Skip to main content

Posts

Showing posts from February 3, 2022

चीजें जैसी दिखती है अक्सर वैसी होती नहीं

अक्सर चीजें जिस तरह दिखाई देती है ∣ वो वैसी होती नहीं जो होती है वो नजर ही नहीं आती है ∣  जिस पर अक्सर हम विश्वास कर लेते हैं क ई बार जरूरी नहीं होता किसी के जीवन का एक पक्ष देख लेने पर ये   कह देना कि उसकी जिंदगी कितनी अच्छी है जहां सिर्फ खुशी है  न क़ोई चिंता और न कोई थकान  जबकि उन लोगों की जिंदगी भी बहुत संघर्ष के बीच गुजर रही होती है ∣ ये केवल वो ही जान रहे होते हैं ∣ जहां पर क ई बार उन्हें  अपनी पसंद की चीजों को छोड़कर नापसंद की चीजें भी करनी पड़ती है  उनके चाहने न चाहने पर  ∣ आज वर्तमान समय में हम किसी भी पेशे की खूबसूरती के प्रति इतने आकर्षित हो जाते हैं कि हमें लगने लगता है कि अगर हम भी इस पेशे का चयन करेंगे तो जिंदगी कितनी अच्छी हो जाएगी जबकि वास्तविकता इससे बहुत अलग होती है ∣