देशभर में हीट वेव ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। जहां हीट वेव का कहर जारी है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल अभी गर्मी से किसी भी तरह की राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। ऐसे में बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी और भी बढ़ा दी है। गर्मी से नहीं मिलती दिख रही राहत मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल अभी गर्मी से किसी भी प्रकार की राहत मिलती नहीं दिख रही है। 26 अप्रैल के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन सभी राज्यों को इससे राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। हीटवेव या लू, गर्म रातें पहले गर्मी के समय रात में तापमान कम होने से लोगों को थोड़ी राहत मिल जाती थी। लेकिन मौजूदा समय में गर्मी में दिन के साथ रातें भी गर्म होने लगी है। जिसका असर लोगों की नींद और स्वास्थ्य में देखा जाने वाला है। गर्मी से कैसे करें बचाव मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए कुछ गाइडलाइन की जारी की है। जिसके मुताबिक गर्मी से बचाव के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक जितना हो सके घर से न निकालने की सलाह दी है। जिसमें बुर्जुग और छोटे बच्चे शाम...
वो बात जो जरूरी है