Skip to main content

जिंदगी में इन चीजों से बचकर रहेगें तो हमेशा खुश रहेगें


 जिंदगी में अक्सर हम सब को एक बार  जरूर इस चीज पर  विचार कर लेना चाहिए 

जिससे कि हमें आगे चलकर परेशानी न हो


अक्सर किसी से ज्यादा उम्मीद कर लेना सेहत के लिए हानिकारक होता है ∣ वो भी किसी ऐसे शख्स से जिसके बारे में हम बहुत कम जानते है ∣


दोस्त बनाते समय केवल उसकी शक्ल न देखकर उसकी अक्ल भी देख लेना चाहिए अक्सर मासूम चेहरा दिखने वाले लोग बहुत तेज होते हैं ∣


वो लोग जो समय के साथ एक हद तक बदल जाते हैं जो काम पड़ने पर ही आपको याद करते हैं ऐसे लोगों से थोड़ा सावधान रहना ही सेहत के लिए अच्छा है ∣


हमारे बारें में अगर कोई ऐसी  बात है जो हमारे चरित्र को खराब करती है वो बहुत तेजी से फैलती है ∣ इसके विपरीत अगर हम कोई अच्छा काम करते हैं तो उसकी खबर लोगों को बहुत देर में मिलती है ∣


जब जिंदगी में खुद के लिए समय मिले तो वो काम कर लेना चाहिए जो हमें सुकून देता है साथ ही हमें बेहतर इंसान बनाता है ∣ क्योंकि अक्सर जिंदगी हमें परेशानी में इतना उलझा देती है कि हमें खुद के लिए समय ही नहीं मिलता है

  ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..