Skip to main content

कलाम से सीखे जिंदगी में सफलता हासिल करने के गुण

 



डाॅ.कलाम जिनकी जिंदगी ही हम युवा वर्ग के लिए प्रेरणा है ∣ जिनके  अथक परिश्रम से 

 भारत को एस. एल. वी -3, ' 'अग्नि 'और पृथ्वी उनकी नेतृत्व - क्षमता से हमें प्राप्त हुआ ∣ जिनके प्रयास से भारत रक्षा तथा वायु - आकाश प्रणालियों में आत्मनिर्भर बना ∣



भारत को वो दे दिया जिस कारण वो मिसाइल मैन कहलाए

और जिसमें उनका साथ विक्रम साराभाई ने दिया जिनसे हम सब परिचित हैं ∣ 


  ऐसा नहीं है कलाम की जिंदगी में कोई परेशानी नहीं थी किन्तु कलाम ने उन परिस्थितियों को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया उन्होंने अपने काम को पेशेवर होकर किया जिसके बीच कभी उन्होंने किसी को आने न दिया  ∣ 


कलाम की जिंदगी हर  उस मेधावी बच्चे के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है जिसके सपने आसमान को छूने के है ∣ 



कलाम की अग्नि की उड़ान जब आप पढे़गे  तो आप अपनी जिंदगी के हर उत्तर को पा लेगें जिसके कारण आप असमंजस    में है   ∣


  अक्सर हमारी जिंदगी में इतनी परेशानी आ जाती है कि हम हार मानने लगते हैं ∣ और हमें लगता है केवल हमारी जिंदगी में ही सारे दुख है ∣ जबकि ऐसा होता नहीं है जिंदगी सुख और दुख के सयोग से मिलकर बनती है ∣


जिसे जीने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि जब आपके सिर पर परेशानी आ जाएं तब आपको केवल अपने काम पर ध्यान देना है, जो चीज आपके वश में नहीं है ∣ उस पर जोर मत लगाई ओर रोना छोड़कर काम की करिए 

क्योंकि जिंदगी की कठु सच्चाई यही है " थोड़ा दुख और थोड़े सुख के साथ चलना इसलिए आप अपने जिंदगी के उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जी तोड़ मेहनत  करें ,जो अपने निर्धारित किए थे इसे कोई भी फर्क नहीं पड़ता कि लोग आपके बारे में क्या सोच रहे हैं आपको अपने काम पर ध्यान देना है ∣ समय आपका परिचय खुद देगा इसलिए जिंदगी में आकर्षण हमेशा ऐसी चीज के लिए रखें जो आपके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है  

ये शरीर नशवर है...ये  जिंदगी सिर्फ और सिर्फ चार दिन की है ∣

कब क्या हो जाएं किसी को इसकी खबर नही ?  इसलिए इस कुछ दिन की जिंदगी में कुछ ऐसा करें जो आपको जिंदगी के आखिरी क्षण में सुकून दे  ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..