Skip to main content

Posts

Showing posts from September 3, 2020

विचार करना जरूरी है

  आज हमें इंटरनेट ने एक ऐसी दुनिया से अपना परिचय कराया है  जिससे हम अब तक अनजान थे . लेकिन कहते हैं न कि हर चीज के अपने लाभ  और हानि होती हैं जैसे पानी पीने के काम आता है लेकिन उसकी अधिकता कई जगह   बाढ़ ला देती है  जिसका परिणाम जन धन की हानि होती है. एक ओर आज इन्टरनेट के फायदे हैं कि जिसे आप अपनी   हर पसंद नापसंद की चीजों को जान सकते हैं. तो दूसरी ओर ये हमारे लिए थोड़ी बुरी भी साबित होती है यू तो आज इंटरनेट ने हम अपने हर चीज को हमारे नजदीक ला दिया है . तो वही हमारी गोपनीयता को भी लगभग खत्म सा कर दिया है इस आप ऐसे समझ सकते हैं कि आज भले ही हम इस गलतफहमी में जी रहे हो कि  हमारे बारे हमसे  बेहतर कोई से  नहीं जानता लेकिन इंटरनेट हमें बहुत अच्छी तरह से समझता है और जानता है . "आज समकालीन समय में हमें वैश्वीकरण के इस दौर में एक बार रूक कर जरूर सोचना चाहिए कि  कही हम हद से ज्यादा तो सार्वजनिक नहीं हो गए है" .