डाॅ.कलाम जिनकी जिंदगी ही हम युवा वर्ग के लिए प्रेरणा है ∣ जिनके अथक परिश्रम से भारत को एस. एल. वी -3, ' 'अग्नि 'और पृथ्वी उनकी नेतृत्व - क्षमता से हमें प्राप्त हुआ ∣ जिनके प्रयास से भारत रक्षा तथा वायु - आकाश प्रणालियों में आत्मनिर्भर बना ∣ भारत को वो दे दिया जिस कारण वो मिसाइल मैन कहलाए और जिसमें उनका साथ विक्रम साराभाई ने दिया जिनसे हम सब परिचित हैं ∣ ऐसा नहीं है कलाम की जिंदगी में कोई परेशानी नहीं थी किन्तु कलाम ने उन परिस्थितियों को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया उन्होंने अपने काम को पेशेवर होकर किया जिसके बीच कभी उन्होंने किसी को आने न दिया ∣ कलाम की जिंदगी हर उस मेधावी बच्चे के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है जिसके सपने आसमान को छूने के है ∣ कलाम की अग्नि की उड़ान जब आप पढे़गे तो आप अपनी जिंदगी के हर उत्तर को पा लेगें जिसके कारण आप असमंजस में है ∣ अक्सर हमारी जिंदगी में इतनी परेशानी आ जाती है कि हम हार मानने लगते हैं ∣ और हमें लगता है केवल हमारी जिंदगी में ही सारे दुख है ∣ जबकि ऐसा ...
वो बात जो जरूरी है