Skip to main content

चलो फिर काम करें

 

जिंदगी अक्सर इम्तिहान लेती है तुम्हारे अनुसार नहीं, वो तो अपने मुताबिक तुम से तुम्हारा जुनून मांगती है ∣

क ई बार मुश्किल हो जाता है जिंदगी को जीना पर, तब भी चलते जाने वालों के लिए ये दुनिया आसान बनती है ∣
होगा तुम्हें बहुत शौक खुद की बेमतलब ही तारीफ कराने का पर ये दुनिया सिर्फ हारकर जीतने वाले के पीछे ही सलाम ठोकती है∣
आसान नहीं होता हर वक़्त जिंदगी अपने मुताबिक जीना पर जिंदगी जीने के लिए कई बार खुद लोगों से लड़ाई लड़नी ही पड़ती है ∣
कुछ पत्थर पड़ते हैं खुद पर तो पड़ने दो 
तुम चलते जाओं एक बेहतर कल के लिए
मंजिल मिले या न मिले पर तुम अपना प्रयत्न जारी रखो  
ये दुनिया समझती है तुम्हें बेकार  पर तुम अपना वक्त जाया न करके खुद पर काम करो क्या पता कल वक्त मिले या न मिले 
अपने लिए नहीं तो अपने जुनून को बनाएं 
रखने के लिए अपने काम जारी रखों ∣  



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..