माँ जिसको फिक्र अपने से ज्यादा बच्चों की होती है
जो मसीहा बनकर अपने बच्चों की रक्षा करती है ∣
जो अपने बारे में कम परिवार के बारें में ज्यादा सोचती है
जिसके लिए अपनी खुशियों से ज्यादा अपनों की खुशियां ज्यादा महत्वपूर्ण होती है ∣
एक दिन भी अगर बीमार हम पड़ जाए तो सबसे
ज्यादा परेशान वो ही तो होती है ∣
हमें लगता है कि बात बात पर वो हमें कितना समझती है
हमें बेमतलब ही क्यों डांट लगती है ∣
एक माँ ही जानती है कि उसके बच्चों के लिए सही क्या है और गलत क्या है ∣
बड़े खुशनसीब वो लोग होते हैं जिनकी माँ होती है
वरना कितने ऐसे लोग होते हैं जिनकी माँ उन्हें देखने तक को नसीब नहीं होती है ∣
माँ है तो उसकी कद्र करें
उसके होने से ही हमारी दुनिया होती है ∣
वो माँ ही तो होती है
जो हंसते हंसते अपने सारे गम सह लेती है
पर जब बात उसके बच्चों की आए तो सारी दुनिया से लड़ जाती है ∣
आज भी जब चोट हमें लगती है तो सबसे पहले हमें याद अपनी माँ की ही तो आती है ∣
वो माँ होती है जिसके होने से हमारी दुनिया होती है ∣

Comments