अक्सर हम जिंदगी के उन पड़ाव से गुजरते है ∣ जो हमें ये बता देती है..कि जिंदगी जीना बिल्कुल भी आसान नहीं है जहाँ पर कदम कदम पर परेशानी हमारी राह देख रही होती है ∣ जहाँ पर एक परेशानी जाती है तो दूसरी अपने पांव जैसे पसारती है ∣ जिंदगी की वास्तविकता से कुछ ऐसे होते हम रूबरू ∣ जहाँ पर अक्सर घायल मन में आसूं की जैसे झड़ी सी लगी हुई है ∣ जहाँ दिखाई देता है हमें कि वास्तव में जिंदगी जीना कितना कष्ट दायक ह़ोता है जब हमारा क़ोई मुसीबत में होता है ∣ भविष्य की अनिश्चितता इतनी हो जाती है हमारे जीवन में जैसे जिंदगी बिना नाव ही नदी में सवार है ∣ जिंदगी वास्तविकता जानते जब हम तो लगता जैसे जिंदगी मुश्किलों का पहाड़ है ∣
वो बात जो जरूरी है