Skip to main content

Posts

Showing posts from May 6, 2022

चलो फिर काम करें

  जिंदगी अक्सर इम्तिहान लेती है  तुम्हारे अनुसार नहीं, वो तो अपने  मुताबिक तुम से तुम्हारा  जुनून मांगती है ∣ क ई बार मुश्किल हो जाता है जिंदगी को जीना पर, तब भी चलते जाने वालों के लिए  ये दुनिया आसान बनती है ∣ होगा तुम्हें बहुत शौक खुद की बेमतलब ही तारीफ कराने का  पर ये दुनिया सिर्फ हारकर जीतने वाले के पीछे ही सलाम ठोकती है∣ आसान नहीं होता हर वक़्त जिंदगी अपने मुताबिक जीना  पर जिंदगी जीने के लिए कई बार खुद लोगों से लड़ाई लड़नी ही पड़ती है ∣ कुछ पत्थर पड़ते हैं खुद पर  तो पड़ने दो  तुम चलते जाओं एक बेहतर कल के लिए मंजिल मिले या न मिले  पर तुम अपना प्रयत्न जारी रखो   ∣ ये दुनिया समझती है तुम्हें बेकार  पर तुम अपना वक्त जाया न करके खुद पर काम करो क्या पता कल वक्त मिले या न मिले  अपने लिए नहीं तो अपने जुनून को बनाएं  रखने के लिए अपने काम जारी रखों  ∣