Skip to main content

संवाद एक जरिया है स्वयं को जानने का

 

जरूरी नहीं है कि आज हर घटना की सटीक जानकारी व्यक्ति के पास हो  वो हर वो चीज जानता हो जिसे जानना उसे जरूरी है ऐसे में संवाद हमारे लिए बहुत उपयोगी हो जाता है ∣

जो हमें खुद को अभिव्यक्त करने का तरीका देता है जिसके माध्यम से हम ये समझते हैं कि एक औपचारिक संवाद किस तरह से किया जाता है ∣

ऐसा नहीं कि जब हम दूसरे से बात करते हैं तब ही केवल हम उसके बारे में  जान रहे होते हैं 

बल्कि हम दूसरे से बात करके भी अक्सर अपने बारे में भी कुछ नया  जानते हैं ∣ 

आज हम दूसरे के बारें में तो सबकुछ जान रहे होते हैं पर अपने बारे में सबसे कम जान रहे होते हैं ऐसे में जब हम दूसरे से वार्तालाप करते हैं तब खुद के एक न ए रूप से रूबरू होते हैं ∣

आज समकालीन समय में जहां एक तरफ फोन से संवाद करने की परंपरा चलती जा रही है वही दूसरी तरफ वास्तविक जिंदगी में हम संवाद से उतने ही दूर जा रहे हैं ∣ शायद यहीं कारण है कि हमारे सोशल मीडिया पर ढेरों मित्र है ∣ पर वास्तविक दुनिया में कोई नही  ∣


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..