Skip to main content

Posts

Showing posts from June 30, 2022

कुछ जानने की जिज्ञासा

जिज्ञासा इंसान की  वो ताकत होती है जिससे वो पूरी दुनिया को समझने की क्षमता रखता है∣   एक बच्चे में भी जिज्ञासा की प्रवृत्ति इस तरह से ह़ोती है कि वो अपने आस पास की चीजों को देखकर हम से ज्यादा गंभीर हो जाता है∣ हम से हर उत्तर प्राप्त करने की कोशिश करने लगता है उसकी उम्र छोटी पर उसके सवाल  बड़े होने लगते हैं ∣ हर कहानी को अगर ध्यान से सुना जाएं तो उसमें ऐसी कोई बात जरूर ह़ोती है जो हमें उसे आगे पढ़ने को मजबूर कर देती है∣     एक महान लेखक की कामयाबी यहीं होती है कि जब उसके लेखन को कोई पाठक पढ़े,तो उसकी कहानी में आगे क्या होने वाला है उसके पाठक में इसे जानने की इच्छा हो ,जो उन्हें आगे  पढ़ने को मजबूर कर दे यहीं एक लेखक की सच्ची कामयाबी हैं ∣ आज के समय में वो  इंसान अपने क्षेत्र में ज्यादा सफल हैं∣ जिसके मन में अनेक जिज्ञासा है अपने चारों तरफ हो रही घटनाओं को जानने की, कुछ ऐसा खोज करने की जिसके बारे में अनेक लोग जानना चाहते हैं∣