Skip to main content

Posts

Showing posts from June 28, 2025

सबकुछ हमारे कहने सोचने से नहीं होता

इस दुनिया में वो इंसान वास्तव में बहुत ज्यादा खुशनसीब है..जिसने जिंदगी में जैसा सोचा..वो वैसा ही काम कर रहा है..वरना दुनिया की आंधी आबादी ऐसी है..जिसके सपने कुछ और थे...और आज वो काम कुछ और कर रहा है..ये इस दुनिया का कड़वा सच है..जिसको जो चाहिए था..वो नहीं मिला..वो उसके विपरीत ही काम कर रहा है.. जो हमें जिंदगी की वास्तविकता से हमारा सामना कर रहा है..जो जैसा सोचता है..जिंदगी में जरूरी नहीं वैसा ही हो...हमारे सोचने से बहुत अलग जिंदगी में चीजों होती है..जो हमें जिंदगी को देखने का एक अलग नजरिया दे जाती है..जहां सबकुछ हमारे मन के मुताबिक नहीं बल्कि उसके बिल्कुल विपरीत होता है...जो हमें बता ही देता है..सबकुछ हमारे सोचने से नहीं चलता है...

Today Thought

एक समय के बाद बहुत कुछ बदल जाता है। जहां अक्सर पास होती चीजें हम से बहुत दूर चली जाती है।  कोई भी चीज यू ही नहीं मिल जाती है। सब चीजों की कीमत अदा करनी पड़ती है।