Skip to main content

Posts

Showing posts from May 9, 2020

पूछता है देश

मेरी क्या इतनी गलती है कि मैं मजदूर हूँ आज में मजदूर से ज्यादा मजबूर हो चुका हूँ शायद इसलिए कभी मैं ट्रेन पर सोते वक्त कुचला  जाता  हूँ .  अब तो मुझे लगता है कि मुझें एक कैदी सा बना दिया है बस अंतर इतना है कि मुझें बिना जुर्म के ही सजा ऐ "भूख" से  मौत मिलती है तो कभी लोगों से दो वक्त की रोटी दान में मिलती है लेकिन इसमें मेरा क्या कसूर. मैं कमाने के लिए गाँव से शहर आया था मुझे क्या मालूम था कि यहाँ इनाम में अकबर की तरह आज अनारकली को नहीं बल्कि हर मजदूर को' सजा ए मौत' मिलेगी .