Skip to main content

Posts

Showing posts from January 26, 2024

नारी शक्ति गणतंत्र तक सीमित न रहे इसलिए

 किसी भी देश के लिए उसका राष्ट्रीय त्यौहार बहुत महत्व‌ रखता है । जो उस देश की शान होता है ।  पर इस बार का गणतंत्र दिवस किसी और वजह से बहुत खास रहा। वो था  भारतीय महिलाओं का कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होना। उसका नेतृत्व करना। कर्तव्य पथ पर अपने हौसलों को उड़ान देना । इसके अलावा देश के हर कोने से आयी झांकियों में नमन उस नारी शक्ति को था। जो करोड़ों महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है ।  जो दृश्य मन को तसल्ली देने वाला था।   हो भी क्यों न आखिर आजादी के बाद आज उस पथ पर चलने वाली वो भारतीय महिला का हौसला था। जो जुनून और आत्मविश्वास लिए कदम से कदम मिला आगे बढ़ रही थी‌।  जो हर उस भारतीय लड़की को प्रेरणा दे रही थी। जो किसी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती है ।  किन्तु ये सिर्फ गणतंत्र दिवस तक सीमित न रह जाएं। इसलिए हम सभी को मिल इस तरह का वातावरण बनाना है । ताकि वो बेखौफ होकर चल सके।   कोई भी बेड़ियां उसके रास्ते में न आएं। इसके लिए जरूरी है कि हम और हमारी सोच उस नारी को लेकर भी सामान्य रहे।