Skip to main content

Posts

Showing posts from November 6, 2022

तवायफों की जिंदगी के अलग पहलू को दिखाती है 'तवायफ़ 'मूवी

तवायफ महज एक शब्द बल्कि वो गाली है जो एक लड़की को तब दी जाती है जब वो एक शरीफ खानदान से निकलकर एक कोठे पर बैठती है ∣  एक तवायफ के इस दर्द को प्रकट करते हुए ये मूवी अपनी कहानी कहती है जो हमारी सोच से बिल्कुल उल्ट होती है ∣ इस मूवी की कहानी में हम एक तवायफ से औरत बनी लड़की की बदनसीबी की झलक देखते हैं ∣  किस्मत की मारी सुल्ताना बेगम को उसका मालिक पुलिस से बचने के लिए उसे एक शरीफ दाऊद  के घर पर भेज देता है ∣ जो कि पेशे से एक लेखक हैं ∣ पूरी मूवी एक तवायफ के एक शरीफ के घर पा आ जाने के बाद बिगड़ती परिस्थितियों और गलतफहमियों के पुलादो़ के बीच अपनी कहानी  सुंदर अंदाज में हम से कहती है ∣ इस मूवी को देखते हुए  एक समय के लिए हम भी सोच में पड़ जाते हैं किस का साथ दे किस का न दे ?    जब  इस मूवी को देख हम एक अलग नजरिया पाते हैं ∣  जो कि तवायफों की जिंदगी  पर बनी अपने समय की बेहतरीन मूवी   पाकीजा, उमराव जान, मंडी मूवी से एक अलग कहानी पेश करती है ∣

अनुभव एक ऐसी चीज है जिसे खरीदा नहीं जा सकता है

  इ च्छा शक्ति एक ऐसी ताकत है जो तेज धूप में भी दौड़ने की ताकत देती है ∣ कितना सुंदर होता है न बचपन जहां हमारे पास दिल साफ और मन में अपने सपनों के लिए भरपूर आत्मविश्वास होता है ∣ इन्हें बच्चें ही रहने दो ∣ मत समझाओ दुनिया दारी इनका मन कांच सा होता है एक बार टूट जाने के बाद फिर नहीं जुड़ा करता है ∣ जो काम खुद न कर सके वो दूसरों से करने की इच्छा नहीं रखनी चाहिए ∣ वो बच्चा इस दुनिया में सबसे अमीर है जिसके पास माँ बाप है ∣ वो लोग नहीं समझ सकते पैसे की कीमत जो एक पैसे के बदले सौ पैसे पाते हो ∣ अनुभव एक ऐसी चीज है जिसे खरीदा नहीं जा सकता है केवल कमाया जाता हैं ∣    थोड़े में जब इंसान घमण्डी हो जाए तो उस पर गुस्सा नहीं हमदर्दी रखी जानी चाहिए ∣