Skip to main content

स्वाद नहीं स्वास्थ्य का ध्यान रखके करे सेवन


 चूकंदर हम में से ज्यादा तर लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आता है और जब हमें उसे खाना होता है ∣ तो हमारी ज्यादा से  ज्यादा   कोशिश ये होती है कि हम उसको कम से कम खाएं जबकि इसके विपरीत अगर हमें हमारी मनपसंद कोई चीज मिल रही हो जैसे की इमरती तो हम उसे तब तक खाते है जब तक की हमारा मन उसे खाकर उब  न जाएं ∣ 


अब आप कहेगें मैं सब को ये क्यू बता रही ही हूँ? 


तो मैं आप सब का ध्यान एक आकड़े पर करना चाहूंगी जिसमें ये बताया गया है कि बदलती हुई जीवनशैली के चलते 

लड़कियों में भारी मात्रा हीमोग्लोबिन की कमी पायी जा रही है∣


 कुछ को तो इस कारण एनमिनिया भी है ∣ जिसका एक कारण उनके खान पान को लेकर विशेष तरह का रूझान हैै...जहाँ पर वो आलू, भिंडी जैसी सब्जियों का ही ज्यादा सेवन करती है और दाल, गिलकी, कद्दू, परवर जैसी सब्जियां तो उनके लिए करेला की सब्जी जैसे हो जाता है जिसका सेवन भी वो कत ई नहीं करती है ∣


जिसके परिणामस्वरूप कुछ लड़कियों को भरी दिक्कत का सामना करना पड़ता है∣  जिसके कारण उनके दो माह माहवारी नहीं आती है और जब वो स्त्री विशेषज्ञ के पास जाती है∣  तो वहाँ पर  क ई हीमोग्लोबिन को बढ़ाने की टोनिक देती है जिसका स्वाद हेमपुष्पा की टाॅनिक से भी खराब होता है जो न पी जाती है न ही उगली जाती है ∣


मेरा आज इस लेख के माध्यम से आप सभी लड़कियों को यही कहना है कि 

अगर आप हर माह होने वाली परेशानी को थोड़ा कम करना चाहती है∣

 तो ज्यादा से ज्यादा उन चीजों का सेवन करें जो आपका हीमोग्लोबिन बढ़ाती हो साथ ही आपको निरोग करती हो इसके बाद भी अगर आप हीमोग्लोबिन बढ़ने के लिए आयु वैदिक कड़वी दवा का सेवन करना चाहती है तो ये आपकी मर्जी मेरा मकसद तो केवल आपको जागरूक करना था ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..