Skip to main content

Posts

Showing posts from November, 2026

पीछे रहकर भी नहीं झुकी भारत की बेटियां, चीन चित: india-women-hockey-asian-champions-trophy

समझें पूरा मामला भारतीय महिला हॉकी टीम से भारत को अच्छी खबर मिली है। भारतीय महिला टीम ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026   (Women's Asian Champions Trophy)  के फाइनल (India vs China hockey) में चीन को 3-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।फाइनल में सबसे खास बात रही कि भारत की शानदार वापसी। मैच के पहले हाफ तक भारत 0-1 से पीछे था। पर इसके बाद दूसरे हाफ में भारत ने शानदार वापसी की। मैच का रुख मोड़ दिया। इस बीच भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत को मिलकर भारत चौथी बार यह खिताब जिताने वाली टीम बनी है। भारत इस टूर्नामेंट में सबसे सफल देश बन गया है।भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्टेडियम में इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। हर किसी की नजर भारतीय टीम की जीत पर थी। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/3-1-womens-asian-champions-trophy-india.html फाइनल में क्या हुआ था? मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली।जबकि दूसरे क्वार्टर में 25 वें मिनट पर चीन ने पहला गोल किया ।...

मन की बात 140: पीएम मोदी बोले, नशा युवाओं की बड़ी चुनौती: mann-ki-baat-140-nasha-sanchar-saathi

समझें क्या है पूरा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने 29 नवंबर को मन की बात का 140वां एपिसोड (Mann Ki Baat 140th episode) किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। सबसे पहले उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज के युवा बड़े-बड़े सपने देख रहे हैं, लेकिन नशा उनके सपनों के रास्ते में बड़ी रुकावट बन रहा है। इस दौरान उन्होंने नशे की लत छोड़ चुके एक युवक से फोन पर बात भी की। इसके अलावा पीएम मोदी ने संचार साथी एप   (Sanchar Saathi app)  सरकारी कर्मचारियों की ऑनलाइन पढ़ाई, पटना के म्यूजियम  (Patna museum ranking)  और खेल जगत की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/10/mann-ki-baat-139th-episode-vocal-for.html नशे को लेकर पीएम मोदी ने क्या कहा? रविवार को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने नशे के मुद्दे से की। उन्होंने कहा कि आज के युवा अपने भविष्य को लेकर बड़े सपने देख रहे हैं, लेकिन नशे की लत उनके लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है। पीएम मोदी ने बताया कि कई लोग ऐसे भी...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...

ये प्रेम मोल लिया रिव्यू और रेटिंग: देखें या नहीं: ye-prem-mol-liya-review-ayushmann-sharvari

समझें क्या है पूरा मामला हम आपके हैं कौन" और "हम साथ-साथ हैं जैसी मूवी के बाद एक फिर सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) अपनी नई फिल्म लेकर आये है। जहां पर पूरे 12 साल 12 आयुष्मान खुराना  (Ayushmann Khurrana) के रूप में प्रेम ने बड़े पर्दे वापसी की है। फिल्म में आयुष्मन खुराना और शरवरी (Sharvari) एक साथ नजर आ रहे हैं। फिल्म की कहानी थोड़ी अलग है। आमतौर पर शादी के बाद लड़की अपना घर छोड़कर पति के घर जाती है, लेकिन यहां कहानी उलटी है। दूल्हा अपने पूरे परिवार के साथ ससुराल में रहने पहुंच जाता है। दैनिक भास्कर के रिव्यू में फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार मिले हैं। रिव्यू के मुताबिक फिल्म करीब 2 घंटे 53 मिनट की है। इसकी शुरुआत थोड़ी धीमी है और कहानी को रफ्तार पकड़ने में समय लगता है। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/juvenile-justice-juvenile-justice.html सूरज बड़जात्या ने इस बार शादी और परिवार से जुड़ी कहानी को एक नए अंदाज में दिखाने की कोशिश की है। फिल्म राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स ने मिलकर बनाई है। इस मूवी में सबसे जरूरी बात ये है कि पूरे 12 साल बा...

वॉट्सएप मैसेज शेड्यूल: अब 14 दिन आगे तक का मैसेज सेट करें: whatsapp-schedule-message-feature-14-days

वॉट्सएप (WhatsApp)   इस्तेमाल करने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। अब आपको किसी को जन्मदिन की बधाई देने या जरूरी मैसेज भेजने के लिए रात में जागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वॉट्सएप ने एक नया फीचर (WhatsApp new feature) शुरू किया है, जिसकी मदद से आप पहले ही मैसेज लिखकर उसका समय तय कर सकते हैं।यानी आप रात में मैसेज लिखकर सुबह भेजने के लिए सेट कर सकते हैं। तय समय आते ही मैसेज अपने आप सामने वाले के पास पहुंच जाएगा। कंपनी ने इस फीचर को धीरे-धीरे दुनियाभर के यूजर्स के लिए शुरू किया है। यह सुविधा एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में मिलेगी। हालांकि, अभी कुछ यूजर्स को इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/whatsapp-web-logout-government-advisory.html क्या है वॉट्सएप का नया फीचर? इस नए फीचर का नाम मैसेज शेड्यूल   (WhatsApp message schedule) है। इसकी मदद से आप किसी को मैसेज भेजने का समय पहले से तय कर सकते हैं।उदाहरण के लिए, अगर आपको किसी दोस्त को सुबह 8 बजे जन्मदिन की बधाई देनी है, तो आप रात में ही मैसेज लिखकर सुबह 8 बजे के लिए शेड्यूल कर सकते हैं...

लोकसभा सीटें 543 से 815 होंगी? कैबिनेट ने दी हरी झंडी: lok-sabha-seats-increase-cabinet-delimitation

लोकसभा में सांसदों की संख्या बढ़ाने की तैयारी चल रही है। केंद्र सरकार लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर करीब 815  (Lok Sabha seats)  करना चाहती है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी (Cabinet Approval) मिलने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, सीटें बढ़ने के बाद करीब 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो सकती हैं। सरकार की कोशिश है कि महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू किया जाए। लेकिन सवाल यह है कि आखिर लोकसभा की सीटें बढ़ाने की जरूरत क्यों पड़ रही है? क्या इससे महिलाओं को राजनीति में ज्यादा मौका मिलेगा? और क्या विपक्ष इस फैसले का समर्थन करेगा? ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/food-packet-warning-label-supreme-court.html आखिर क्या है पूरा मामला? फिलहाल लोकसभा में 543 सीटें हैं। सरकार का प्रस्ताव है कि इनमें 50% की बढ़ोतरी की जाए। ऐसा होने पर लोकसभा में करीब 815 सीटें हो सकती हैं। इस प्रस्ताव में दो बड़ी बातें शामिल हैं। 1. सभी राज्यों में लोकसभा की सीटें करीब 50% बढ़ाई जा सकती हैं। 2. महिला आर...

फूड पैकेट पर वार्निंग लेबल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: food-packet-warning-label-supreme-court

समझें क्या है पूरा मामला? अब पैकेट वाला खाना खरीदते समय आपको यह समझना आसान हो सकता है कि उसमें चीनी, नमक या फैट कितना ज्यादा है। सुप्रीम कोर्ट ने फूड पैकेट पर अलग-अलग वार्निंग लेबल (food packet warning label) लगाने का आदेश दिया है। यानी अगर किसी खाने में चीनी, नमक या फैट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा होगी, तो उसके पैकेट पर लाल रंग का निशान दिखाई देगा। इससे ग्राहक को सामान खरीदने से पहले ही पता चल सकेगा कि वह क्या खा रहा है। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/10/cji-supreme-court-march-rahul-gandhi.html पैकेट पर कैसे दिखेगा लाल निशान? सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ज्यादा चीनी, नमक और फैट के लिए अलग-अलग निशान होने चाहिए। ये निशान हेक्सागन यानी छह कोनों वाले होंगे। इन पर साफ लिखा होगा: - हाई शुगर (ज्यादा चीनी) - हाई सॉल्ट (ज्यादा नमक) - हाई फैट (ज्यादा फैट) हर निशान के साथ उससे जुड़ी एक तस्वीर भी होगी। तीनों के लिए एक ही निशान नहीं लगाया जाएगा। यह आदेश 26 नवंबर को जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने दिया। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/...

सोना-चांदी के दाम फिर चढ़े: सोना ₹1.23 लाख, चांदी ₹1.47 लाख: gold-silver-price-today-gold-silver-rise

सोना और चांदी (Gold Silver Price) खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार के ताजा भाव जान लीजिए। बुधवार को बड़ी गिरावट के बाद गुरुवार को दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट   (24 Carat Gold)  सोने की कीमत (Gold Rate Today) में ₹1,944 की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद सोना करीब ₹1.23 लाख पर पहुंच गया। वहीं, एक किलो चांदी (Silver Rate) ₹3,988 महंगी होकर करीब ₹1.47 लाख की हो गई। इससे पहले बुधवार को चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई थी। चांदी एक ही दिन में ₹9,680 सस्ती हो गई थी। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पिछले 13 महीनों का सबसे निचला स्तर था। सोने के भाव में भी ₹3,907 की गिरावट आई थी। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/30-60-gold-silver-price-fall-ibja.html सोना-चांदी के दाम अचानक क्यों बढ़े? लगातार गिरावट के बाद अब बाजार में खरीदारी बढ़ती दिखाई दे रही है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में और तेजी आ सकती है। हालांकि, यह सिर्फ अनुमान है। कीमतें बढ़ेंगी ही, इसकी कोई गारंटी नहीं है। कितना सस्ता हुआ सो...

ऑस्कर 2027: रामायण पार्ट 1 की VFX टॉप-20 में एंट्री: ramayana-part-1-oscar-vfx-top-20-list

समझें क्या है पूरा मामला रामायण: पार्ट 1 ऑस्कर की विजुअल इफेक्ट्स टॉप-20 सूची में पहुंची। वैरायटी के मुताबिक एकेडमी ने चुनी गई फिल्मों की टीमों को बता दिया है। एकेडमी ने अभी आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। मुकाबला अवेंजर्स: डूम्सडे, ड्यून और द ओडिसी जैसी बड़ी फिल्मों से है। 20 दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 1,735.15 करोड़ रुपए रही। भारतीय सिनेमा के लिए ऑस्कर से एक बड़ी खबर आई है। नितेश तिवारी की रामायण: पार्ट 1 (Ramayana Part 1)  ने ऑस्कर की दौड़ में जगह बनाई है। यह 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स  (99th Academy Awards) की बात है। यह समारोह मार्च 2027 में होना है। फिल्म बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स श्रेणी की टॉप-20 सूची (Top 20 Longlist) में है। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/19-1270-64-ramayana-box-office.html टॉप-20 में कैसे पहुंची रामायण वैरायटी के मुताबिक एकेडमी की विजुअल इफेक्ट्स ब्रांच ने 20 फिल्में चुनी हैं। ये फिल्में अगले दौर में पहुंची हैं। इन फिल्मों के आर्टिस्ट और टीमों को सूचना दे दी गई है। इसी सूची में रामायण का नाम भी बताया गया है। अहम बात यह ह...

मिस यूनिवर्स 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं विश्व सुंदरी:miss-universe-2026-jennifer-barreto-winner

प्यूर्टो रिको  (Puerto Rico)  की जेनिफर बैरेटो (Jennifer Barreto)  ने इस साल मिस यूनिवर्स 2026 (Miss Universe 2026) का खिताब अपने नाम किया है। जेनिफर शादीशुदा हैं और एक बेटी की मां भी हैं। जो अब मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला   (first married Miss Universe) बनी है।यह प्रतियोगिता का 75वां फिनाले  (Miss Universe 75th finale)  था, जो प्यूर्टो रिको की राजधानी सैन जुआन में आयोजित हुआ। भारतीय समय के मुताबिक 25 नवंबर की सुबह विजेता के नाम का ऐलान किया गया। डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि वेनेजुएला की क्लारा वेगास ने सेकेंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। भारत की काजिया लिज मेजो (Kaziah Liz Mejo) टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2021/12/miss-universe.html फिनाले में क्या-क्या हुआ? मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सबसे पहले टॉप 12 प्रतियोगियों के नाम घोषित किए गए। इसके बाद टॉप 5 का चुनाव हुआ।लाइव अपडेट के मुताबिक, सुबह 8:29 बजे टॉप 12 की घोषणा हुई और करीब 8:52 बजे टॉप 5 के नाम ...

मेगा अल नीनो का खतरा: गेहूं बुवाई 26 साल में सबसे कम रहने की आशंका: el-nino-record-india-wheat-sowing-impact

समझें क्या है पूरा मामला? प्रशांत महासागर में अल नीनो  (El Nino)  तेजी से मजबूत हो रहा है। पेरू और गैलापागोस द्वीपों के पास समुद्र का पानी कुछ जगह सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा गर्म बताया जा रहा है। अमेरिकी मौसम वैज्ञानिक रायन माउ ने इसे 'मेगा अल नीनो'  (Mega El Nino) कहा है। हालांकि, यह कोई आधिकारिक मौसम श्रेणी नहीं है। भारत में इस बार मानसून भी कमजोर रहा। इसका असर अब रबी की फसलों (rabi crop) की बुवाई पर दिखाई दे रहा है। गेहूं की बुवाई पिछले साल के मुकाबले करीब 15% पीछे चल रही है। अब चिंता इस बात की है कि अगर फरवरी-मार्च में ज्यादा गर्मी पड़ी, तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/05/super-el-nino-165.html समुद्र का तापमान कितना बढ़ गया है? प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। पेरू और गैलापागोस द्वीपों के पास कुछ जगह समुद्र का तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा बताया गया है। अक्टूबर में यह अंतर 6 से 7 डिग्री सेल्सियस बताया गया था। हालांकि, यह पूरे प्रशांत महासागर का...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

मध्य प्रदेश में ठंड का अलर्ट, 4 दिन में 4 डिग्री गिरेगा पारा: mp-weather-cold-rises-bhopal-coldest-city

समझें क्या है पूरा मामला? मध्य प्रदेश  (MP Weather)  में पिछले चार दिनों से हो रही बारिश अब थम गई है। बारिश रुकने के बाद प्रदेश में ठंड (Madhya Pradesh winter) बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार दिनों में रात का तापमान (Bhopal temperature) 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है। सोमवार रात भोपाल प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा ग्वालियर-चंबल, उज्जैन, रीवा और सागर संभाग में भी ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/10/mp-cyclone-arnab-madhya-pradesh-rain.html बारिश के बाद अब बढ़ेगी ठंड मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ था। चक्रवात अकवान  (Cyclone Akwan) और ट्रफ के असर से प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में चार दिन तक बारिश हुई। ट्रफ का मतलब कम दबाव वाली हवा की एक लंबी पट्टी से है, जो मौसम में बदलाव लाती है। बारिश के दौरान आसमान में बादल छाए हुए थे। इसकी वजह से रात का तापमान ज्यादा नीचे नहीं जा पा रहा था। लेकिन सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्स...