Skip to main content

Posts

Showing posts from July 26, 2020

आज आवश्यकता इस पर भी ध्यान देने की

कहते हैं कि परिवर्तन ही संसार का नियम है किन्तु जब  वही परिवर्तन वरदान से अभिशाप बन जाएं तब उसकी परिभाषा बदल दी जाती है. आज जहाँ एक ओर पूरा विश्व कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है वही दूसरी ओर कुछ जगह पर   आपदा ने मानव का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण बिहार और   असम की बाढ़ है जिसने  लाखों लोगों  केे सिर में दर्द कर दिया है जिससे लोगों  का जीवन संकट मे पड़ गया है. लेकिन कुछ आपदा के लिए हम  स्वयं ही जिम्मेदार है  जिसमें पेड़ की कटाई, अवैध खनन, जैसी गतिविधियां शामिल हैं. आज आवश्यकता  है कि एक बार   पर्यावरण को बचाने के लिए नए सिरे से उस पर ध्यान देने  की.