Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2020

फर्क पड़ता है

जैसे आज ही की तो बात है जब मुनिया ने चलना सीखा और अब वो बहुत तेज़ दौड़ती है बिना इसकी परवाह करे कि वो गिर सकती है क्योंकि उसे अच्छी तरह मालूम है कि बचपन में उसने कई चोटे खाई जब जाकर उसे चलना आया  है उसके माँ बाप ने हमेशा उसे हर काम करने के काबिल बनाया बिना किसी बंदिश के हमेशा उसे सीखया   है कि वो कमजोर नहीं बल्कि बहुत मजबूत है. ताकतवर केवल वो व्यक्ति नहीं होता है जो शरीर से मजबूत हो बल्कि वो भी ताकतवर होता है जिसका आत्मविश्वास ज्यादा मजबूत हो और जो गिरकर उठना जानता हो. इसलिए आज मुनिया  इस बात को समझ गयी है कि कमजोर या मजबूत वो व्यक्ति नहीं बल्कि उसकी सोच होती है जो व्यक्ति ये सोचता है कि वो बहुत कमजोर है वो व्यक्ति अपने दिमाग से वैसा ही बना जाता है लेकिन जो ये सोचता है कि वो बहुत बहादुर और तेज है वो ही ऊंचाई पर पहुंचता है. इसे कुछ ऐसे समझ सकते हैं कि हाथी भले ही शरीर से बड़ा होता है लेकिन एक छोटी सी चीटी उसका बहुत कुछ बिगड़ सकती है , एक  छोटी सी सुई व्यक्ति  क़ो हानि पहुंचा सकती है इसलिए व्यक्ति को उसके कद और शरीर से कमजोर समझना मूर्खतापूर्ण है. " आ...

आज क्यों कम हुयी हिन्दी पत्रकारिता की कीमत

यू तो आज पूरे देश में हिन्दी पत्रकारिता  दिवस  की लहर है हर  कोई  हिन्दी पत्रकार को शत् शत् नमन् कर रहा हैं. लेकिन इसकी वास्तविकता आज  कुछ अलग सी है आज हिन्दी अखबार की कीमत पहले की तुलना में  कम हुयी है इसका क्या कारण है इसके कारण को जानने की जरूरत है? आजादी से पहले जब भारत में पहला अखबार पड़ित  जुगल किशोर द्वारा 30 मई 1826 को कोलकाता से उदन्त  मार्तण्ड निकल गया था इस अखबार द्वारा अग्रेजों के खिलाफ विरोध की भावना   गुजने  लगी ऐसे करते करते कई हिन्दी अखबार भी सरकार की आलोचना करने लगे.  हिन्दी भाषायी अखबारों पर नियंत्रण करने के लिए  ब्रिटिश सरकार ने वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट लाए जिसका मुख्य उद्देश्य  हिन्दी अखबारों में एक तरह की सेंसरशिप लगानी थी जिसका प्रभाव ये रहा है कि अमृत बाजार पत्रिका रातों रात हिन्दी से अंग्रेजी कर दी गयी. वर्तमान समय में अग्रे ं जी के कुछ पुराने अखबार आज भी चल रहे हैं जिसमें 'टाइम आफ इंडिया' और 'द हिन्दू ' जैसे प्रतिष्ठित अखबार हैं जबकि पुराने हिन्दी अखबार न के बराबर है. हिन्दी पत्रकारिता...

व्यक्ति दूसरों की आलोचना से ही मुकाम पर पहूँचता है

दोस्तों कामयाबी के लिए केवल जोश और जुनून नहीं बल्कि लोगों की कई बातें भी सुननी पड़ती है ये सब ताने ही जीवन में आगे बढ़ने की ताकत देते है. जो भी व्यक्ति अपने जीवन में सफल हुआ है उसका  एक कारण  दूसरों की बातों को  गलत साबित करना है और खुद के लक्ष्य को पाना  है. ‌ मेहनत केवल जीवन में तब नहीं की जाती जब करना  आसान होता है बल्कि तब की जाती है जब खुद सपनों को पूरा करने से ज्यादा जुनून    दूसरे को गलत साबित करने का हो. हमारे जीवन में आलोचना ही एक ऐसी चीज होती है जिसके कारण व्यक्ति बड़ी से बड़ी समस्या को पार कर अपनी  मंजिल  को पाता है. "  जीवन में झूठी तारीफ से ज्यादा सच्चे मन से की गयी आलोचना ही काम आती है".

Thursday motivation

[̲̅1̲̅] कम समय की कीमत तब मालूम चलती है जब उस पांच मिनट में भी कुछ ऐसा ज्ञान मिल जाऐ जिसे कई दिनों की मेहनत से  प्राप्त नहीं किया जा सकता है. [̲̅2̲̅]  असम्भव कुछ भी नहीं केवल तुम्हारे सोचने और करने पर निर्भर करता है. [̲̅3̲̅]  किताबी ज्ञान से ज्यादा प्रभावी  कड़ी मेहनत  से पाया अनुभव  होता है.  [̲̅4̲̅]उस मिठास का कोई मतलब नहीं जिसमें आप बोल कुछ रहे हो और कर कुछ रहे हो. [̲̅5̲̅]ऐसा कोई काम जिसे तुम कर सकते थे अगर उसे कर ही तुम खुद को किसी भी काम करने के काबिल समझने लगे तो ये तुम्हारी मूर्खता है

आज भी है जवाहरलाल नेहरू के मायिने

 जवाहरलाल नेहरू  जो स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री रहे हैं जिनकी देन से आज भारत में आईआईटी और आई आईएम है और नेशनल स्कूल आफ ड्रामा  भी उनकी  देन है. नेहरू के काल की पहली पंचवर्षीय योजना जिसमें अनुमान से ज्यादा  ग्रोथ रेट प्राप्त हुई थी जिसमें कृषि को प्रमुख रूप से आधार बनाया गया था. नेहरू ने भारत की खोज को जिस अंतर्दृष्टि से लिख है ऐसा तो केवल नेहरू ही लिख सकते हैं.

पिता का पुत्री पर विश्वास दिखती है " दंगल "

"म्हारी छोरियां छोरों  से कम  है के"  दंगल  मूवी मुख्य रूप से  कामनवेल्थ  रेसलिंग में  गोल्ड  जीतने   वाली पहली भारतीय महिला गीता फोगाट की कहानी पर आधारित है. इस मूवी में पिता अपने सपने को पूरा अपनी बेटियों के  द्वारा करता है जिस गाँव में लड़कियां को 14 साल की उम्र में विवाह कर दिया जाता है  ऐसे उस गाँव में गीता फोगाट और बबीता जैसी बेटियां अपने पिता की मेहनत से उस गाँव को गलत साबित किया 'कि पहलवानी केवल लड़के   नहीं बल्कि लड़कियां भी कर सकती है' इन लड़कियों के जीवन में  "म्हारी छोरियां छोरों  से कम  है के" बहुत सूट करता है. इस मूवी का वो डायलाॅग हम सब को प्रेरित करता है कि " तेरे हारने पर  तुझें गलियां देने वाले हजार लोग आऐगे  लेकिन तुझें सर्पोट करने वाला कोई भी नहीं ". इस मूवी के हर डायलॉग बहुत ही सही ढंग से सभी कलाकार ने   बोले है इस मूवी की स्किप्ट बहुत अच्छी लिखी है जिसमें आमिर खान की एक्टिंग ने चार चांद लगा दिए है. इस मूवी का गान  है- जो...

विचार

①स म स्या कम नहीं जीवन में फिर  भी लड़ने की ताकत रखनी चाहिए .  ②हि म्मत  हमेशा रखों क्योंकि हिम्मत वाले ही जिंदगी में कुछ कर पाते हैं. ③इ श्क कर खुद से क्योंकि ये दुनिया तेरी कीमत नहीं समझती. ‌④ ज  न्म एक बार लेते हैं और मरते भी एक बार ही है क्यों न करे ऐसा कुछ कि सदियों लोग तुझें  याद रखें. ⑤मां ग उसकी करो तुम जिसे तुम ले पाओं. काम  ही जिंदगी की कुंजी है. ⑦चु नौती ही जीवन की सच है ⑧द वाई नहीं दुआ काम आती है ⑨मु काम पाने के लिए कुछ अच्छा करना होता है

EID

आयी रे ईद आयी सब जगह है खुशियाँ छाई इस कोरोना काल के बीच मुरझाऐ चेहरे में मुस्कान लौट है आयी, आज एक बार फिर अम्मी और खला ने खीर बनाई जोया, असद, नुसरत,  और दिलशाद संग हमने ईद मनायी.

हर शब्द कहता है

लेखन लेखन क्या होता है एक ऐसा जिसे पढ़ कर कोई रो दे जिसे सुनकर कोई हंस दे किसी की आंखों के आंसू निकल आएं तो कोई हंसते रो दे कोई दिल को खोलकर रख दे तो किसी के शब्द ही सारे राज खोल दे. धूप कड़ी धूप में चलन आसान नहीं होता है हर दिन जिदंगी का इम्तिहान होता है धूप में पता चलता है कि  जुनून क्या चीज है  जब बिना चप्पल के छत्त पर जाना होता है. हौसला अपने अपने हौसले की बात है कोई घबरा जाता है एक हार से तो कोई बना जाता है एक हार से. युवा जो कड़ी धूप में भी चलने की दम रखता है जो असम्भव कार्य को भी सम्भव करने की दम रखता. बचपन फूलों की तरह नाजुक होता है बचपन कोई इसे तोड़ न दे इसलिए सदा रोने का बहाना कर अपनी बात मनावता है ये बचपन.

पत्थर उसी पर पड़ते हैं जिसमें फल लगते हैं

अक्सर हम अपनी जिंदगी में ये सुनते आये है लेकिन कभी हमने इसके बारे में विचार नहीं किया कि क्या ये सही है कि नहीं? आपने ये घटना तो देखी ही होगी कि अगर कोई ऐसा इंसान आपके इस पड़ोस में आ जाए जो बहुत चालक और अपने काम में सर्वगुण सम्पना हैं जिसके कारण हर कोई उसकी प्रशंसा कर  रहा हैं जिसे न खुश होकर कुछ लोग उसकी बुराई करने लगते हैं ये केवल घर आस पड़ोस में नहीं बल्कि हर जगह पर होता है.

Ten natural laws of success

-Hyrum W. Smith Law1: सफलता के लिए आवश्यकता है ज्ञान की, धन की, लक्ष्य और विश्वास की. Law2: किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए तुम्हें अपने आराम क्षेत्र को छोड़ना होगा  मानसिक और शारीरिक रूप से अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर लगाना होगा. Law3: अपने व्यवहार और विचार में भी खुद पर विश्वास दिखाई देना चाहिए. Law4:टाईम मैनेजमेंट भी बहुत जरूरी है बिना इसके कोई भी कार्य नहीं हो सकता. Law5: अपने जीवन में प्राथमिकता किन चीजों की है उसको पता लगाना होगाऔर फिर उसके अनुसार बाकी काम को प्राथमिकता देना होगी. Law6:  हर दिन खुद से सवाल पूछना कि मेरा लक्ष्य क्या है?. Law7: हमेशा अपने लक्ष्य को अपनी आंखों के सामने रखना होगा. Law8:कोई भी मनुष्य सभी चीजों में परफेक्ट नहीं है लेकिन उसे खुद को बेहतर बनने के लिए हर दिन कोशिश करनी होगी. Law9: अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए वास्तविकता को ध्यान रख के काम करना. Law10:  अपने विचारों को नकरात्मक से सकरात्मक बदलने के लिए  खुद पर विश्वास करना. ** समकालीन समय में सफलता हर कोई चाहता है लेकिन उसे पान...

आज जरूरत है युवा शक्ति को

India vision 2020 A .p.J  Abdul kalam "कलाम का मुख्य उद्देश्य देश को' १.भारत देश को विकासशील देश से विकसित देश बनने के लिए बढ़ावा देना है. २.जिसके लिए भारत  को तकनीक का उपयोग कर उघमिता को बढ़ावा देना चाहिए. ३.सरकार के निर्माण  ढांचा स्याथी  रूप से होना चाहिए . ५.हर व्यक्ति को शिक्षा  और स्वास्थ्य की सेवा मिलनी चाहिए. ६. भारत के पूजीपति वर्ग को अपना पैसा  मुख्य तकनीक और उघोग में लगाना चाहिए. कुछ इस तरह ये काम करेगा- 1. उघोग 2. नवाचार 3. नागरिकों के कर्तव्य कुछ इस तरह है नागरिकों के कर्तव्य- 1. ऐसे लोग जो पढाई लिखाई कर रहे हैं वो मन लगाकर पढ़े. 2. शिक्षित लोग  ऐसे10 लोग को पढांए लिखाये जो  शिक्षा लेने में सक्षम नहीं है. 3. सभी धर्म को सम्मान करे नारी शिक्षा पर जोर दे. " भारत एक युवा देश है  युवा को अपनी ताकत समझनी होगी और उसे  अपने काम की ओर पूर्ण रूप से समर्पित होना होगा  आने वाले समय में मांग अधिक ताकत की नहीं बल्कि जोश, जुनून, काबिलियत की होगी".

Friday motivation

1.खुद से आगे खुद के ख्वाब रखों. 3.आज नहीं अब को सोचना शुरू कर दो. 5. फर्क पड़ना बंद हो जाए जिस समय लोगों से तो तुम्हें तो  समझ लेना या तुम बहुत जुनूनी हो गए या अब तुम्हे फर्क पड़ना बंद हो गया है. 7. जीतने के लिए नहीं बल्कि कभी जिंदगी से न   हारने के लिए हर दिन कुछ बेहतर करना होता है. 9. दूसरे में समय बर्बाद करने से अच्छा है अपनी गलतियों को सुधारों. 11.ये दुनिया बड़ी मतलबी हैं साहब आज तुम्हें अपने काम के लिए बुलाऐगी और कल तुम्हें  भूल जाऐगी. 13.टीचर  एक आईना है  जो हमेशा  सच बोलता है.

युवा की ताकत समझने वाला था वो प्रधानमंत्री

भारत का सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी जिसे  कम्प्यूटर की क्रांति का जनक कहा जाता है  अमेरिका  से द्विपक्षीय सम्बन्ध बनने में  गांधी की अहम भूमिका रही है.   जिसने युवा शक्ति को समझा और  वोट डालने की आयु युवा की 21 से 18 कर दी.   "  राजीव गांधी का योगदान भारत में अविस्मरणीय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है.

जीवन में आगे बढ़ना है तो

**जीवन में आगे बढ़ना है तो अपने काम के प्रति जबाबदेही सीख लो** मुकाम उसी क़ो मिलता है जो संघर्ष कर पाते हैं हारने  वाले का कोई नहीं जीतने वाली की ये दुनिया हो जाती है कोशिश तो सब करते हैं लेकिन आगे वही जाते हैं जो लगातार गिरकर भी उठना जानते हैं. जो अपने काम को हर हाल में करना जानते हैं बुलंद होते हैं जिनके हौसले मंजिल वही पाते हैं . हारने वाले को कुछ नहीं तो जीतने वाले के कदम आसमां पर जाते हैं नशा होता है जिसकों जीत का वो हर काम में सफलता पाते हैं.

भारत माता की दशा आज क्या है?

भारत माता कौन ' भारत माता  हम सब लोग 'है जिनमें से एक उच्च वर्ग दूसरा मध्यम  वर्ग है और तीसरा निम्न वर्ग जिसके बारे में हम सब ने सोचना छोड़ दिया है. आज इस  कोरोना काल में अगर सबसे ज्यादा किसी की हालात खराब है तो वो इस वर्ग कि है जिसकी ओर हम सब  ने आंखें  बंद कर  ली है .   आज भले  हमें  इनकी आंखों के  आंसू और खाली पेट नहीं दिख रहे हैं लेकिन वो समय जल्द ही आने वाला है जब हम ऐसे लोगों को खोज  रहे  होगें . ** आने वाली परिस्थिति चाहे अच्छी हो या उसे खराब लेकिन फिर भी हमें इस निम्न तबके के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि हमारे ऐसों आराम के पीछे इसने  अपनी कितनी   नींद गवायी  है  जिसके बाद    हमें  सुकून की नींद आयी है . **

आज के समय भी प्रासंगिक है

स्लमडॉग मिलेनियर इस मूवी की कहानी दो भाई सलीम और जमाल पर आधारित है जमाल जो एक चाय वाला है जिसका सामान्य ज्ञान   बाकी लोगों से ज्यादा  हैं जिस कारण वो कौन बनेगा करोड़पति में जाता है और वहाँ से जीतकर आता और विजेता बन  जाता है  . फिल्म - स्लमडॉग मिलेनियर 2008 में आयी है गीतकार - सुखविंदर सिंह, विजय प्रकाश, तन्वी शाह, महालक्ष्मी अय्यर संगीतकार - एआर रहमान. जिसका गान हम सभी को प्रेरित करने वाला है ** आजा आजा जींद शामियाने के तले आज ज़री वाले नीले आसमान के तले जय हो" इस मूवी को आस्कर भी मिला है Best sound Mixing -won Best original score- won Best  original song- won एक स्लम एरिया से निकल लड़का किस तरह से   मिलिनेयर बनता  है   इसे दिखाने में ये मूवी काफी हद तक सफल हुयी है आज के समय में जब  लोग ये सोचते हैं कि उनके पास ज्ञान तो है लेकिन पर्याप्त साधन नहीं है  ऐसे लोग को ये मूवी जरूर देखनी  चाहिए. " तमसो  मा ज्योर्तिगमय"  इस पर सही लगता है जिसका अर्थ...

आज का मुद्दा

आज  जहाँ देखे वही   टिक टॉक  बैन करने की  बात चल रही है जिसमें आज ट्विटर का टेड्रिंग  भी "टिक टॉक " बैन ही है अब सवाल आता है कि इसमें  ऐसा क्या दिखाया जा रहा है जिसे इसे भारत में बैन करने की बात की जा रही है . आप सब ने टिक टॉक का ऐसिड अटैक वाला विडियो तो देख ही होगा  जो कि इस मानव सभ्यता को शर्म सार कर देंने वाला है शायद इस विडियो को बनने वाला लड़का और लड़की दोनों ही एसिड अटैक का मतलब नहीं समझते जिस कारण से वो ऐसा विडियो बन रहे हैं. इसमें न सिर्फ लड़के बल्कि उस लड़की का भी उतना ही दोष है जिसने इस विडियो में आने की हामी भरी. फिर चाहे वो टिक टॉक   पर साम्प्रदायिकता फैलाने वाला विडियो हो, या एसिड अटैक का विडियो हो, या रेप पर आधारित विडियो हो, ये सारे विडियो हम सब से एक ☝ही प्रश्न पूछ रहे हैं कि क्या ये सारी समस्या आज एक मजाक बनकर  रह गयी है जिसे हम  टिक टॉक  पर अपने मनोरंजन के लिए बन रहे हैं .

संग्रहालय कहते अपनी जुबनी

मानव संग्रहालय में ये चित्र मानव के हाथ के विकास को दिखता है  . सप्रे संग्रहालय जहाँ हर पुरानी पत्रिका और अखबार मिल जाऐगे" स्मृति का भंडार". मानव संग्रहालय का प्रारभिक द्वारा. जनजातीय संग्रहालय  का द्वारा. आपनी उपस्थिति से ही कह देता है. एक आकर्षित करने वाला दृश्य जहाँ कि स्मृति हर कोई अपने पास रखना चाहेगा. खेल के प्रकार को दिखाने की कोशिश की है. जनजातीय संग्रहालय का ये दृश्य बतता  है गाम्रीण  परिवेश को जिसमें एक व्यक्ति डोल बजा रहा है जबकि  औरत   सिलौटी   जो पहले के जमाने की मिक्सर है उसमें कुछ पीस रही है.

विचार करना जरूरी है इस समस्या पर भी

 आज जब हम खुद  को आधुनिकरण का प्रतीक समझते है तो हमें क्या ऐसी भाषा का प्रयोग करना चाहिए  जो अभद्रता को दर्शाता हो .  सोशल मीडिया पर भी  कुछ लोग इस तरह की अभद्रता (  गालियों  ) का प्रयोग कर लोगों का मनोरंजन कर रहे है . जहाँ कुछ लोग एक दो    गाली  लिखाकर खुद को बड़ा होशियार समझते हैं शायद वो ये सब बोलते वक्त ये भूल जाते हैं कि आज इसी कारण गवार की परिभाषा बदल गयी है पहले गवार उसे कहाँ जाता था जो गाँव अनपढ़ व्यक्ति जो बात 2 पर   गालियों की बौछार करता था लेकिन आज वर्तमान समय में गवार उसे कहा जाता है जो शहरी होकर भी   गालियों   का प्रयोग ऐसे करता है जैसे उसने इसकी भी डिग्री प्राप्त कर ली है. "आज वर्तमान समय में जहाँ एक तरफ लोग बहुत ज्यादा सभ्य हुए हैं वहीं दूसरी तरफ लोग के बातचीत करने के तौर -तरीके में  गाली का प्रयोग भी बढ़ चढ़कर करने लगे   है अगर समय रहते सोशल मीडिया से ऐसे लोगों को बैन न किया गया   वो दिन दूर नहीं जब बच्चे A Apple nahi   अनव शनव    गाल...

अरे यायावर रहेगा याद

अज्ञेय यात्रा वृत्त का मतलब के वल ये नहीं कि उसमें किसी यात्रा का वर्णन किया जाए  इसमें उस स्थान के वर्णन के साथ,   सामाजिक, आर्थिक महत्व  और  उसका पौराणिक महत्व भी बताया जाता है   जिस स्थान का यात्रा वृत आप लिखा रहे हैं उसमें मुख्य रूप से ये बिन्दु पर बताना जरूरी है किस वाहन से वहाँ पर गये, किन अनजान लोगों से आपका परिचय हुआ उस यात्रा के दौरान क्या आप साथ ले गए.  अभी तक इस पर क्या लिखा जा चुका है किसी अत्यंत दुर्गम स्थान का यात्रा वृत लिखा जाता है इसे और सृजन शील बनने के लिए उस स्थान का चित्र भी प्रस्तुत किया जाएं तो सोने पर सुहागा होगा. अज्ञेय द्वारा लिखित यात्रा वृत " अरे यायावर रहेगा याद " जिसमें आपको इसके लेखन के नए तरीके मिलेगे और सबसे महत्वपूर्ण है कि इसे लिखने लिए आपको एक अच्छा संस्मरण लेखक होना जरूरी है.

अब समझने का वक्त आ गया है

आज वो लोग भी जो कभी   कॉलेज  जाने को कोसते थे वो भी ये दुआ कर रहे हैं कि अब  कालेज  जल्द खुल जाए जिससे फिर हम लाईब्रेरी में जाकर कुछ नया पढ़ सके मुझें आज भी वो दिन याद है  जब मुझें  कोई भी किताब  ढूंढनी  होती थी और मुझें वो किताब मिल जाती थी जिसे मैं बहुत समय से ढूंढ रही हूँ तो मैं उसे जल्दी से खोलकर देखती थी और  कहीं शान्ति वाली जगह पर जाकर जहाँ पर मुझें कोई  डिस्टार्ब  न करें  वहाँ मैं पढ़ती थी. आज इसकी कीमत सबसे ज्यादा समझ में आती है भले ही हर दिन कॉलेज जाने में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता था लेकिन हर दिन कुछ नया सीखने और समझने को मिलता था. " जितने अनुभव जीवन में लिए उससे इतना तो सीख ही लिया है कि आप किसी भी काम को करे भले वो आपका   पढ़ाना हो, या एक स्टूडेंट के रूप में पढ़ना हो, या कोई काम करना हो उसे जुनून के साथ करिये और हर दिन कुछ नया करने  की कोशिश करें."

भारत की खोज क्यों पढ़े?

भारत की खोज में नेहरू  एक जगह पर कहते हैं  हिन्दुस्तान के लोग जब भारत से बाहर जाते हैं तो वो चाहे हिन्दू हो या मुस्लिम उन्हें  विदेश में 'हिन्दूस्तानी' ही कहा जाता है. वो चाहे किसी भी राज्य में चले जाऐ  उसे वहाँ अपनापन ही लगता है  लेकिन इसके विपरीत अगर वो दूसरे  देश  में जाता है तो  वो उसे पराया सा लगता है. * मेरे सपनों का भारत वो है जहाँ  पर हर गरीब व्यक्ति की जरूरत को पूरा किया जाता  हो.* " समकालीन समय में "भारत की खोज "इसलिए पढ़ना जरूरी है जिसे हम  भारत को हर तरह से जाना सके फिर भले वो भारत की पवित्र नदियाँ गंगा, जमुना हो,भारत का मुगलकालीन इतिहास जिसमें बाबर से लेकर अकबर की मिसाले हो, यहाँ गणितज्ञ आर्यभट्ट, भास्कराचार्य की बात हो, यहाँ साहित्य में रवींद्र नाथ टैगोर  हो, यहाँ गांधी के भारत आगमन आने की बात  हो,सिंधु घाटी सभ्यता का इतिहास हो  भारत को बारीकी से जाने के लिए भारत की खोज पढ़ना जरूरी है."

जुनून की जरूरत है

किसी भी काम के लिए आज वो ही लोग शीर्ष पर है जिनके पास काम करने का जुनून है और वो उस जुनून के साथ  काम कर रहे हैं कई  बार हमारे साथ ऐसा होता है कि हम किसी काम को करने जाते हैं तो हमारे सामने कई परेशानी खड़ी हो जाती है जिस कारण एक तरह लोग उस काम को करना छोड़ देते हैं तो दूसरे तरह के लोग उसे करते हैं  कि वो काम पूरा हो जाऐ और उसे पूरा करने के लिए जी जान लगा देते हैं वो ही इंसान हमेशा कुछ नया सीखते हैं. " याद रखिये समकालीन समय में वो ही मनुष्य जीवन में बेहतर कर सकता है जो चीज को कठिन   से सरल बना सकता हैं क्योंकि किसी भी मुकाम को पाने के लिए कई इम्तिहान देने होते है "

स्त्री पैदा नहीं होती बनाई जाती है

अक्सर हम ये देखते है कि लड़की को जन्म से ही आचार संहिता और कई नियमों का पालन करना पड़ता है उसे ये नहीं करना उसे वो नहीं करना  केवल इसलिए क्यों  कि वो लड़की है उसे ऐसे बैठना चाहिए .  'वो एक लड़की है उसे लड़की की सीमा में रहना  चाहिए.' 'सिमोन   न द बोवुआ रसिमो' दुनिया की पहली नारीवादी चिंतक रही है जिनका कथन है कि "स्त्री पैदा नहीं होती बनाई जाती है." **आज भी  स्त्री के लिए कई ऐसी बंदिशे है जिसका टूटना अब जरूरी है जिसके लिए किसी और का नहीं बल्कि पूरे  नारी समाज का जागरूक होना जरूरी है वो कोई वस्तु नहीं  वो भी एक इंसान है अपना हक लेना उसे सीखना होगा.**

राजनीति समझने के लिए जरूर देखें "राजनीति मूवी"

राजनीति मूवी एक अलग नजरिये के साथ राजनीति की कठिनाई को बड़ी सरलता से   बतती है  जो प्रकाश  झा के निर्देशन में बनायी गयी है जो राजनीति के लिए एक "मील का पत्थर है" .  इस मूवी का गाना जो आज भी दर्शकों  बहुत पसंद है - "मोरा पिया मोसे बोलत नाहीं".    इसके सभी डायलाॅग जो दशकों को काफी अच्छे लगते हैं  जो राजनीति को सजीवता प्रदान करते हैं जिसमें सबसे  इमोशनल डायलॉग  इन्दु ( कैटरीना कैफ) द्वारा बोला  जाता है कि " अभी हमारे हाथ की मेंहदी का रंग भी नहीं छूटा और हमारा  सुहाग  उजड़   गया "ये दर्शकों को काफी हद तक भावुक करता है. ‌    इस मूवी में बताया गया है कि    राजनीति में   लोग  बहुत पेशेवर होते हैं  जहाँ हर चीज का फैसला चुनाव  के लिए पैसे,सीट  पर निर्भर करता है जहाँ प्यार, मोहब्बत और  अपनापन एक जुमला सा लगता है. **समकालीन समय में  इस मूवी के द्वारा हम के आज के समय की राजनीति  को काफी हद तक समझ सकते हैं.**

Tuesday motivation

①चोट खाकर ही लोग उच्च पद पर जाते हैं फिर चाहे वो पद हो या सफलता .  ②अगर व्यक्ति बहुत ज्यादा ज्ञानवान है लेकिन व़ो खुद को ही नहीं समझ पा रहा है तो ऐसे ज्ञान का क्या मतलब?  ③ आपकी निंदा करने वाले भी आपकी तारीफ करने लगे तो समझ लेना आप सही राहा  पर चल रहे हैं. ④भले कोई किताब हो या जानकारी हम उसे उतना ही ले सकते हैं जितनी  हमारी क्षमता है. ⑤ वक्त निकल जाने पर रोने के अलावा कुछ नहीं बचता मिनट भर की देरी से कोई बड़ा काम होने से रह जाता है. ⑥आसमान नहीं धरती पर भी  उड़ाने के लिए जुनून और नशा चाहिए.

एक समय था

 आज मालूम चलती है  घर से बाहर जाने की  कीमत  भले ही हम कितना भी थक जाएं पर हर दिन  कल के आने का इंतजार रहता था भले फिर किसी को    यूनिवर्सिटी जाने का  हो या    ऑफिस     जाने का लेकिन आज उस समय और घड़ी की बहुत याद आती है जिस अलार्म घड़ी को हम  कभी कोसते  थे कि कितने जल्दी बज गयी क्या सुबह हो गयी ? आज उसी अलार्म घड़ी को देखते हैं तो लगता है कि वो क्या दिन थे,कब आऐगे  वो दिन लौटकर? हमें हमेशा किसी भी चीज़ की कीमत तब ही मालूम चलती है जब हम उसने पाने में बहुत असमर्थ हो जाएं शायद इसलिए हमें कहा जाता है कि "आज में जिए अब को जिओं  कल किसने देखा." आज इस गाने की तरह ही हमारी जिंदगी हो चुकी है- ** जिंदगी के सफर गुजर जाते हैं, फिर नहीं आते हैं **

जीवन को देखने का अलग नजरिया देता है सेवासदन**

सुमन एक स्वाबलम्बी  स्त्री है जो हमेशा जीवन को स्वतंत्र रूप से जीना चाहती है लेकिन वैसा जी नहीं पाती. उसका पति गजाधर  उसके चरित्र पर शक करता है और एक दिन उसे आधी रात को घर से निकाल देता है  तब वो साधनहीन स्त्री एक वैश्या का काम करने को मजबूर हो जाती  है और सुमन कुछ समय में " सुमन बाई " बन जाती है. लेकिन  समय   के साथ सुमन को ये जीवन  खराब सा लगने लगता है तब कुछ लोग ज़ो विधवा आश्रम चलाते हैं व़ो सुमन को उस आश्रम में आने को कहते हैं जिसके लिए वो राजी हो जाती है  और वो  आश्रम  चली जाती है वही दूसरी ओर सुमन की छोटी बहन  शान्ता जिसकी  शादी सदन से इसलिए टूट जाती है  क्योंकि उसकी बहन एक वैश्या   है. समय बीतने के साथ सुमन अपनी बहन शान्ता का उसी लड़के के साथ विवाह करवाती है जिसे कभी सुमन भी प्रेम करती थी लेकिन अब वो शान्ता का पति है जिसे ने  शान्ता से इसलिए संबंध तोड़े क्यों कि उसकी बहन एक वैश्या है . समय बीतने के साथ सुमन  शान्ता और सदन  का विवाह हिन्दू धर्म अनु...

माँ

क्यों नहीं  हम तेरे जैसे माँ तू चाहे कितनी भी नाराज हो लेकिन हमेशा सब का ध्यान रखती हो  पहले खाना हमको और फिर बाद में  तुम खाती हो  आज भी इसलिए  जब  भी चोट लगे  तो सबसे पहले तुम ही याद आती हो कितना भी बन जाएं  कामयाब हम लेकिन तेरे सामने सब चीजे छोटी ही लगती है माँ   तेरे आगे जीवन कि हर खुशी फीकी सी लगती है खुद की भी खुशियाँ मिल जाए  हमें  तुम बस यही दुआ करती  हो   आज भी  जब  चोट लगे हमें   तो सबसे पहले तुम ही याद  आती हो.

पूछता है देश

मेरी क्या इतनी गलती है कि मैं मजदूर हूँ आज में मजदूर से ज्यादा मजबूर हो चुका हूँ शायद इसलिए कभी मैं ट्रेन पर सोते वक्त कुचला  जाता  हूँ .  अब तो मुझे लगता है कि मुझें एक कैदी सा बना दिया है बस अंतर इतना है कि मुझें बिना जुर्म के ही सजा ऐ "भूख" से  मौत मिलती है तो कभी लोगों से दो वक्त की रोटी दान में मिलती है लेकिन इसमें मेरा क्या कसूर. मैं कमाने के लिए गाँव से शहर आया था मुझे क्या मालूम था कि यहाँ इनाम में अकबर की तरह आज अनारकली को नहीं बल्कि हर मजदूर को' सजा ए मौत' मिलेगी .

विशाखापट्टनम में

भोपाल के बाद अब आंध्रप्रदेश   के विशाखापट्टनम में  गुरूवार को करीब 3: 30 बजे स्टाइरीन  गैस का रिसाव होने लगा जिसे कारण करीब 11लोगों की मौत हो गयी और 300 से  ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती कर गए. अब सवाल यही उठता है कि आखिर कब तक? आखिर कब तक लोगों की संख्या में अलग से गैस पीड़ित की लाईन होगी? जो लोग फैक्ट्री लगाते हैं  वो ये नहीं सोचते कि उसे  शहर से बाहर  स्थापित किया जाए जिसे कि कोई और राज्य भोपाल जैसी 3 दिसम्बर 1984 की रात न बने. **न बने कोई और गैस पीडि़तों की बस्ती   क्योंकि नहीं है किसी की मौत  सस्ती.**

बुद्ध जंयती

" गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई पू में कपिलवस्तु के निकट लुंबिनी में हुआ था उनकी माता का नाम महामाया  तथा पिता का नाम शुध्दोधन था. मात्र 29 वर्ष की आयु में बुद्ध ने अपने घर को छोड़ दिया था जिसे " " महाभिनिष्क्रमण " कहते हैं और 35 वर्ष की आयु में ज्ञान प्राप्त कर लिया था  जिसे " निर्वाण " कहा जाता है. गौतम  बुद्ध का अपना पहला  उपदेश जिसे " धर्म चक्रप्रवर्तन " कहते हैं वो सारनाथ में दिया था. ** बुद्ध के जीवन से संबंधित बौद्ध प्रतीक ** घटना            प्रतीक . 1. जन्म -           कमल एवं सांड़ 2. गृह त्याग  - घोड़ा 3. ज्ञान -पीपल ( बोधिवृक्ष) 4. मृत्यु-  स्तूप १.. इस धर्म में पुनर्जन्म पर विश्वास किया जाता है लेकिन इसमें जन्म से आशय मनुष्य की चेतना से है. २.. ये धर्म ईश्वर पर विश्वास नहीं करता है जिस कारण इसे अनात्मवादी या अनीश्वरवादी भी कहा गया है. " मैं कभी नहीं देखता क्या  किया जा चुका है मैं तो देखता हूँ क...

Ⓣⓘⓜⓔ ⓞⓝⓒⓔ ⓛⓞⓢⓣ ⓘⓢ ⓝⓔⓥⓔⓡ ⓕⓞⓤⓝⓓ ⓐⓖⓐⓘⓝ

अक्सर हम इसे सुनते हैं कि गया वक्त कभी वापस लौट कर नहीं आता लेकिन क्या आज हम सचमुच इसका इस्तेमाल करते हैं शायद नहीं हम बहुत ही जरूरी काम को ही आज करने की सोचते और बाकी सब कल पर छोड़ देना तो हमारी आदत सी बना गयी है. हमारे आस पास कई ऐसे लोग मिलते हैं जो अपने काम के प्रति बड़े वफदार होते हैं आज का काम आज ही करने की सोचते फिर चाहे ऐसा करते हुए वो  परेशान क्यों न हो लेकिन ऐसे लोगों की संख्या बहुत कम  है. दोस्तों  अपने जीवन में वही ज्यादा सफल होते हैं जो "आज  के काम को आज ही करने में विश्वास रखते हैं इसलिए तरक्की उनके कदम चूमती हैं और वो अपनी मंजिल पाते हैं." वैसे कबीर  का दोहा भी समय को लेकर काफी सही है- " काल करे सो आज कर ,आज करे सो अब पल में प्रलय होएगी  , बहुरी करेगा कब". *न मैंने और न तुमने हम दोनों ने अपना कल नहीं देखा इसलिए आज   ही कार्य  करिये जिसे आप को   पछतावा  न हो कि अपने अपने लिए कुछ नहीं किया*.

जाने कहाँ गये वो दिन

      आज जहाँ  केवल  हम अपने घर पर बैठने को मजबूर है सारी चीजें इस समय बंद पड़ी है जिस कारण अब तो केवल किताबें ,टीवी, फोन, और विडियो गेम ही हमारा सहारा है. आज  लॉक  डाउन के समय जिसकी हालात सबसे खराब है वो 'मजदूर और कर्मचारी वर्ग है' जो रोज का कमाते और खाते थे जिनके काम अब पूर्ण रूप बंद हो चुका हैं  अब तो उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए भी सोचना पड़ रहा है  . आज के समय में जब कुछ लोग भूख से पीड़ित है तो कुछ लोग घर जाने को परेशान है तो कुछ घर पर बैठे- बैठे बोर हो रहे हैं. आज आवश्यकता एक बार फिर हमें ये सोचने की है कि हम अपनी कौन सी आदतों को छोड़कर कुछ नया सोचे नया करे " क्योंकि आने वाला कल हमें सोचने का वक्त नहीं देगा". इस वायरस के बाद हमारी जिंदगी बिल्कुल वैसी नहीं रहेगी जैसी उसे पहले थी हमारी परिस्थिति में  गाना बहुत  सूट करेगा_ " जाने कहाँ  गए वो दिन कहते तेरी राह में नजरों को हम बिछऐगे".

Thought

① समझदारी  के साथ अच्छी सोच होना भी जरूरी है. ② प्रकृति के बारे में भी सोचना शुरू कर दे नहीं तो वो आपके बारे में सोचना बंद  कर देगी. ③ इम्तिहान से  ज्यादा जरूरी उसके लिए की गयी तैयारी  है. ④ आज समय की कीमत शायद भले ही हमें  मालूम न चले लेकिन  उसके सही उपयोग करने का तरीका तो हमें मालूम होना चाहिए. ⑤ समझदार इंसान वो ही होता है जो किसी की तारीफ से अपना काम करना नहीं भूलता. ⑥ कुछ बनना है अगर जिंदगी में तो ये सोचना छोड़ दो कि लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं.

आर्थिक विषमता में जन्म लेती है प्रेम कहानी

उपन्यास- इसमें  स्त्री के तीन रूप को दिखाया गया है जिसमें जमुना जो चंचल, लिली पढ़ी लिखी समझदार लड़की, सत्ती एक तेजस्वी वृद्धि मान लड़की है . मुख्य पात्र_ मणिका मुल्ला जो एक लेखक हैं और जिनकी कहानी  मध्य वर्ग से सम्बंधित है  जो इस उपन्यास के कथाकार और कहानीकार दोनों ही है जमुना  जो ऊंची जाति की लड़की  है  जिसे अपनी जाति से छोटी जाति के लड़के तन्ना से प्रेम हो जाता है लेकिन  जमुना के माता पिता  इसके लिए राजी नहीं होते, जमुना के पिता एक रेल्वेकार्मी है लेकिन उनके वेतन से केवल घर का काम ही चल पाता है जमुना कि  आयु  जब 20 वर्ष की होती है तो उसके माता पिता को उसके विवाह की बड़ी चिंता होती है और कुछ दिनों के बाद उसका विवाह एक  उम्र दराज बूढ़े के साथ कर दिया  जाता है जिसका कारण केवल उसके माता पिता के पास जमुना की शादी के लिए दहेज का न होना है. वहीं लिली जो एक पढ़ी लिखी लड़की है उसके पिता बहुत  पहले ही स्वार्ग सिधार गए हैं घर में उसकी माता और लिली वो दोनों रहती है लिली को और आगे पढ़ना है लेकिन उसकी शादी ...

विचार करना जरूरी है

सीता से क्या सीखें आप? आज किसी की माँ ये नहीं चाहेगी कि उसकी बेटी सीता बने  क्योंकि उन्होंने  कदम कदम पर परीक्षा दी  . आज की हर बेटी केवल यही प्रश्न पूछेगी कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि जिसके कारण सीता  ने धरती माँ से शरण मांगी और वो धरती में समा गयी. जिसका उत्तर अपने आत्मसम्मान की रक्षा करना है जिसने न केवल खुद को बल्कि समस्त स्त्री जाति को ये बताया कि ये संसार आज हमारे रहने लायक नहीं है. " आज के समय में नारी न केवल  माँ , पत्नी, बेटी या  बहन है बल्कि वो शक्ति का रूप है जिसका हमें सम्मान   करना चाहिए उसका अपमान    करते  समय हम  ये भूल जाते हैं कि वह ही इस धरती  पर संतान ला सकती सृष्टि का निर्माण कर सकती है " *उसकी क्षमताऐं अनंत है बस उसे पहचानने  की जरूरत है.*

रामायण दिखाता है सीता

रामायण दिखाता है  सीता जैसी स्त्री के स्वाभिमान की कहानी "सीता माँ की आंख के तारे लव कुश है नाम हमारे" सीता की जिंदगी में जितने कष्ट थे उन कष्टों की हम कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं जिनको सीता ने जीया और उसके बाबजूद लव कुश जैसे पुत्र को जन्म देकर उनका पालन पोषण किया जिसमें वाल्मीकि की भूमिका भी  बहुत महत्वपूर्ण रही. " आज के समय में कोई लड़की ये नहीं चाहेगी कि उसकी जिंदगी सीता जैसी हो इसलिए नही कि उसे वनवास हुआ उस पर प्रजा ने कलंक लगाया बल्कि इसलिए कि आज उसकी स्वतंत्रता कहीं ज्यादा खत्म  हो गयी है ".