Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2022

जिंदगी

  जिंदगी तब भी चलती है जब हमारा मन न हो चलने का पांव हो थके, मन हो उदास जिंदगी तब भी  चलती जाती है नहीं रूकती है ये किसी के कहने पर ये तो चलती जाती है,  कुछ अनुभव होते हैं अच्छे- बुरे उन अनुभवों के साथ जिंदगी चलती जाती है अच्छे बुरे में फर्क एक समय के बाद हम समझ ही जाते हैं जिंदगी में अच्छे लोगों की कद्र  हमेशा करना क्योंकि  इनके खो जाने पर  हमें इनकी कीमत समझ आती है,  बहुत अल्फ़ाज़ कहने का वक्त  नहीं होता कभी कभी  कुछ बातें अनकही रह जाती है,  बड़े किस्मत वाले है वो लोग जिनकी फ्रिक करने वाले उनके आसपास  मौजूद होते हैं वरना आजकल तो हाल चाल पूछने वाले भी सिर्फ फोन पर ही मिलते और बिछड़ जाते है.

युद्ध

  वो परिस्थितियां सब से बुरी होती है जब जंग मुंह से नहीं  हथियारों और गोला बारूद से होती है,  वो दिन सबसे बुरा होता है जब  चारों  तरफ़  खौफ का माहौल  होता है.

DEMOCRACY ON THE ROAD

  RUCHIR SHARMA  New York Times Bestselling Author of  Breakout Nation and The Rise and Fall of Nations Book name ' DEMOCRACY ON THE ROAD ' A  25-Year Journey through India THIS Book is divide on 6 part.  PART ONE : BINOR SUMMERS PART TWO : THE CONGRESS MEETS ITS MATCH 1998 TO 2oo4 PART THREE : THE RISE OF THE DEVELOPMENT STARS 2005 TO 2010 PART FOUR : THROWING THE BUMS OUT, AGAIN 2011 TO 2015 PART FIVE : MODI AGAINST THE REST  2014 TO 2018 PART SIX : BACK IN BAlANCE  Every part give reference of the india political reality.  Like Madhya pradesh politics what is change after 2008 . Gujrat Chief Minister modi what is a work of development and infrastructure that people is trust built up for PM MODI.  This book has been open every scam and every secret of political party. 

समय के साथ कुछ बदलो तुम

  समय के साथ कुछ बदलो तुम समय बहुत तेजी से बदल रहा है इस हवा में बेहतर सीखने की कोशिश  करों तुम आज है परिवर्तन का दौर इस परिर्वतन की लहर में अपने अंदर की की चीजों को सुधारो तुम आज है वक्त मेहनत करने का कल कौन जाने ये वक्त रहें  कि  न रहे आज मेहनत करों तुम कुछ वक्त लगे भले कुछ अच्छा  सीखने में खुद को वक्त दो तुम.

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना

  आज हम जहां एक ओर  आधुनिकता की ओर प्रवेश कर रहे हैं ∣ वही दूसरी तरफ आज हम में धीरे धीरे संवेदना खत्म सी हो रही है ∣ जो हमें  संवेदनहीनता की ओर ले जा  रही है ∣ वैसे तो हमारे समाज में अच्छी बुरी दोनों घटनाएं होती  है ∣ जिनसे हम प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होते है ∣  इसमें कुछ घटनाएं तो ऐसी होती है जो हमें यकीन करने में मुश्किल होती है कि कोई इंसान ये भी कर सकता है उसकी मजबूरी इस हद तक हो सकती है कि वो  अपने दिल के टुकड़े को इस तरह से छोड़ दे, वो भी ऐसी जगह जहां से वापस आना लगभग मुश्किल है. ताजा मामला ग्वालियर के शिवपुरी  जिले के पोहरी तहसील के सरजापुर गाँव का  है ∣ जहां पर एक दिन का बच्चा एक गड्ढे में मिला ∣ जिसके ऊपर से पत्थर और कंटिली झाड़ियां  रखा दी गयी थी उसके  नजदीक ही मवेशी चरा रहे किसान ने जब  बच्चे की रोने की आवाज सुनी तब वो वहां जाकर ढूढ़ने लगा , जहां  उसे  पत्थर और    झाड़ियों   के बीच  मिट्टी में दबा  नवजात शिशु मिला .   जो की अब सुरक्षित है ∣ किसान ने...

संवाद एक जरिया है स्वयं को जानने का

  जरूरी नहीं है कि आज हर घटना की सटीक जानकारी व्यक्ति के पास हो  वो हर वो चीज जानता हो जिसे जानना उसे जरूरी है ऐसे में  संवाद हमारे लिए बहुत उपयोगी हो जाता है ∣ जो हमें खुद को अभिव्यक्त करने का तरीका देता है जिसके माध्यम से हम ये समझते हैं कि एक औपचारिक संवाद किस तरह से किया जाता है ∣ ऐसा नहीं कि जब हम दूसरे से बात करते हैं तब ही केवल हम उसके बारे में  जान रहे होते हैं  बल्कि हम दूसरे से बात करके भी अक्सर अपने बारे में भी कुछ नया  जानते हैं ∣  आज हम दूसरे के बारें में तो सबकुछ जान रहे होते हैं पर अपने बारे में सबसे कम जान रहे होते हैं ऐसे में जब हम दूसरे से वार्तालाप करते हैं तब खुद के एक न ए रूप से रूबरू होते हैं ∣ आज समकालीन समय में जहां एक तरफ फोन से संवाद करने की परंपरा चलती जा रही है वही दूसरी तरफ वास्तविक जिंदगी में हम संवाद से उतने ही दूर जा रहे हैं ∣ शायद यहीं कारण है कि हमारे सोशल मीडिया पर ढेरों मित्र है ∣ पर वास्तविक दुनिया में कोई नही  ∣

इस जिंदगी में

  वक्त से भी आगे निकल जाते हैं हम क ई बार  तो क ई बार जैसे सबकुछ  करना  कहां सरल होता है बहुत मुश्किल हो जाया करती है कभी कभी ये जिंदगी   जब एक तरफ जीवन की मुसीबतें तो दूसरी तरफ हमारे अपनों का दर्द होता  हैं ,  जहां क ई बार दोनों तरफ देनी होती है हमें  जीवन की कई  अग्नि परीक्षाएं  क ई बार तो जैसे हम सब  दिन ढलने के साथ  कुछ ख्वाब आंखों में सजाएं यू ही चल निकलते हैं,  अक्सर जिंदगी अनुभवों की दास्तां  को लिए जैसे चलती जाती है पर कुछ अनुभव अनकहे रहकर जिंदगी में आगे जैसे बढ़ना होता है ∣ क ई बार मुश्किल हो जाया करता है चलते चले जाना जहां एक तरफ पांव के छाले दूसरे तरफ अपनों का दर्द होता है जिन्हें समय न देने पाने की हमारी अपनी मजबूरियां होती है सबकुछ कहां इस जिंदगी में आसान होता है ∣

क्या अब समय आ गया है निःशस्त्रीकरण का

      निःशस्त्रीकरण  जिसका मतलब " शास्त्रों की होड़ को कम करना है ∣ " शक्ति संतुलन बनाने की कोशिश करना  है  जिससे की विश्व में शांति स्थापित हो सके ∣ नि : शस्त्रीकरण की शुरुआत पर हम बात करें तो हम सबसे पहले पाते हैं कि  इसका सबसे सफल प्रयास ' वाशिंगटन समझौता " के द्वारा 1921-22 के बीच में वाशिंगटन सम्मेलन में किया गया था∣  12 नवंबर 1921 को हुआ था नि : शस्त्रीकरण का पहला सफल सम्मेलन    अमेरिकी राष्ट्रपति वॉरेन जी हार्डिंग के द्वारा नौ सैनिकों के शस्त्रों के नियंत्रण के लिए 12 नवंबर 1921 को नि : शस्त्रीकरण का पहला सफल सम्मेलन हुआ था  ∣    जैसा की हम सब जानते हैं ; कि प्रथम विश्व युद्ध के बाद केवल पांच महत्वपूर्ण नौ सैनिक शक्तियां थी जिसमें ब्रिटेन, अमेरिका और जापान ,  फ्रांस तथा इटली थे  ∣  राष्ट्र संघ के द्वारा नि : शस्त्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए कुछ  प्रयत्न भी किए गए थे  जो कि निम्नलिखित हैं- 1. स्थाई परामर्शदाता आयोग 1920 में बनाया गया था  ∣ 2. अस्थायी मिश्रित आयोग 1920 1924   ...

सच तो यही है

  कुछ वादे सिर्फ वादे रह जाते हैं कुछ वादे निभाए जाते हैं बड़ी मुश्किल से मिलते हैं हर वादे  निभाने वाले  वरना आज कल तो  पल में रिश्ते टूट जाए करते हैं,  थोड़ा सम्भाल कर रखा करों इन रिश्ते को  जो एक बार टूटने पर जुड़ कर भी कहां  जुड़ पाते हैं कांच टूट जाने पर कितना भी जोड़ लो  उसमें निशान अक्सर बन ही जाया करते हैं,  ख्याल रखा करो अपने नाजुक रिश्तों का  क्योंकि कुछ रिश्ते तो एक समय के बाद टूट ही जाया करते हैं,  जब दुनिया वाले से मिले तब ये जान पाते हैं कुछ लोग ही होते हैं जो हमारी हर बात सुनकर भी  हम से बात करते हैं वरना आजकल तो लोग  थोड़ी थोड़ी बातें के चलते  नाराज हो जाया करते हैं ,  बड़ी मुश्किल से मिलते हैं अच्छे लोग वरना आजकल तो सिर्फ  दिखावे के लोग, और दिखावी वातावरण में रहकर हम रिश्ते की कीमत कहां समझ पाते हैं,  सच तो यही है कि इस दुनिया में  अच्छे हालातों में अच्छे लोग मिल ही जाया करते हैं पर जो बुरे हालात में मिलकर  अच्छे हालात आने तक का इंतजार करे हमारे साथ       ...

गुणवत्ता की हमेशा कद्र होती है

  गु णवत्ता चाहे किसी भी चीज़ की हो उसकी महत्ता हमेशा बनी रहती है  ∣ कितना भी नयी चीजें आ जाएं , पर उन चीजों की अहमियत होती  है  ∣  जिसे  बनाने  में मेहनत के साथ, रचनात्मकता का संतुलित प्रयोग हुआ हो, जो अतुलनीय हो ∣  आज समकालीन समय के प्रतियोगिता   दौर  में वही टिक सकता है जो अपने काम में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें ,साथ ही वो अपने काम में नवाचार के नए नए उपाय सोचें  ∣

गलत

गलत सहना जितना गलत है उतना ही गलत चीजों को देखकर उसमें कुछ न बोलना और न रोकना है ∣ अक्सर हमारे सामने ऐसी क ई घटनाएं होती रहती है जिन्हें देखकर हम केवल इसलिए नजर अंदाज कर देते हैं क्योंकि वो हमारे साथ नहीं हो रही है ∣   हमें लगता है कि इससे हमारा क्या लेना देना है  ?  जबकि वो हमारे समाज में होने वाली सामान्य घटना नहीं होती है ∣  इसलिए अगली बार अगर हमारे सामने कोई ऐसी घटना घटे तो हम उसका विरोध करें न कि उसे खड़े होकर तमाशा सा देखें     ∣ 

सही मुद्दा क्या है?

  जिस तरह व्यक्ति क़ो सही गलत में फर्क करना चाहिए ठीक उसी तरह उसे ये भी समझ में आना चाहिए कि आज ऐसे कौन से  विषय है जो उस से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए है ∣  जिनके बारे में उसे ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है  इसके अलावा व्यक्ति को ऐसे विषय से सावधान रहने की जरूरत है ∣ जो वास्तविक मुद्दों से हमारा ध्यान कही और लगा रहे हो     क्योंकि ऐसे विषय हमें कुछ समय के लिए दिलासा दे सकते है किन्तु हमारी वास्तविक परेशानियों का कोई हल नहीं इसलिए अगली बार हम अपना समय कहां खर्च कर रहे हैं ∣      इस बात का ध्यान रखें कि वो हमारे काम के भी है की नहीं ∣

खुद को चार्ज करने का वक्त आ गया है

आज समय बहुत तेजी के साथ  बदल रहा है  जिसमें एक से बढ़कर एक चीजें  हमारी सुख सुविधा के लिए हमारे आस पास मौजूद है ∣ जिसके लिए केवल हमारे पास धन  होने की जरूरत है ∣  जिसे आज के समय में अर्जित करना सबसे मुश्किल हो गया है ∣ जहां व्यक्ति की कमाई से ज्यादा उसके खर्च हो गए है ∣ वही दूसरी तरफ एक ओर दौड़ चल रही है ∣ जहां पर सभी जल्दी में दिखाई दे रहे हैं सबको अपने काम को पहले करने की जल्दी हैं ∣     जो एक प्रतियोगिता के समान हो गया है जहां खड़े होने वाले की लोगों की संख्या बहुत अधिक है चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो चिकित्सा, रेलवे और सरकारी अफसर , शिक्षा से जुड़े कोई पेशा हर क्षेत्र में आज नौकरी पाने की चाह में करोड़ों लोग अपना जी जान लगा रहे हैं ∣     जिसमें आगे चलकर वही लोग अपने सिर पर जीत का ताज पहनने वाले  है जिसके पास गुण है खुद को समय के साथ बदलने का, हर परिस्थितियों में खुद को बेहतर करने का  जुनून जिसके पास है ∣ आने वाला समय सिर्फ उनका ही है ∣

एक वक्त था

  वही रास्ते कब अजनबी हो  गए न जाने कब हम  खो गए,  जिस रास्ते का करते थे हम हर रोज दीदार  अब वही रास्ते  जैसे अनजाने से हो गए,  एक वक्त था जब हमें न थी फिक्र औरों की पर अब तो  जैसे  हम इस दुनिया के ही हो गए हमारे चाहने न चाहने पर,  चाहत जिसकी की वो लोग हम से दूर हो गए.   

एक सार्थक प्रयास

अक्सर जब किसी अच्छे कार्य के लिए लोगों के सहयोग की आवश्यकता हो तब धरातल की वास्तविकता को जानकर उस समय का निदान करना होता है ∣ क ई बार आसान नहीं होती राहें लोगों को सही और गलत में फर्क बताने की फिर भी चलते जाना होता है ∣  जिंदगी में कुछ लड़ाई लड़ने के लिए सबका साथ जरूरी होता है ∣

Self love❤

  Self love   अक्सर किसी दूसरे की चाहत में हम खुद से प्यार करना भूल ही जाया करते हैं उसके लिए जीना मरना सोच अपने को निखरना भूल ही जाते हैं  ∣ आज सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के चलते हम खुद को कम  आंकने   है जहां हम बाहरी सौन्दर्य और फोटो के माध्यम से लोगों का आकर्षित करता चेहरा देखकर  ये सोचने लगे हैं ∣ कि हम सुंदर नहीं है हम कैसे दिखते है ∣ और हम इस बात का तनाव लेकर बैठने लगे हैं जबकि सच्चाई इससे विपरीत है जरूरी नहीं सोशलमीडिया में दिखाई देने वाली सभी चीजें वास्तविक हो कुछ चीजें बनावटी भी हो सकती है ∣ आप खुद से प्रेम करें, क्योंकि जो खुद से प्रेम नहीं करते हैं उनसे लोग भी दूरी बनाने लगते हैं जिसके चलते वो लोग अपना  आत्म विश्वास खोने से लगते हैं ∣ इस परिस्थितियों से बचने के लिए जरूरी है कि बेवजह के तनाव से बचकर हम स्वयं पर ध्यान दे ∣ " हम खुद को जितना सम्मान देगें लोग हमको उतना सम्मान देगें, हम जैसा सोचेगें वैसे हो जाएगें इसलिए अपने बारे में अच्छा सोचे   ∣"

विश्व रेडियो दिवस

https://poojabhopal.blogspot.com/2021/02/world-radio-day.html रेडियो  एक जनसंचार का माध्यम है ∣ जिसकी पटकथा  हमारे कानों और आंखों के लिए लिखी जाती है जिसमें केवल ध्वनि और आवाज के माध्यम से हम किसी विषय की विषय वस्तु को समझते हैं जिसमें समय की बहुत प्रतिबद्धता होती है ∣   प्रत्येक साल 13 फरवरी  को   'विश्व रेडियो दिवस 'मनाया जाता है जिसे मनाने की घोषणा यूनस्को ने 2011 में की थी जिनका कहना  था   कि " रेडियो एक ऐसा माध्यम है जो कमजोर तबकों की आवाज बनता है और असंख्यक लोगों तक अपनी बात पहुंचाता है ∣ रेडियो की शुरुआत 1900 से हुई थी 24 दिसंबर 1906 को कनाडा की वैज्ञानिक रेगिनाल्ड फेसेंडन ने अपना वायलिन बजाया था  ∣  जो दूर समुद्र तैर रहे जहाजों में रेडियोसेट से उनकी आवाज सुनी थी इस तरह रेडियो का आरंभ हुआ था ∣ हालांकि इससे पहले भी रेडियो वेव्स के जरिए संदेश का आदान प्रदान होता था जो एक बार में केवल एक रेडियो स्टेशन पर होता था जब एक साथ क ई रेडियो स्टेशन पर संदेह भेजा गया तब इसने पब्लिक ब्राॅडक्रास्टिंग के आइडिया  को जन्म दिया ∣ इसी क्रम ...

जिंदगी के सफर में

जिंदगी का सफर  चलते चलते  थम न  जाए कहीं,  इस से पहले तु सच कर अपने सपने सभी कौन जाने कल क्या हो जाएं तेरे जीवन में कभी,  पल पल का हिसाब रखने वाले एक पल रूक भी तु सही,  कहीं अपनी मस्ती के बीच किसी अपने को भूल गया तु क्या कहीं,  जिंदगी बड़ी अनिश्चित है जहां आज के मिले कल नहीं मिलते  तु भूल गया है क्या  अपने को कही,  एक जगह तेरे बड़े दोस्त यर है तो कही अपनी खुशियों में खुश होना भूल गया है क्या कही,  जिंदगी क सफर चलते चलते एक घड़ी कहीं रूक त़ो  क्या कुछ अपना भूल गया तु कही.

विचार

सबसे बुरा होता है अपने उन हालातों की यादें ताजा हो जाना जिसने हमें सिर्फ दर्द दिया हो ∣ जिंदगी में उस दर्द को कभी मत भूलना जिसने तुम्हें जिंदगी जीने की नयी राह दी ∣ केवल अपने ही होते हैं जो अपने दर्द को समझते हैं नहीं तो पराये लोग तो केवल तमाशा ही देखा करते हैं ∣ केवल अपने माँ बाप के लिए करना त्याग और कठोर परिश्रम  क्योंकि अक्सर जिन दोस्तों के लिए हम ये सब करते हैं एक समय के बाद वो हमें भूल जाया करते हैं ∣ राह आसान नहीं होती है जिंदगी की इसलिए तो इसमें जीतने वाला एक महान इंसान होता है और हारने वाला असफल इंसान जिसे लोग सिर्फ तसल्ली देते हैं सम्मान कोई नहीं ∣

परीक्षा के अपने मायने है

  परीक्षा चाहे जीवन की हो यहां स्कूल और काॅलेज की सबका अपना अपना महत्व होता है ∣  जीवन की परीक्षा बिना पढ़े ही दी जाती है जिसका अनुभव लेकर हम अपने जीवन की अन्य परीक्षा में पास होते हैं ∣ वहीं दूसरी तरफ स्कूल, काॅलेज की परीक्षा देने से पहले हम उस विषय को पढ़ते हैं ∣  पर आज समकालीन समय में कोरोना वायरस के चलते परीक्षा भी ऑनलाइन माध्यम से होने लगी है ∣ जिसके अनेक फायदे हैं तो नुकसान भी कम नहीं है ∣ जिसने छात्रों की रचनात्मकता में कमी ला दी है और पढ़ने की आदत तो जैसे छुड़वा ही दी है आज वो अपने ज्ञान से ज्यादा गूगल पर भरोसा करने लगे हैं ∣ जिसकी अति एक समय के बाद हमारे लिए खतरनाक हो सकती है ∣ जीवन में कोई भी परीक्षा हो उसकी तैयारी हमेशा बेहतर करनी चाहिए क्योंकि अक्सर जीवन में ऐसे मोड़ भी आ जाए करते हैं जहां  हमारा  प्रतिद्वंद्वी कोई ओर नहीं हम स्वयं हो जाते हैं ∣

कोई भी शख्सियत यू ही नहीं बनती

  अक्सर हीरो की चाह करते करते  हम भूल जाया करते हैं उसके बनाने की प्रक्रिया को,  जब मिलता है मीठा फल खाने को तो अक्सर हम भूल जाए करते हैं उस फल को उगाने वाले को,  किसी खास शख्सियत को देखकर अक्सर हम इतने मंत्रमुग्ध हो  जाया करते हैं कि अक्सर हम भूल जाया करते हैं उसके परिश्रम को ,  उसकी मेहनत को जिसने दिन दिन को  नहीं रात को रात न कहा मेहनत की फिर चाहे उस पर कितने भी  पत्थर पड़े, लोगों के तानों ने उसके जख्म को हरे किए  फिर भी वो चलता रहा और सिखाया लोगों को  कि अक्सर ऊंचा उठने के लिए बहुत कुछ सहना  होता है किसी खास शख्सियत का जन्म क्या ऐसे ही होता है? 

चुनाव

  बचपन से लेकर बड़े होने तक हम अपने जीवन में बहुत सी चीजों का चयन करते है ∣ जिससे हमारा संबंध प्रयत्क्ष और अप्रत्यक्ष होता है ∣  जहां जीवन में सही चुनाव करने पर हमारा जीवन अच्छा हो जाता है ;  तो वहीं दूसरी तरफ एक गलत चीज का चुनाव हमारे लिए एक ऐसी गलती बन जाता है जिसे चाहकर भी सुधारा नहीं जा सकता है इसलिए जीवन किसी भी चीज़ का चयन बहुत सोच समझ करना चाहिए ∣ आने वाले समय में भारत में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव है: जिनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और पंजाब, मणिपुर है ∣  जिसमें सबकी निगाहें विशेषकर उत्तर प्रदेश की ओर टिकी  हुई है अब देखना होगा इस बार जनता  अपना मत किस विषय पर देती है ∣ 

विचार

 A.   क ई बार हमारे जीवन में समय ऐसे करवटें बदलता है अक्सर जिस इंसान से हम अपना पीछा छुड़ा रहे होते हैं वहीं हमारे नजदीक आ जाता हैं ∣ C. अक्सर हम गुलाम अपने आलस्य भरे व्यवहार के बन जाते हैं जिसके चलते हम उन कामों को भी टालने लगते हैं जो हमारे लिए जरूरी है ∣ E. अक्सर अपने दिल की बात हर किसी से नहीं बोलनी चाहिए ∣   G. बहुत कम दोस्त हमें सदा याद आते हैं नहीं तो आजकल तो पल में दोस्त बनते और बिछड़ जाते हैं ∣  

लता मंगेशकर

बसंत पंचमी के दूसरे दिन स्वर की समझ रखने वाली स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन हो गया   पर उनके गीत सुने तो लगता है जैसे वो हमारे बीच है ∣ ओर मुस्कुराते हुए हमें देख रही है ∣ आज 2022 के समय में भी भले चाहे जितने भारतीय फिल्म उघोग में अनेक  गीत आ गए हो किन्तु लता मंगेशकर के गाए गीत आज भी लोगों को उतने ही प्रिय है जितने की कल थे जिनका गाने का अंदाज़ अद्वितीय है जिन्होंने हमें पहचान करायी कि वास्तव में क्या   सुरालीपन और लय है ∣ जिसके बिना कोई भी गीत नहीं गाया जा सकता है ∣ बता चाहे मुगले ए आजम के गीत ऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺऺ जब प्यार किया तो डरना क्या है जिस मूवी में काम करने की मधुबाला की शर्त रखी थी कि लता मंगेशकर अगर इस मूवी के सारे गीतगाएगी तब में इस मूवी में काम  करूगीं या उन फिल्म निर्माता की ज़ो गीत केवल उनसे  गवाने  के इच्छुक रहते थे ∣

स्वर कोकिला लता मंगेशकर

https://poojabhopal.blogspot.com/2020/09/blog-post_45.html 30 हजार से ज्यादा गीत गाने वाली लता मंगेशकर का आज  निधन हो गया है ∣   उनका जन्म 28 सितम्बर  1929  मध्यप्रदेश की वाणिज्य   राजधानी इंदौर में हुआ था जिन्हें भारत रत्न के अलावा अनेक पुरूस्कार मिले हैं ∣  उनका जीवन बहुत संघर्ष पूर्ण रहा है उन्हें न केवल अपने गीतों से बल्कि अपने व्यवहार से सब का मन जीता है ∣ जो जीवन की हर परिस्थितियों में सदा मुस्कुराते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ती जाती थी जिनका गाया गीत 'ए मेरे वतन के लोगों ' जिसने हर देश वासी के आंखों में आंसू ला दिया था जिसे आज भी सुन जाए तो वो वैसा ही लगता है उनके गाए हुए गीत हमेशा अमर रहेगें ∣  लता मंगेशकर के गीत और गायन की खूबसूरती पर कुमार गंधर्व ने एक लेख लिखा है जिसका  शीर्षक" भारतीय गायिकाओं में बेजोड़ लता मंगेशकर  है  ∣  जिसमें वो लिखते हैं कि लता के कारण ही चित्र पट संगीत को और मनोरंजन की दुनिया में विलक्षण लोकप्रियता प्राप्त हुई, यही नहीं लोगों का शास्त्रीय संगीत की ओर देखने का दृष्टिकोण परिवर्तित हुआ...

पैसे की बचत

एक तरफ उपभोक्तावाद लगातार बढ़ता जा रहा है ∣ जहां पर हम अधिक चीजों को खरीद कर अपने पास रखने की चाहत में लगातार धन का व्यय कर रहे हैं ∣ दूसरी तरफ कभी गुल्लक में पैसे संचय करने वाला हमारा विचार लगातार जंग खा रहा है ∣  जहां पर हमें ये ही समझ में नहीं आ रहा है एक हद तक ही उपभोक्तावादी होना सही है ∣ इसकी अति होना न केवल हमारे लिए अपितु उन लोगों के लिए भी नुकसान देह है जो ज्यादा धन का अर्जन नहीं करते हैं किन्तु हमारी तरह वो भी अपना  गुजर बसर  ठीक से करना चाहते हैं जिनके बारे में हम सोचना ही भूल गए हैं ∣ अर्थव्यवस्था की दृष्टि से किसी चीज के मंहगे होने के दो कारण होते हैं ∣ एक जब लोगों के हाथ में बहुत पैसा आ जाता है और वो अधिक खर्च करने लगते हैं जिससे बाजार में चीजों के भाव बढ़ जाते हैं ∣ दूसरा तब जब किसी एक वस्तु को खरीदने वालों की संख्या  एक से अधिक हो जाती है जहां पर मांग ज्यादा हो जाती है  उत्पादन घट जाता है ∣ आज समकालीन समय में जहां पर कोरोना वायरस के चलते अनेक हमारे जीवन में अनेक  अनिश्चितता आ गयी है वहीं ऐसे में आज हम सबको थोड़ा पैसे की बचत के बारे में भी सो...

जानें क्यों मनाया जाता है बसंत पंचमी

  बसंत पंचमी हिन्दू धर्म के लोगों का प्रमुख त्यौहार हैं ∣ इस दिन विद्या की देवी सरस्वती माँ की पूजा की जाती है ∣ और लोगों के द्वारा पीले वस्त्र धारण किये जाते है ∣ माघ माह के पांचवे दिन बसंत पंचमी मनायी जाती है ∣ सरस्वती मां के अलावा इस  दिन भगवान विष्णु और कामदेव की पूजा की जाती है ∣ सभी छहों मौसम में ये बसंंत का मौसम सभी लोगों का सबसे पसंदीदा मौसम होता है ∣ जिसमें प्रकृति अपना सौंदर्य निखारती है ∣ फूल खिलने लगते हैं सरसों के फूल आने लगते हैं ∣ आम के पेड़ में कैरी आने लगती है ∣ तितलियां चारों तरफ सैर कर रही होती है ∣  इस मौसम पर कालिदास से लेकर जयशंकर प्रसाद ने अपनी रचना  में  प्रकृति के सौंदर्य  के बारें में कुछ न कुछ लिखा है ∣ अपनी रचनाओं इस मौसम के बारें में जिक्र किया है ∣

परिस्थितियां हमें सबकुछ सीखा देती है

" परिस्थितियां अक्सर सबकुछ सीखा देती है "  अक्सर   हमारे जीवन में ऐसी परिस्थितियां आकर खड़ी हो जाती है ∣ जो हमें समय के साथ हर वो चीज सीखा देती है ∣ जिससे अक्सर हम बचते हैं ∣ पर उसे सीखना हमें जरूरी होता है ∣ हमारे चाहने न चाहने पर  जिंदगी की विपरीत परिस्थितियों में हम जितना एक साथ क ई चीजों को सीखते हैं ∣ समान परिस्थितियों में भी अक्सर हम उतना नहीं सीख पाते हैं ∣  

चीजें जैसी दिखती है अक्सर वैसी होती नहीं

अक्सर चीजें जिस तरह दिखाई देती है ∣ वो वैसी होती नहीं जो होती है वो नजर ही नहीं आती है ∣  जिस पर अक्सर हम विश्वास कर लेते हैं क ई बार जरूरी नहीं होता किसी के जीवन का एक पक्ष देख लेने पर ये   कह देना कि उसकी जिंदगी कितनी अच्छी है जहां सिर्फ खुशी है  न क़ोई चिंता और न कोई थकान  जबकि उन लोगों की जिंदगी भी बहुत संघर्ष के बीच गुजर रही होती है ∣ ये केवल वो ही जान रहे होते हैं ∣ जहां पर क ई बार उन्हें  अपनी पसंद की चीजों को छोड़कर नापसंद की चीजें भी करनी पड़ती है  उनके चाहने न चाहने पर  ∣ आज वर्तमान समय में हम किसी भी पेशे की खूबसूरती के प्रति इतने आकर्षित हो जाते हैं कि हमें लगने लगता है कि अगर हम भी इस पेशे का चयन करेंगे तो जिंदगी कितनी अच्छी हो जाएगी जबकि वास्तविकता इससे बहुत अलग होती है ∣

बजट

जैसा की हम सब जानते हैं एक फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा चौथी बार बजट पेश किया गया है 2022-23 के लिए  जिसके कुछ मुख्य बिंदु इस तरह से है ∣ दीर्घ कालीन पूजी पर 5% टैक्स लगेगा  जलीय कृषि पर  टैक्स कम किया गया है ∣ Virtual currency करेंसी पर 30% टैक्स लगेगा  दिव्यांग जनों को टैक्स से राहत दी गयी है ∣ 2022 -23 में राजकोषीय घाट 6.9 रहने का अनुमान है ∣ जो कि पहले 6.4 था ∣ केन बेतवा परियोजना के लिए 44000 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं जिसे निश्चित समय अवधि पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ∣ इसके अलावा रोजगार के सृजन के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान को बढ़ावा देने की बात कही गयी है ∣ जेडर बजट पर पिछले साल की तुलना अधिक धनराशि आवंटित की गयी है ∣ शिक्षा के क्षेत्र में भी अधिक धनराशि आवंटित की गयी है ∣ वही कुछ ऐसे विषय भी है जिन पर इस बार कोई भी बात नहीं की गयी जिसमें रोजगार गारंटी योजना का जिक्र भी नहीं है ∣ आम आदमी की जेब पर असर डालने वाली रसोई गैस की सब्सिडी लगातार कम की जा रही है जिससे आम आदमी को कोई खास लाभ नहीं मिल रहा है ∣ 

अहिंसा की सही परिभाषा बताती है दो आंखें बारह हाथ मूवी

  'दो आंखें बारह हाथ' मूवी अहिंसा की सही परिभाषा को बताती है  । "जिसके अनुसार अहिंसा का मतलब बलवान होकर भी हिंसा को न करना है ।" ये मूवी एक ऐसे पुलिस वाले के प्रयोग पर आधारित है ।  जिसके जैसे त्याग करने के लिए बहुत साहस की जरूरत होती है ।  इस मूवी का मुख्य पात्र  जेलर वार्डन आदिनाथ (वी शांताराम)   है जो कैदियों को अहिंसा के मार्ग पर चलाने के लिए जेल से उनकी  रिहाई कराता है और उन्हें सामान्य मनुष्य की तरह जीवन जीने की इच्छा से उनको जेल के बाहर की दुनिया में ले जाता है  ।  उनको जिंदगी जीने का सही तरीका बताता है। जिसके लिए उसे   मुख्य पुलिस अधिकारी के द्वारा रखी गयी शर्त को मानी होती है  ।  कि अगर वो इस प्रयोग में असफल हुआ तो उसकी सारी सम्पत्ति जब्त कर ली जाएगी और उसे शासन के द्वारा  सजा दी जाएगी । पुलिस वाला सभी शर्तों को मान लेता है और उन कैदियों को जेल से बाहर की दुनिया में ले जाता है। जहां पहले तो ये कैदी उस पुलिस वाले की ज्यादा बाते नहीं मानते हैं  वे लोग अपनी मनमर्जी के अनुसार काम करते हैं किन्तु जैसे जैस...