Skip to main content

Posts

Showing posts from March 24, 2023

Sorry

आज के समय में कोई भी गलती करके Sorry बोल देना लोगों के बीच बड़ा आम सा हो गया है ∣ किन्तु उस परेशानी का अंदाज़ा लगाना बेहद ही मुश्किल है ∣ जो उसकी गलती के चलते इंसान  झेल रहा होता है ∣  अक्सर जीवन में   बहुत आसानी से कह दिए जाने वाला शब्द Sorry बहुत बड़ी चुभन दे जाता है ∣ ऐसा नहीं है कि इंसान कोई  गलती नही कर सकता है ∣ हर इंसान से गलती होना स्वाभाविक है किन्तु कई बार जब कोई ऐसी गलती कर दी जाएं जिसकी हमें बहुत बड़ी कीमत अदा करनी पड़े∣ तो चाहकर भी वो इंसान उस गलती को माफ नहीं कर पाता है ∣