Skip to main content

Posts

Showing posts from November 10, 2020

विश्व विज्ञान दिवस

विज्ञान जो हम सब के लिए एक  वरदान है जिसने  मनुष्य की जिज्ञासा और मानव के रहस्य को खत्म करने की एक ऐसी चाबी बनायी  जिसका उपयोग कर व्यक्ति हर कुछ जान और समझ सकता है    डार्विन के सिध्दांतों से लेकर न्यूटन के गति के नियम तक हर चीज मनुष्य की जिज्ञासा को खत्म करती और उसे ज्ञानवान बनाने में एक कड़ी के रूप में काम करती है .  तो वही विज्ञान ने हमारे क ई प्रश्नों के उत्तर भी दिए है जैसे - कोई भी चीज जब गिरती है तो वो नीचे की ओर ही क्यों जाती है इसका कारण एक विशेष प्रकार का बल गुरूत्वाकर्षण है .  आज मानव विज्ञान का सही उपयोग कर चांद तक पहुँच चुका है तो वहीं दूसरी ओर इसके गलत उपयोग के चलते मानव का जीवन संकट में भी आया है जिसका सबसे बेहतर उदाहरण अमेरिका द्वारा नागासकी पर फेकें गए परमाणु बम से है. इन सब बातों  के बावजूद मानव आज पहले की अपेक्षा बहुत ज्यादा विज्ञान के उपयोग से आधुनिकता  हुआ है. "भला बुरा न कोई रूप से दिखलाता   दृष्टि का ये गुण भेद बदलाता कोई देखता कमल की डाली में,  किसी को तो चाँद में भी दाग नजर आता.' " Science is good se...

जाने कहाँ गए

पहले किसी त्यौहार के आने  से पहले ही उसकी खुशी और उमंग घरों में दिखाई देने लगती थी और बच्चों से लेकर बड़े भी इसके लिए इतने उत्साहित हो जाते थे जिसका रंग सभी पर चढ़ता  दिखाई देता था पर अब जैसे हम आधुनिक होने की तरफ बढ़ रहे हैं वैसे वैसे हम सब की दिलचस्पी  वैसी  नहीं बची जैसे पहली थी. इस कोरोना काल में हमारे त्यौहार को मनाने का तरीका और भी बदल गया है जहाँ लोग पहले की अपेक्षा अभी थोड़े खुश है तो कुछ  लोग इस आशा में है कि इस दिवाली के त्यौहार में उनकी थोड़ी पैसे की परेशानी खत्म होगी जिसके लिए वो कुछ हद तक सकरात्मक भी दिखाई दे रहे हैं उनकी ये परेशानी जल्द खत्म हो ऐसी हम दुआ करते हैं आज के समय में वैसे तो किसी के पास इतना वक्त नही की वो रूककर ये सोचे की कोरोना से पहले और कोरोना के बाद उसका और उसके परिवार का गुजारा किस तरह से होगा फिर भी अब  वो अपने काम को करने के लिए तैयार है इस उम्मीद के साथ की इस दिवाली उसके घर पर भी खुशियाँ आएगी. " हम सब ज्यादा कुछ तो नहीं कर सकते किन्तु एक छोटा सा प्रयास जरूर कर सकते हैं कि हमारे आस पास सब्जी बेचने वाले से लेकर दिवाली के दीये...