Skip to main content

जिंदगी को हर हाल में जीएं

 जिंदगी जो अनिश्चितता के सागर में डूबी है  ∣ 

 




जिंदगी जो अनिश्चितता के सागर में डूबी है ∣ कब क्या हो जाएं किसी को मालूम नहीं ऐसे समय में जरूरी है ∣ कि हम
अपने जीवन के उन लक्ष्यों को हासिल करने में अपना ज्यादा से ज्यादा समय दे जिसमें हमें मालूम है ∣ कि हमें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा 
किन्तु अगर हमने परिश्रम किया तो हम अपने उस लक्ष्य को पा सकते हैं ∣

जिंदगी की अनिश्चितता के बीच अगर कुछ चीज सुनिश्चित है तो वो हमारी सफलता है अगर हम हर हाल में उसे पाने की ताकत रखते हैं∣

 

वैसे भी ऐसा कोई सफलता हासिल किया हुआ व्यक्ति नहीं जिसने संघर्ष न किया हो अपने आप से, अपने जीवन की परिस्थितियों से जिसने उसे
अपने काम के लिए पहले से ज्यादा प्रतिबद्ध बना दिया होता  है ∣

हम सब की जिंदगी में अक्सर ऐसी परिस्थितियां आकर खड़ी हो जाती है ∣ जो एक पल के लिए हमें अंदर से तोड़कर रख देती है ∣ हमें लगता है कि हमारे जीवन का अब कोई लक्ष्य ही शेष नहीं  है ∣

किन्तु परिस्थितियों से लड़ते - लड़ते हम एक नया आकार लेते हैं ∣

जहाँ पर भले हमारा हर एक मिनट खुद को समर्पित नहीं होता है ∣ किन्तु जब हमें समय मिलता है...तब हम उस परिस्थिति से लड़कर खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते है ∣  

 ऐसा नहीं कठिन परिस्थितियों का सामना करते हुए हम क  ई बार टूटते नहीं, हमारे पैर लड़खड़ाते   नहीं है ∣ पर अपने अस्तित्व को बनाएं रखने के लिए हम परिस्थितियों  से हर   हालात में लड़ते है∣


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..