Skip to main content

Posts

Showing posts from October 6, 2022

प्रतिबद्धता

हम सब भले सभी काम के लिए प्रतिबद्ध न हो किन्तु कुछ काम के लिए अक्सर हम बहुत गम्भीर होते हैं ∣ इसे हम हर हाल में पूरा करने की कोशिश करते हैं ∣  ऐसा नहीं इस बीच हमें थोड़ी बहुत परेशानी नहीं होती है किन्तु जब भी हम अपने उस कार्य को करने की प्रतिबद्धता नहीं छोड़ते है ∣ तब हम अपने अंदर एक समय के बाद अलग ही शक्ति का एहसास महसूस करते हैं ∣ जो हमें औरों से असाधारण बनाती है ∣

विचार

जीवन में किसी चीज के लिए चाह रखने से ज्यादा महत्वपूर्ण उसके लिए समर्पण रखना है क्योंकि अक्सर चाहत और समर्पण में एक चयन में किसी चीज के लिए समर्पित होना ज्यादा अच्छा है ∣ वजाए चाहत रखने के इसलिए अगर किसी चीज को पाना है  ∣  तो उसके लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दो   ∣