Skip to main content

Posts

Showing posts from October 2, 2021

अक्सर हालात हमें

  जिंदगी में अक्सर हालात हमें ऐसी जगह लाकर खड़ा कर देते हैं ∣ वहाँ से निकलने का हमें कोई रास्ता ही नजर नहीं आता है ∣ जहाँ पर हम स्वयं को केवल निराशा के भंवर में फंसा हुआ पाते हैं ∣ और कभी कभी तो इसकी इतनी अति हो जाती है कि हमें भी लगने लगता है कि अब सबकुछ ठीक हो जाना चाहिए ∣ ऐसी परिस्थिति में तब हमारे जीवन में ज्यादा परेशानी खड़ी हो जाती है    जब हमारे अपने क ई मुसीबतों का सामना कर रहे होते हैं जिन्हें इस हालात में देखना हमारे लिए बहुत कष्ट दायक होता है ∣  जिंदगी में सबसे मुश्किल है कि अपनों को दर्द में देखना जहाँ पर हम खुद को असमर्थ पाते हैं उनकी सेवा में  और तब में एहसास होता है रिश्ते की अहमियत जो वो धागे होते हैं जिनसे हम कभी भी नहीं छुटते है ∣