बसंत पंचमी हिन्दू धर्म के लोगों का प्रमुख त्यौहार हैं ∣ इस दिन विद्या की देवी सरस्वती माँ की पूजा की जाती है ∣ और लोगों के द्वारा पीले वस्त्र धारण किये जाते है ∣
माघ माह के पांचवे दिन बसंत पंचमी मनायी जाती है ∣ सरस्वती मां के अलावा इस दिन भगवान विष्णु और कामदेव की पूजा की जाती है ∣
सभी छहों मौसम में ये बसंंत का मौसम सभी लोगों का सबसे पसंदीदा मौसम होता है ∣ जिसमें प्रकृति अपना सौंदर्य निखारती है ∣ फूल खिलने लगते हैं सरसों के फूल आने लगते हैं ∣ आम के पेड़ में कैरी आने लगती है ∣ तितलियां चारों तरफ सैर कर रही होती है ∣
इस मौसम पर कालिदास से लेकर जयशंकर प्रसाद ने अपनी रचना में प्रकृति के सौंदर्य के बारें में कुछ न कुछ लिखा है ∣ अपनी रचनाओं इस मौसम के बारें में जिक्र किया है ∣
Comments