, 2020

दर्द सहकर भी

  अगर तुम अपने प्रति ईमानदार हो तो ये तुम्हारी एक ऐसी बड़ी ताकत है जो तुम्हे हमेशा काम आऐगी.  तुम्हारे लिए तुम्हारी ईमानदारी तुम्हें शीर्ष स्थल तक ले जाएगी तुम चलने की ताकत रखना पैर के दर्द से लेकर  सिर के दर्द तक तुम सहने की दम रखना.  अगर ज्यादा लगे खुद का दर्द तो तुम दूसरों के दर्द से अपने दर्द की तुलना जरूर करना मालूम चलेगा तुम्हे की तुम्हारे पास न के बराबर दुख है हौसला रखना एक दिन बनोगे सूरज की रोशनी तुम चलने की एक आश रखना.  "भारत के किसान 21 दिन से कृषि कानून को लेकर विरोध कर रहे हैं  उनके दर्द को एक किसान परिवार ही भली तरह से समझ सकता है किंतु उन से हम सब युवा भी सीख सकते हैं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने इरादे को मजबूत रखना. अब तक इस आंदोलन में करीब 15 किसानों ने अपनी जान से हाथ धोना पड़ा   वही कल एक किसान ने आत्महत्या कर ली उनके दर्द से ज्यादा किसी का क्या कोई दर्द हो सकता है."  दर्द मिले जितना भी  तुम सहने की दम रखना  क  ई पैर की चोट के बावजूद  चलने की ताकत रखना  लोग गिरते हैं तुम्हे तो गिराने दो ...