Skip to main content

Posts

Showing posts from November 8, 2023

पब्लिक है ये सब जानती है

पब्लिक है ये सब जानती है कौन कितना बड़ा खिलाड़ी है ये सब को पहचानती है गिरगिट की तरह बदल जाते हैं वो नेता वोट लेकर उनके बदले हुए रंग को वो अच्छे से पहचानती है।  स्वार्थ होता है तो आते हैं जनता से मिलने नहीं तो ये उनको सिर्फ़ नजर अंदाज करना जानते हैं।  मंहगाई हो या बेरोजगारी सबको नजर अंदाज कर ये केवल धर्म पर बहस कर मुद्दों को भटकना जानते हैं।  पर पब्लिक इतनी नादान भी नहीं वो इनकी नस को पहचानती है।