Skip to main content

Posts

Showing posts from September 15, 2024

Doordarahan: दूरदर्शन जिसे भूलाया नहीं जा सकता

"Old is Gold" दूरदर्शन‌ पर बिल्कुल सटीक बैठता है । जिसके साथ हमने अपने बचपन को जिया है। जिसके साथ हम बड़े हुए हैं। जो हमारे साथ साथ चला है ।  आज भले अनगिनत चैनल आ गये हो। लेकिन दूरदर्शन‌ का कोई मुकाबला नहीं कर पाया है। जिसने अपने कार्यक्रम के जरिये हमें एक बेहतर इंसान बनना सिखाया है।  जहां महाभारत ने हमें गीता का मर्म बताया है। तो वही हम लोग ने समाज से जुड़े मुद्दे पर बेबाक अपना विचार रखा है। जिसका हर एक कार्यक्रम अपने आप में एक साहित्य रहा है। जिसकी जगह न आज कोई ले पाया न कल कोई ले पाएगा।  जिसके पारिवारिक कार्यक्रमों ने परिवार को साथ लेना का काम किया है। एक छत्त के नीचे सबको साथ लाने का काम किया है।