Skip to main content

परीक्षा के अपने मायने है

 


परीक्षा चाहे जीवन की हो यहां स्कूल और काॅलेज की सबका अपना अपना महत्व होता है ∣ 

जीवन की परीक्षा बिना पढ़े ही दी जाती है जिसका अनुभव लेकर हम अपने जीवन की अन्य परीक्षा में पास होते हैं ∣ वहीं दूसरी तरफ स्कूल, काॅलेज की परीक्षा देने से पहले हम उस विषय को पढ़ते हैं ∣ 

पर आज समकालीन समय में कोरोना वायरस के चलते परीक्षा भी ऑनलाइन माध्यम से होने लगी है ∣ जिसके अनेक फायदे हैं तो नुकसान भी कम नहीं है ∣ जिसने छात्रों की रचनात्मकता में कमी ला दी है और पढ़ने की आदत तो जैसे छुड़वा ही दी है आज वो अपने ज्ञान से ज्यादा गूगल पर भरोसा करने लगे हैं ∣ जिसकी अति एक समय के बाद हमारे लिए खतरनाक हो सकती है ∣

जीवन में कोई भी परीक्षा हो उसकी तैयारी हमेशा बेहतर करनी चाहिए क्योंकि अक्सर जीवन में ऐसे मोड़ भी आ जाए करते हैं जहां  हमारा  प्रतिद्वंद्वी कोई ओर नहीं हम स्वयं हो जाते हैं ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..