Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2024

Taali : 'ताली' बजाऊँगी नहीं, बजावऊँगी

स्त्री,पुरुष के अलावा हमारे समाज में कोई तीसरा लिंग भी है ये केवल हम तब ही समझते है। जब हम कोई फॉर्म भरते है। उसके अलावा न  तो  पब्लिक ट्रांसपोर्ट में, न ट्रेन में और न किसी संस्थान में हमें वो दिखाई देते है। न ही हम उन्हें देखना चाहते है। जिनका अपना कोई अस्तित्व  आज भी  हमारी में नजरों नहीं है। इसी प्रश्न को लिए सुष्मिता सेन की मूवी ' ताली' बजाऊँगी नहीं, बजावऊँगी' है। जो की ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट श्रीगौरी सावंत के जीवन पर आधारित है।  जो हम सब को एक पल के लिए हमारे देश में रह रहे उन  लाखों  गणेश से गौरी बने,  तीसरे लिंग की कहानी को बताती है। जिन्हें जब अपने परिवार की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। तब वो त्याग दिये जाते है। उनके अधिकारों की लड़ाई के लिए गणेश से गौरी बनें ट्रांसजेंडर की कहानी हम सब को उनकी अहमियत बताती है। जो गरिमा के साथ इस समाज में रहने का हक रखते है। जो अगर स्त्री, पुरुष नहीं है तो वो जिंदा ही नहीं है। इसी नियम को बदलने की कोशिश में गौरी बगावत करने की कोशिश करती है। जहां से फिल्म की कहानी एक अलग मोड़ लेती है। जहां पर सुष्मिता सेन की ...

Truth: जब हम सच को स्वीकार करने की हिम्मत कर लेते हैं

  जीवन (life) का कड़वा सच यहीं हैं कि जब वो हमें अच्छी लगने लगती है ∣ तब ही एक दम से हमें झटके से लगते हैं ∣ जो हमारी सोच (Think) के बिल्कुल उल्ट होते हैं।   जिसे स्वीकार करना मुश्किल (Difficult) सा होता है ∣  जब उसके बारे में हमने बिल्कुल न सोचा हो।  एक समय के लिए हमें लगता है कि ये सब हम कैसे सहन कर पाएंगे, लेकिन जैसे जैसे हम जिंदगी में आगे बढ़ते हैं ∣ हम अपना बहुत कुछ पीछे छोड़ चलते हैं ∣‌ जहां जीवन के एक अलग रूप को हम समझते हैं ∣ बहुत कुछ होता है इस बीच हमारी जिंदगी में जिसके चलते हम  मौन धारण कर आगे चलने लगते है∣  जब जिंदगी के हर उस सच को स्वीकार करने की हिम्मत कर लेते हैं जो हमारे लिए बहुत मुश्किल है ∣ तब हम बदलने से लगते हैं। इस बीच हम जैसे खुद को एक अलग रूप में देखते है ∣  

आधी आबादी का सच

इसे समय की विडंबना कहे या हमारे समाज का सच। लेकिन आज यहीं सच है कि देश में जितना डिग्री ली जा रही है उसके आधे भी रोजगार नहीं है।  जहां एक सीट के लिए उससे दुगने उम्मीदवार खड़े हुए हैं । जहां कौशल विकास योजना तो आयी पर युवाओं को वो कौशल देना भूल गयी।  अगर हम देश में पेशेवर डिग्री को छोड़ दे तो हमारे देश में रोजगार के लिए न युवाओं को कोई कौशल दिया गया है। सिवाए सरकारी नौकरी के झुनझुने के जो आज हर तीसरे युवा का सपना है ।  फिर चाहे सरकारी नौकरी मिले या न मिले लेकिन सरकारी नौकरी का लालच तो युवा को दिया ही जा रहा है।  फिर इसके चलते वो ओवर ऐज हो, देश के लिए एक तरह के आश्रित आधार क्यों न बन‌ जाएं। लेकिन इससे न‌ हमारे देश के नेताओं को फर्क पड़ता है न‍ ही हम लोगों। जहां अब हमने नियति मान खुद को‌ ही धोखे में रखना शुरू कर दिया है कि देर सबेर हमें नौकरी मिल ही जाएगी। फिर क्या हुआ तब तक हम उस नौकरी के लायक ही नहीं रहे। 

Election: चुनाव से पहले ये जान ले

चुनाव (Election) से पहले ये जान ले अपने कर्तव्य को थोड़ा ध्यान दे जो जरूरी है उस पर अपना  ध्यान केंद्रित करें,  अपने आप को पहचाने सही गलत को समझ अपने वोट को दे।  दिखावे की राजनीति से दूर सच के पथ पर चले वोट दे रहे हैं कोई खैरात नहीं भावना से ज्यादा  अपनी प्राथमिकता मूलभूत  जरूरत पर ध्यान दे।  धर्म में न हो विभाजित वेश भूषा से न हो प्रभावित रोटी, कपड़ा और मकान यहीं हैं आपकी जरूरत इसको लेकर न करना पड़े संघर्ष ।  इसलिए पहले दिमाग खोल सही गलत में फर्क समझ आगे बढ़े अपने वोट को सस्ता नहीं उसके महत्व को समझें।  वोट देने से पहले ध्यान  अपने विकास और बेहतर भविष्य की  सोच को समझे  वोट दे रहे हैं भीख नहीं इसका विशेष ध्यान रखें। 

Say sorry to the World of Masks: मुखौटो की दुनिया से कहे का मलाल

आज का जमाना वो है ∣ जहां इंसान भले अपनी लाख झूठी तारीफ सुन ले। लेकिन सच सुनकर वो चौक उठता है ∣ क ई बार तो नौबत यहां तक की आ जाती है कि वो इंसान से दूर होने लगता है।  आज जमाना झूठो का है ∣ जहां सच बोलने वाला अकेला मुखौटा लेकर चलने वाला ही होशियार कहलाता है ∣ जो कब अपना मन बदल ले किसी को कुछ पता नहीं लगता है ।  आज जमाना वो है जहां झूठ बिकता सच हर उस जगह दफनाया जाता है ∣ जहां बोलना जरूरी था। इसके बावजूद जो सच कहने और बिना किसी मुखौटे के दुनिया के सामने आ जाएं वो हर जगह से सिर्फ लूटा ही जाता है ∣  आज जमाना वो है जहां इंसान मुखौटे की आड़ में अपने हर उस स्वार्थ का पूरा कर लेता है ∣ जिसे वो अपने वास्तविक रूप में नहीं कर सकता है ∣  ऐसे में भला हम आज किस चीज का बुरा माने जहां हर चीज ही झूठ पर टिकी है ∣ जहां व्यक्ति के चेहरे के पीछे अनगिनत मुखौटे है ।   

Daughter was also Taught that: काश बेटी को ये भी पढ़ाया जाता कि

कि तुम मोम न बनकर चिंगारी बन जाना तुम भोली न बनकर बलशाली बन जाना । जहां तुम घर सुबह से रात बेखौफ चल सको जहां तुम खुद के पैरों पर खड़ी हो सको जहां तुम भीख नहीं, अपना हक लो जहां तुम भले न‌ हो सीता  पर तुम काली हो। जहां तुम घर की इज्जत नहीं अपना ख्याल रखने वाली हो।   

Silence Regarding Ladakh : लद्दाख को लेकर ऐसा मौन क्यों

  किसी ने बिल्कुल सही ही कहा। कि जिस चीज की सुर्खियां सबसे ज्यादा बने, जो सबसे ज्यादा दिखाई जाएं वहींं सबसे ज्यादा नजरअंदाज की जाती है। अब लद्दाख को ही बात ले लो। आर्टिकल 370 जब खत्म हुआ था। तब उस पर बनी सुर्खियों की कमी न थी। जहां हर कोई ये बताने में लगा था कि विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने क्या फायदे है।  वहां आज जब लदाख की सीमा पर इंजीनियर और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के द्ववारा 6 मार्च से  विरोध किया जा रहा है। जिस बीच  वो केवल नमक और पानी का सेवन कर रहे है। जिस भूख हड़ताल को उन्होंने 'क्लाइमेट फास्ट ' नाम दिया है। जिसमें उनकी सरकार से मांग लद्दाख को केन्द्र की छठी सूची में डालने को लेकर है। जिससे की  लद्दाख को  एक तरह की संवैधानिक सुरक्षा मिल जाएं। जो लद्दाख को किसी भी तरह के शोषण और हस्तक्षेप से बचा सके। अब उनके इस विरोध में लद्दाख की जनता उनके साथ खड़ी नजर आ रही है।  हालांकि उनके इस अनशन्न को 20 दिन से ज्यादा का  वक्त हो गया है। लेकिन इसके बावजूद मुख्यधारा की मीडिया से लेकर प्रशासन चुपी साधे  है। जहां कोई कुछ बोलने से दूर हो रहा ...

Festival: त्यौहार जैसै हमें याद दिलाते है कि हमारी जिंदगी में.....

एक समय के बाद हम जिंदगी (Life) में आगे बढ़ने के चक्कर में ये भूल ही जाते है। कि हम भी कुछ है। हमारी अपनी भी कोई जिंदगी है। जहां सबकुछ पाने की लालसा में हम खुद ( Self) को ही कहीं खो बैठते है। जब हम ये महसूस कर पाते है। कि धीरे -धीरे हम खुद को कहीं खो सा रहे है। तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इस बीच ये त्यौहार ही होते है जो जैसे हमें बताते है। कि जिंदगी में हमारे और भी कई चीजें है। जो हमारे जीवन में उतना ही महत्व रखती है।  भागदौड़ भरी  जिंदगी की  में जहां हम अपनी खुशी ,चैन खो खुद को एक मशीन बना लेते है। ये त्यौहार ही तो है। जो हमें जीवन में एक पल के लिए ठहराव दे जाते है। ये त्यौहार ही है जो हमें अपनों की कीमत समझाते है।   ''अफसोस जब हम इसकी कीमत समझते है। तब हम कहीं दूर निकल जाते है''। जहां हमारे पास खेद के अलावा कुछ और नहीं रह जाता है। कि काश हम अपनी पेशेवर जिंदगी के अलावा अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को भी थोड़ा वक्त दे पाते। इससे पहले और देर हो क्यों न हम रिश्तों और अपनों कीमत को समझें। जो हमें हमारे होने का अहसास करते है।

Holi: होली का त्यौहार जो हमें सिखाता है

  होली (Holi) का त्यौहार हिन्दू (Hindu) धर्म के लोगों का   प्रमुख त्यौहार  है ∣ इस दिन लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हैं ∣ इसके एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है ∣ बुराई पर अच्छाई पर है होली  पौराणिक कथाओं के मुताबिक, इस दिन भगवान् विष्णु ने अपने भक्त प्रहलाद को बचाने के लिए नरसिंह का अवतार लिया था।  बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में ये त्यौहार मनाया जाता है ∣  शत्रुता भुला सब रंग जाते हैं इस त्यौहार को आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जाता है ∣ जब व्यक्ति अपने मन से शत्रु का भाव हटा होली के रंग में रंग जाता है ∣ जिसको लेकर कहा जाता है कि इस दिन दुश्मन भी गले लग जाते हैं ∣ अपनी प्राचीनतम सभ्यता के लिए जाना है भारत आज की भागदौड़ भरी दुनिया में भारत की पहचान उसकी अपनी संस्कृति पुरातन सभ्यता है ∣ जिसने न केवल देश बल्कि विदेश में अपनी गौरवशाली परंपरा का परिचय दिया है ∣ जो दुनिया को मानवता का पाठ पढ़ाती है।  जो हमें अपने जीवन में रंग का महत्व बताता है ∣ जीवन के क्षेत्र में हमें रंग के महत्व को याद दिलाता है कि बिना रंग नहीं है जीवन में कोई भाव , रंग ही है ज...

Demcracy: लोकतंत्र की द्रोपदी रोती नयन निचोर

  वैसे तो हम सब बहुत अरसे से लोकतंत्र की गाथा गाते आ रहे हैं ∣ जहां हम सब अपने उस एक वोट की कीमत को भली प्रकार से जानते हैं ∣ जो किसी को नेता बना भी सकता है ∣ किसी को सिंहासन से उठा भी सकता है ∣  लेकिन जैसे लगता है कि आजकल उस वोट की कीमत कुछ फीकी सी हो रही है। जहां हम सब अपने उस वोट की कीमत को कम समझ भेड़ चाल चल रहे हैं ∣ गलत होते देख उससे आंख मोड़ रहे हैं ∣ जो गांधी के चौथे बंदर के रूप में है ∣ जो बुरा ही देखता है ∣ बुरा ही सुनता है ∣ और बुरा ही बोलता है ∣ जिसके पास आज सबकुछ होने के बावजूद कुछ भी नहीं है ∣ जो इंसान कम मतलबी ज्यादा बन बैठा है ∣ ऐसे में आज लोकतंत्र की आत्मा घायल हो रही है ∣ जिसका हर जगह से सिर्फ शोषण हो रहा है ∣ जिसके संरक्षण करी आज मौन है ∣

Without Songs: क्या बिना गीत के जीवन की कोई कल्पना की जा सकती हैं

हम सब का चीजों को देखने का नजरिया अलग हो सकता है। लेकिन एक चीज जो हम सब के लिए समान है। वो है एक लय, गति और धुन जिसके सहारे हम सब आगे बढ़ते है।  जहां हम लय में किसी काम को लगातार करने की प्रेरणा पाते है। तो वहीं गति हमें उसमें बेहतर बनाने की कोशिश करती नजर आती है। हम सब अपनी धुन में खुद को अभिव्यक्त कर पाते है। ये धुन ही तो है जो हमें हर समय चलने में मदद करती है। फिर चाहे जिंदगी में हालात कैसे भी क्यों न हो? पर ये धुन ही तो है जो हमें जीवन की लाख निराशा के बीच एक आशा की किरण देती है। जहां हम गीत सुन खुद को अभिव्यक्त कर पाते है। जब हम गीत को सुनते है तब हमारा  मन चाहें कितना बुरा क्यों न हो,लेकिन जब हम अपना पसंदीदा गीत सुनने बैठते है। तो कुछ वक्त के लिए ही सही दिल में सुकून पाते है। जो एक पल के लिए सही हमें जिंदगी के हर दुख दर्द से कुछ वक्त के लिए दूर ले जाता है। जहां हम जिंदगी के हर दुख दर्द को भुला बेहतर काम करने की प्रेरणा पाते हैं। ये समझ पाते है जिंदगी में इतनी भी परेशानी नहीं है कि हम हंसना भूल जाएं। कई बार गीत के जरिए अपने दर्द को भी काम करने की कोशिश कर पाते है।  य...

World Water Day 2024: पानी है जीवन का ऐसा

World Water Day 2024 :  पानी(Water) जिसकी कीमत अक्सर हमें तब समझ में आती है जब हमारे घर में किसी दिन नल नहीं आता है। तब हमें हर जगह पर उसकी कीमत समझ आती है। उस दिन हमें मालूम चलता है कि पानी हमारे जीवन (life) में कितना ज्यादा महत्व रखता है। जिसके बिना हमारे जीवन में कुछ भी सम्भव नहीं हैं।  अफसोस लेकिन उसके अगले दिन से ही हम पानी का उपयोग करते वक्त सारी चिंता भूल उसका दुरुपयोग करने लग जाते है। जहां घर की पानी की टंकी से लेकर, नल खुला छोड़ने तक का काम हम बड़ी ही शिद्दत के साथ करते है।  जब वहीं पानी हम गर्मी में किसी टैंकर से 300 से 500 रुपये में खरीदते है। तब हमें उस पानी की कीमत सबसे ज्यादा मालूम चलती है।  इसके बावजूद आज हमारी महत्ता हर गैर जरुरी चीजें में हैं केवल उस चीज को छोड़कर जिस की हमें सबसे ज्यादा महत्ता होनी चाहिए। सीमित पानी के बीच  हम सब ये बचपन से पढ़ते आ रहे हैं कि पृथ्वी पर पीने का पानी केवल 3 प्रतिशत ही है । उसमें से 2.4 प्रतिशत ग्लेशियरों उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव में क जमा हुआ है। केवल 0.6 प्रतिशत ही पानी नादियों और तालाबों में उपलब्ध है। उसके बावज...

Mistake: अक्सर हम तब गलती करते है

कितनी अजीब बात है न हम सब अपनी जिंदगी (life) से चाहते तो बहुत कुछ है, लेकिन उसके लिए थोड़ा भी संघर्ष (Struggle) नहीं करना चाहते है। जहां हम थोड़े संघर्ष में सबकुछ पाने की धुन के चलते न चाहते हुए अक्सर गलतियां (Mistake) कर बैठते है। कई बार ये गलतियां उस समय तो हमें हमारा काम आसान करने वाली नजर आती है। लेकिन आगे चलकर ये हमें ही नुकसान पहुंचाती है।जिसकी कीमत हमें बड़ी अदा करनी पड़ती है। अक्सर न चाहते हुए जिंदगी के अच्छे बुरें हालातों के बीच हमें जिंदगी से कुछ बेहतर मिल जाएं। इसके लिए कई बार जोखिम उठा आगे बढ़ाना होता है। जिसकी पहली शर्त ही अपने आराम को छोड़ आगे बढ़ाना होता है। 

I hear and I forger, I see and I believe, I do and I understand

जब हम अनुभव करते है तब सीखने की ओर बढ़ते है कितना भी कह दे हम कि हमने भी ऐसा होते देखा है। उसके बारे में हम ऐसा ही सुनते आएं है। लेकिन जब हम उसे खुद करते है उसके स्वाद को चखते है । कड़वे और मीठे अनुभव को ग्रहण करते है। तब हम सीखते है। हम सब की जिंदगी का ये कड़वा सच है कि जितना हम सब चीजों को देखकर और सुनकर नहीं सीखते है उतना हम  उसे करके सीखते है। जब हम किसी चीज को करते है उसके अच्छे बुरे अनुभवों को हम ग्रहण करते है। वास्तविक रुप में हम तब कोई चीज सीखते है। ये सब कहने की बाते है  कि हमने दुनिया को देखा और सुना है। असल में जब हम उसे करते है। तब हम उसे समझ पाते है। जिस तरह से देखकर किसी चीज की दूरी नहीं मापी जा सकती है। ठीक उसी तरह जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता बिना उसे करें नहीं पायी जा सकती है। 

Kalpana Chawla : कल्पना चावला जो अंतरिक्ष में उड़ान भरने की कल्पना पूरी कर गयी

     Kalpana Chawla: Kalpana Chawla who fulfilled her dream of flying in space Kalpana Chawla:   सपने जो इंसान को जीना सिखाते है। वो वास्ताव में क्या है। इसका मतलब बताते है। जहां लोग क्या कहेंगे, इससे नहीं वो क्या चाहते है। इससे मतलब रख वो सपनों को सच कर पाते है। एक ऐसी ही कहानी है कल्पना चावला की है जो अपने नाम को परिभाषित कर अंतरिक्ष में उड़ान भरने का सपना पूरा कर गयी। 17 मार्च को हरियाण में जन्मी थी कल्पना आज ही के दिन 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में कल्पना का जन्म हुआ था।   अंतरिक्ष में उड़ान भरना चाहती थी कल्पना कल्पना चावला अपनी उम्र से ज्यादा समझदार थी। जो जीवन की असफलता से घबरने वालों में से नहीं, बल्कि उसका सामना कर आगे बढ़ने वालों में से थी। जो अपने काम के प्रति बहुत ज्यादा गंभीर थी।  जिनका सपना अंतरिक्ष  में उड़ान भरने का था। 1995 में नासा के अंतरिक्ष कौर में शामिल हुयी बता दें कि कल्पना चावला उस समय अपने सपने के एक करीब पहुंची। जब उनका चयन अमेरिकी अंतरिक्ष एंजेसी में नासा के 1995 के कौर ग्रुप में हुआ । वो 1997 के ग्रुप में प...

आसान नहीं होगा

आसान नहीं होगा कई बार आगे चलना  जहां एक एक कर तुम अपना  बहुत कुछ छोड़ते चलोगे।  जब तुम आगे बढ़ोगे बहुत से दर्द भी सहोगे क ई बार होगा जब तुम एक दम अकेले खड़े होगें जहां तुम हर तरह से संघर्ष करोगें।  लेकिन इसके बावजूद जब तुम आगे  बढ़ते चलोगे  परेशानी से डरोगे नहीं तब तुम  एक नया आयाम लोगे। 

आहिस्ता जीने जैसा कुछ नहीं है

"और आहिस्ता कीजिये,  बातें घड़कने कोई सुना रह होगा। " जैसा आज के समय में कुछ नही है ∣ जहां बात चाहे कोई रिलेशनशिप को निभाने की हो या करियर बनाने की। सबमें तेजी से बढ़ना ही आज का मंत्र है ∣ जरा सा कहीं रुक गये तो तुम पीछे रह जाओगे।  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में चलते रहने के लिए हर कदम पर इंसान को करना संघर्ष हैं ∣ जहां टिकेगा वहीं जो अच्छा खिलाड़ी होगा।  आज समय दूर से खड़े संघर्ष देखने का नहीं बल्कि मैदान में उतार संघर्ष करने का है ∣

Silent जब तुम चुप रहना सीख जाओगे

जब तुम चुप रहना सीख जाओगे अपना गुस्सा नियंत्रण करना सीख जाओगे जहां तुम्हे अपनी गलती का अहसास होने लगेगा वहां तुम दूसरों को दोष देना भूल जाओगे। क ई बार बड़ा मुश्किल होगा तुम्हार आगे चलते जाना बिना रूके बढ़ते जाना  इसके बावजूद जब तुम आगे चलोगे एक नयी शुरुआत तुम करोगें तब तुम आगे बढ़ोगे।  जब तुम अपने गुस्से को मौन‌ में बदलोगे सही गलत में फर्क तुम समझोगे। 

Some Paths Have to be Traveled Alone

कुछ रास्ते अकेले ही तय करने पड़ते है जीवन में जब बात अपना नाम कमाने की आती है। कुछ कर दिखाने की आती है। तब अक्सर हमें कोशिश ज्यादा करनी पड़ती है।  जहां हमें जीवन के रास्ते अकेले पार करने पड़ते है। सबकुछ आसानी से मिल जाएं ये बिल्कुल भी जरुरी नहीं होता है।  न चाहते हुए जहां हमें कीमतें अदा करनी पड़ती है। एक के बाद बहुत सारी चीजों को त्याग कर हमें  आगे बढ़ना पड़ता है। इस बीच एक समय के  बाद जैसे हमें अहसास होता है। कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। यहां हमें खुद ही अपने सपने  सच करने के लिए आगे बढ़ना होता है। अच्छे बुरे रास्तों में अकेले चलना पड़ता है। आसान नहीं होता है। सबकुछ पा लेना उसके बावजूद हमें बेहतर पाने की चाहत कर आगे बढ़ना होता है।

Number: क्या सिर्फ नंबर ही हमारे लिए सबकुछ है

हमें तब ज्यादा हैरान नहीं होना चाहिए। जब कोई बच्चा अपने अपरहण की झूठी खबर बना सबको मूर्ख बनाने की कोशिश करता है ∣  न ही उस बच्चे पर इतना ज्यादा गुस्सा होना चाहिए क्योंकि कहीं न कहीं उस सब के पीछे हम ही जिम्मेदार है ∣ जहां हमने उस बच्चे पर एग्जाम का इस तरह से बोझ डाला है कि वो इसे खुद के विकास के लिए जरूरी नहीं समझ केवल एक मजबूरी मान उसे करता है ∣  जब इस चीज से वो उबने  लगता है तब वो अपने अपहरण जैसी झूठी कहानी रच किसी एग्जाम से अपना पीछा छुटाता है ∣

Not for everything to get better but

  सबकुछ बेहतर होने के लिए नहीं बल्कि जैसे जैसे तुम जीवन में कुछ बेहतर पाने की ओर बढ़ोगे वैसे वैसे तुम जिंदगी में संघर्ष ज्यादा करोगें कई बार तुम हद से ज्यादा खुद को अकेला महसूस करोगें इसके बावजूद जब तुम आगे चलोगे तब तुम बेहतर बनोगे।  कई बार होगा तुम्हारा  अपनों से भी सामना इसके बावजूद जब तुम आगे चलोगे तब तुम खुद को बदलते  नये रास्ते पर चलते दिखोगे जहां तुम बहुत कुछ खोकर कुछ नया पाने की ओर बढ़ोगे। 

MAHARANI 3: बदले की जंग के बीच, सस्पेंस से भरी आ रही रानी भारती की कहानी

राजनीति और जंग में सबकुछ जायज होता है। जहां कब क्या हो जाएं, किसी को कुछ पता नहीं होता है।  राजनीति में कोई किसी का संगा नहीं होता है। कुर्सी के चक्कर में न पति न पत्नी न, सब वहां सत्ता के आगे फीका सा होता है। जहां पहले आंखे ली जाती है फिर चश्में बांटने का डोंग होता है। इसी बीच राजनीति के कड़वे सच को लेकर आखिरकार  ' MAHARANI 3' का टीजर रिलीज हो गया है। जो अपने साथ एक के बाद एक सस्पेंस लेकर आता है।  जहां इस बार रानी भारती की राह आसान नहीं होती नजर नहीं आ रही है। जेल में बंंद रानी अक्षरों की समझ कर रही है। दूसरी तरफ नये मुख्यमंत्री बने नवीन बाबू बिहार की राजनीति  में उल्ट फेर करते नजर आ रहे है । ऐसे में किस तरह  से बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री रानी भारती कुर्सी की जंग को जीत पाएंगी, ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है।  इस बार सिर्फ किस्सा कुर्सी का नहीं, बदले की जंग का होने वाला है।

Sunday: एक समय बाद जब संडे के मायने बदल जाते है

  किसी ने सच ही कहा है कीमत हर चीज की उसे खोने के बाद ही मालूम चलती है उसे पहले तो उसकी कीमत बेमोल ही लगती है ∣ जो चीज मुफ्त होती उसकी जब कीमत लगने लगे तब वो बेशकीमती हो जाती है ∣ संडे ही ले लो पहले जो कोई खास मायने नहीं रखता था जॉब के बाद उसका रास्ता हर कोई बड़े शिद्दत के साथ देखता है ये संडे ही तो इंसान को जैसे खुद के होने का अहसास करता है जहां उसे मालूम चलता है उसके कोई शौक और जिंदगी है ।  रेत की तरह बाकी दिन तो जैसे उसके हाथ से निकल जाता है ∣

Struggle: संघर्ष की कहानी जैसे हर दिन बदलती है

घर के बाहर जब एक लड़की निकलती है ∣  आसान नहीं होता है खुद को बनाये रखना  जहां कदम कदम पर उसको   खुद को बेहतर बनाये रखने की  मिलती चुनौती है ∣ जहां हर दिन वो खुद के अस्तित्व को बनाये रखने के लिए संघर्ष करती है ∣ एक लड़की होना न कल आसान था न आज है  उसके संघर्ष की कहानी जैसे हर दिन बदलती है∣

Regret: जीवन में कभी अफसोस न करना पड़े

क ई बार जीवन में आगे बढ़ने का मतलब सिर्फ रास्ता तय करना नहीं उसका स्वाद भी चखना होता है हर चीज तुम्हें तुम्हारे मुताबिक मिले ये बिल्कुल जरूरी नहीं होता है इसके बावजूद तुम्हें कई बार चलना होता है  जीवन में कभी किसी चीज को लेकर अफसोस न हो इसलिए लिए कई बार मुश्किल भरी राहे चलना होता है ताकि कल को तुम्हें ये खेद न रहे कि तुम ये न कर पाए। 

Today Thought

 बेशक आज चांद तक पहुंच गयी लड़कियां लेकिन इसके बावजूद आज से आधी आबादी के पांव में सिर्फ बेडियां है ।  कहने में भले हम बहुत मॉडर्न हो लेकिन इसके बावजूद आज बहुत से विषय पर हमारी सोच जितनी पहले थी उतनी आज भी है ∣ हम भले अजनबी को अपना न माने किन्तु उनकी बातों का बुरा जरूर मनाते हैं ∣ किसी नौकरी की तैयारी करना और कोई नौकरी करने में फर्क होता है 

Certainly nothing in this world but: निश्चित तो इस दुनिया में कुछ नहीं लेकिन

आज हर इंसान किसी न किसी क्षेत्र में कुछ बेहतर पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस उम्मीद से की उसे कल कुछ बेहतर मिला जाएगा। ये जानते हुए कि इस दुनिया में कोई भी चीज हमेशा  के लिए नहीं है। हर चीज का इस दुनिया में आना एक समय अवधि के बाद चले जाना है।  लेकिन इसके बावजूद जब हम कुछ बेहतर करने बढ़ते है। इस उम्मीद से की कल कुछ बेहतर मिलेगा। तब हमें अपनी प्राथमिकता तय करना होता है। कुछ निश्चित हो जाएं इसके लिए बहुत सी अनिश्चिता के बावजूद चलना होता है। हर कोई हर चीज में अच्छा नहीं सकता है। इसे जानते हुए एक कदम सफलता की ओर बढ़ना होता है। भले ही जिंदगी में लाख  अनिश्चितता क्यों न हो लेकिन कोई चीज अगर निश्चित है तो वो हमारी जीवन के किसी क्षेत्र में सफलता हासिल करना। जो केवल तब ही हासिल होगी जब हम जीवन की लाख अनिश्चितता के बावजूद बेहतर बनना नहीं छोड़गें।

Prices are often known when कीमतें अक्सर जब मालूम चलती है

जहां हम उसे खो देते है समय हो या इंसान जब हम उससे दूर होते है कीमते अक्सर तब मालूम होती है जब न चाहते हुए हम उसे कहीं दूर होते है। अक्सर सामने पड़े समय को हम कम आंक उसका मूल्य खोते है जब दूर हो जाते है  उसी समय से तब हम उसकी कीमत समझ पाते है। इंसान तब ही समझ पाता है किसी चीज के बारे में जब उसे डर उसके खोने का होता है तराशने के बाद हर कोई हीरा होता है समय हो या कोई इंसान अक्सर उसे खोने के बाद ही हमें उसके होने का अहसास होता है।

Better than celebrating Women's Day: महिला दिवस मनाने से बेहतर है

किसी ने बिल्कुल सही कहा है जिस दिन को मनाया जाएं वो चीज हमेशा एक दिवस बनकर ही रह जाती है। महिला दिवस के मामले में भी कुछ ऐसा ही हाल है। जहां हम मार्च के एक दिवस को मना खुद को ये तसल्ली दिला देते है। कि सबकुछ सही तो चल रहा है। आखिर परेशानी क्या है? 'स्त्री पैदा नहीं होती वो बनायी जाती है' पर उसके अगले ही दिन से जैसे हर महिला को ये आईना दिखाया जाता है कि तुम से नहीं होगा। तुम्हें तुम्हारी सीमाएं बताने की कोशिश की जाती है।  ऐसे में जैसे नारीवादी चिंतक सिमोन दे बोवुआर की बात वो सही सी लगती है 'स्त्री पैदा नहीं होती वो बनायी जाती है'। वो बनायी जाती है'। जहां उसे ये सिखाया जाता है कि केवल लज्जा ही तुम्हारा गहना है। तुम्हें ये नहीं करना वो नहीं करना । इसकी पूरी सूची तैयार की जाती है। जो इसे मान ले वो सही वरना वो बेशर्म कहलाती है। जिसे बात बात पर ये कहा जाता है कि तुम कैसी लड़की है। कुछ सिखाया ही नहीं है। अफसोस वो केवल इसमें सिमट कर रह जाती है। जिसमें शिक्षित न अशिक्षित सब बराबर से होते है।  केवल फोन नया है सोच वहीं पुरानी है   ऐसे में इस विषय पर बात करना जरुरी हो ...

जब तुम बाहर निकलना

जब तुम बाहर निकलना तब ये सोचना बिल्कुल नहीं कि सबकुछ आसान होगा तुम्हें बिना मेहनत करें सबकुछ  यू ही मिल जाने वाला होगा। यहां होगा कई बार तुम्हारा खुद से सामना जहां तुम्हें कई बार खुद को बनाएं रखने के लिए संघर्ष की आग में चलते चलना होगा। जब तुम बाहर निकलना तो ये मत सोचना हर कोई अपना मिलेगा तुम्हें कई बार अनजानों से भी तुम्हारा वास्ता होगा। जिनको समझ तुम्हें आगे चलना होगा। जिस रास्ते तुम चलने का विचार करोगें कई बार वहां तुम्हें अकेले चलते रहना होगा सबकुछ आसान नहीं होगा इसके बावजूद कई बार तुम्हें चलते रहना जरुरी होगा।

Man has to pay a price for everything हर चीज की इंसान को कीमतें अदा करनी पड़ती है

  कोई भी चीज मुफ्त में नही मिलती है। सबके लिए कीमते अदा करनी पड़ती है। कुछ हमारी इच्छा से कुछ अनिच्छा से, पर हमें सबका मूल्य चुकाना पड़ता है। ये जो ग्लैमर देख हम पड़ जाते है उसके मोह में उसके पीछे की सच्चाई भी हमें जानना पड़ता है। जो हमें आइना दिखाती है। अक्सर चीजें जिस तरह से दिखाई जाएं वो वैसे ही हो ये बिल्कुल भी जरुरी नहीं होता है। ये जो लाईट, कैमरा, एक्शन देख आ जाते है हम सपने पूरा करने, इनके पीछे की सच्चाई हमें देखनी पड़ती है।  कोई भी चीज ऐसे ही महान नहीं होती है उसके लिए  इंसान का जितना महान संघर्ष होता है उसके संघर्ष की कहानी उतनी गहरी लिखी जाती है। यू ही मुफ्त में नहीं मिलता कुछ उसके  लिए बहुत कुछ की कीमत लगानी पड़ती है।