नियमित होने के लिए नियम जरूरी होता है




किसी भी चीज़ को नियमित रखना क्या आसान होता है?




∣ जहां पर क ई बार कठिन परिस्थितियां हमारी इस तरह से परीक्षा लेती है ∣ कि हम उस काम को नियमित जारी ही नहीं रख पाते हैं ∣ जौ हमें बता ही देती है....कि जीवन में अपार अनिश्चितताएं है ∣ 


जिस अनिश्चितता के बीच हम जिंदगी को जीते हैं ∣ हर चुनौती का सामना हम  गिरते पड़ते ही सही पर करते हैं ∣ और किसी भी काम को लगातार जारी रखने की चुनौती अपने सिर पर लेते हैं ∣

किसी भी चीज़ को नियमित करने के लिए नियम जरूरी होता है और उसे जारी रखने के लिए संघर्ष जरूरी होता है ∣ क ई बार हमारे चाहने के बावजूद हम उस काम को नियमित जारी नहीं रख  पाते हैं ∣ जिसे लगातार जारी रखने का  इरादा हम करते हैं ∣
अनिश्चितता के भंवर में हम जीवन को जीते हैं
जहाँ सुनिश्चित कुछ भी नहीं
ये जानते हुए हम कांटों के बीच खिलते हैं ∣

आसान नहीं होता इस अनिश्चितता के बीच 
अपने काम को नियमित जारी रखना
पर जीवन की सार्थकता के लिए
उसे लगातार करने का जिम्मा हम अपने सिर पर लेते हैं ∣
 

Comments