Skip to main content

Posts

Showing posts from July 27, 2020

𝘼𝙋𝙅 𝘼𝙗𝙙𝙪𝙡 𝙆𝙖𝙡𝙖𝙢

 अगर संघर्ष ज्यादा हो तो हर जीत तुम्हारे कदमों में होती है लेकिन उसे पाने के लिए संघर्ष भी कम  नहीं होता जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण कलाम है जिन्होंने  ये साबित किया है कि अगर इरादे मजबूत हो तो हर मुश्किलों को पार किया जा सकता है. डॉ कलाम  की आत्मकथा ' अग्नि की उड़ान ' एक ऐसी ही प्रेरणा दायक किताब है  उनकी आत्मकथा '    जो न केवल उनके संघर्ष को दिखाती है बल्कि  हमारे जीवन की सच्चाई को भी बताती है  कि असफलता  ही हमें जीवन में नयी राह देती है   . कहते हैं किसी साहित्य से हम उतना ही ले सकते हैं जितना की हमने अनुभव किया हो किन्तु अग्नि की उड़ान में हम सब को पढ़ते वक्त बहुत सी ऐसी चीजें मिलेगी जिन्हें  न  केवल हमने जिया होगा बल्कि  वो हमारी आवाज भी बनी होगी जो हमें आज भी जीने की  नयी उम्मीद  देती है . आज हम से ज्यादा लोग केवल इस  ही उलझन  में रहते हैं कि हमारे पास इस चीज को करने के लिए ये नहीं है  किन्तु कलाम का जीवन हमें ये शिक्षा देता है कि सीमित चीजों  में भी बहुत कुछ किया जा सकता है. ...