आसान नहीं रही होगी उन लड़कियों की जिंदगी जो किताबों के साथ पैसे कमाने के लिए आगे बढ़ी होगी जो मेकअप से ज्यादा अपने स्वाभिमान को लेकर चली होगी जो हाथों में मेंहदी लगाने से पहले वेतन की बढ़ोत्तरी की कोशिश कर रही होगी।
शर्म कुछ न पता होने में नहीं बल्कि कुछ न जानने में है.. लोग क्या सोचते है इससे ज्यादा जरूरी हम अपने बारे में क्या सोचते है.. समय के साथ बदलते की कोशिश करना हमेशा जरूरी होता है.. दिन जाते देर नहीं लगती है लेकिन फर्क इससे पड़ता है कि हम उस वक्त में क्या करते है.. कुछ भी हो जाए लेकिन हमें बेहतर करना नहीं भूलना चाहिए..
जो लोग आज 'फुले' मूवी की ये कहकर आलोचना कर रहे है... कि इसमें ब्राहाण समाज को गलत रूप से दिखा गया है..उनका गलत तरीके से चित्रण किया गया है...उनको अपने आस पास जरूर देखना चाहिए. कि वो खुद कितने मॉर्डन है..वो खुद कितने ज्यादा उदारवादी है..जो जात पात से बिल्कुल भी ताल्लुक नहीं रखते है... जहां 2025 में भी बातचीत की शुरूआत इससे ही होती है..कि भाई तेरी जात कौन सी है...जहां लोग केवल अपनी जाति के आधार पर लोगों को कम आंकते है...ये कहते नहीं थकते..कि हम ब्राहाण है..ब्राहाण खून है.वो देखों ठाकुर आ रहा है...ठाकुर ये न कर वो न कर...ऐसे में हम कैसे कह सकते है...कि हम जाति को नहीं मानते है... फिर फुले मूवी का हम कैसे विरोध कर दे..जिसमें भारत की जाति प्रथा की वास्तविक चित्रण किया गया है..जो कोई कहानी नहीं हमारा इतिहास है...जिसको लेकर आज भी हम उतने ही क्रूर है.जितने पहले थे.. जहां आज भी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ बर्बरता की हदें पार कर दी जाती है..कभी दुल्हे को घोड़ी से उतार दिया जाता है..तो कभी उसके ऊपर पेशाब कर दिया जाता है..कभी उसकी बेटी के साथ रेप कर दिया जाता है..गांव ...
इसलिए देखी जानी चाहिए फुले महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित फूले मूवी सिनेमाघरों में लग चुकी है जिसे बड़ी संख्या में लोगों द्वारा देखा जा रहा है। जो भारत के इतिहास को दिखा रही है। साथ ही साथ समाज को एक नयी दिशा दे रही है। जो नारी शिक्षा से लेकर जात पात को लेकर एक नया दृष्टि कोण दे रही है।
कुछ न करने के दर्द से बेहतर है कुछ काम कर लेना जो तुम्हारी पहचान बन सके जो तुम्हे आवाज दे सके जो तुम्हे सम्मान दिला दे जो तुम्हे आवाज दे डाले जहां शीर्ष खड़े तुम संघर्ष कर रहे हो जो तुम्हे एक नयी उम्मीद दे दे कुछ न करने से बेहतर है काम की तलाश कर लेना जो तुम्हे कुछ बेहतर दे डाले।
आज वो कितना भावुक क्षण रहा होगा। जब किसी लाल, किसी का घरवाला, किसी का पिता अपने घर मृतक के रूप में पहुंचा होगा। कितने आंसू कितने लोग उस समय टूटेंगे होंगे, जब उनका अपना आज उनके सामने पंचतत्व में विलीन हुआ होगा। दफन हुई होगी न जाने कितनी अनगिनत कहानियां जिन्हें हिन्दू होने की सजा मिली हुई होगी।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए कम है जिसने 28 लोगों की जान तो ली। साथ ही देश भर में एक भर फिर आतंकवाद का कायरता पूर्ण रूप दिखा दिया । जिसने धर्म के नाम नफरत फैलाने का नाम किया। जिस पर एक्शन लिया जाना चाहिए। इसके अलावा जिम्मेदार अफसर, सरकार सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख कर रहे लोगों से भी सवाल पूछा जाना चाहिए। कि आखिर वो उस समय कहां थे। क्योंकि प्रश्न अब राजनीति से ज्यादा लोगों की सुरक्षा का है।
पैसा बड़ी चीज है ये जब मालूम चलता है जब इसके चलते इंसान अच्छा लेने में भी दस बार सोचता है पैसा शायद बड़ी चीज तो नहीं लेकिन ये बड़ा बन जाता है जब इस पैसे के चलते कोई इंसान अपनी ईमानदारी से भी गिर जाता है पैसा बहुत बड़ा नहीं ये कैसे कह दूं जहां इस पैसे के चक्कर में इंसान कई बार अपना आत्मसम्मान भी खो देता है। जो उसे गुलाम बनाकर रखा देता है।
दुनिया के इस शोर में कहीं गुम न हो जाना जहां दुनिया की चकाचौंध में तुम खुद को न भूल जाना किसी यू नहीं मिल गया सबकुछ ये तुम भूल न जाना करी होगी मेहनत उसने भी उसे तुम भूल न जाना ।
काश जिंदगी में भी SKIP, Delete जैसा कोई बटन होता। जहां हम अपनी मर्जी से चीजों को एडिट कर सकते। कड़वा पर सच है दोस्ती से भली होती है दुश्मनी जो बाते दोस्ती रहते नहीं वो दुश्मनी होने पर कह दी जाती है। जो वास्तविक रूप में हमारी औकात क्या है ये हमें बता देती है। दुनिया की यही रीत है जो हमारी अच्छाई भले याद न रखे पर बुराई पर ध्यान देती है।
जरूरी नहीं हर चीज वक्त पर मिले..कुछ बेहतर चीजें की कीमत पहले अदा करनी होती है.. समय समय की बात है..एक समय उसके लिए हमारे पास वक्त ही वक्त होता है..एक समय के बाद हमारे पास सबके लिए वक्त सिर्फ अपने सपनों के लिए वक्त नहीं होता है.. हमारा पतन उस दिन शुरू हो जाता है..जब हम ये सोचने लगते है..कि केवल हम है.. अपनी गलतियों को स्वीकार कर आगे चलना बहुत बड़ी उपलब्धि है..
एक समय होता है जब हम दुनिया को बदलने चलते हैं एक समय बाद हम दुनिया को नहीं खुद को बदल लेते हैं। महिलाओं के श्रम और त्याग का जिस दिन हिसाब मांगा जाएगा उस दिन इतिहास की सबसे बड़ी चोरी पकड़ी जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की सुप्रीम कोर्ट ने ली क्लास एक बार फिर इलाहाबाद कोर्ट पर उच्चतम न्यायालय ने तल्ख टिप्पणी करते हुए फटकार लगाई है। कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को रेप जैसे संवेदनशील विषय पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से रोक लगाई है। जो दूसरों की भावनाओं को आहत करती हो। गौरतलब है कि हाल के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा था कि रेप के मामले में कभी हद तक लड़कियां खुद जिम्मेदार होती है।
भारत एक ऐसा देश है...जहां पर कोई व्यक्ति कितना ऊपर जाएगा..कितना नाम कमाएगा...ये बहुत हद तक इस बात से निर्भर करता है..कि वो किस जाति से जुड़ा हुआ है.. जहां दूसरें देशों में व्यक्ति अपने ज्ञान से जाना जाता है...वहीं भारत जैसे देश में व्यक्ति अपनी जाति से बड़ा होता है... ऐसे में भीमराव अंबेडकर के विचारों पर बात करना जरूरी हो जाता है..जिन्हें तमाम परेशानियों के बावजूद ये सिद्ध कर दिया..कि व्यक्ति अपने ज्ञान से बड़ा होता है..न कि अपनी जाति से..जिन्हें भारत का संविधान बनाया ..जो विश्व सबसे बड़ा संविधान है... जिनका मानना था कि धर्म वो है..जो मनुष्य को मनुष्य से जोड़कर रखता है....न कि वो जो व्यक्ति को व्यक्ति से अलग करता है... आज जब लोग धर्म के नाम पर एक दूसरे के खून का प्यासे बन हुए है...जहां वो खुद को बेहतर दूसरें को छोटा समझने लगे है..ऐसे में भीमराव अंबेडकर का ये विचार हम सबको एक नयी दिशा देता है..कि धर्म वो है..जो मनुष्य को मनुष्य से जोड़कर रखता है....न कि व्यक्ति को अलग करता है... इस दुनिया की अगर कोई सबसे अच्छी रचना है..तो वो किताबें है ..जो व्यक्ति ज्ञान देत...
किसी की भी चीज कीमत खोने के बाद ही मालूम चलती है। वास्तविकता से डरकर जीवन नहीं जिया जाता। डर एक समय के बाद खत्म हो जाता है। कीमतें बताना आसान किसी चीज की कीमत अदा करना मुश्किल होता है। जब बात अपनी होती है।
एक लड़की को लड़कों के साथ शराब बिल्कुल नहीं पीना चाहिए। अगर ऐसी करती है तो उसे ये मान लिया जाता है कि लड़की एक लड़के के साथ शराब पी सकती है तो वो उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना सकती है। पिंक मूवी का ये एक संवाद हमारे समाज की वास्तविकता दिखाता है। जहां सारे नियम कानून सिर्फ लड़कियों के लिए है । लड़कों के लिए नहीं। जिस पर एक बार मुहर लगा दी गयी है। हाल ही इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रेप मामले को लेकर जो फैसला सुनाया है। वो हमारे समाज की पुरूष प्रधान समाज की सोच को बताता है। जहां प्रश्न केवल लड़की पर उड़ाया जाता है लड़कों पर नहीं। जिस पर विचार किये जाने की जरुरत है।
कितनी अजीब बात है न दो चार पुरुष उत्पीड़न के मामले आ गये तो हर कोई महिलाओं पर टिप्पणी करने लगा। लेकिन वो अब भी उनके साथ सदियों से हो रहे अन्याय पर चुप है। जो वो हमेशा से सहती आ रही है। हद तो ये हो गयी है कि देश में बढ़ते रेप के मामले पर भी चुप है जहां छ महीने की बच्ची को भी नहीं छोड़ा जा रहा। कैसे कह दूं कि सिर्फ महिला ही गलत है।
कितनी अजीब बात है न। कि दुनिया केवल वही देखती है जो वो देखना चाहती है हम चाहे कितनी मेहनत कर ले। लेकिन उसे केवल हमारी कमियां नजर आती है। वो केवल हमारी एक गलती की फिराक में होती है कि हम एक गलती करें। वो हमें दुनिया के सामने ये सिद्ध करें कि हम से न होगा।
जरूरी नहीं हर चीज का उत्तर बोलकर ही दिया जाए। कई बार न कहकर भी बहुत कुछ कह दिया जाता है। इंसान जब ये सीख जाता है कि उसे कहां कितना बोलना है तब वो अपने जीवन की आधी परेशानी खत्म कर लेता है।
एक समय के बाद हम जिंदगी के उस मोड़ पर खड़े होते हैं। जहां लोग ये नहीं देखते कि हम क्या महसूस कर रहे हैं । क्या क्या सह रहे हैं। लोग केवल देखते हैं कि हम आज कहां खड़े हैं। एक समय के बाद हमारे अपने भी हमें नहीं समझ पाते। दुनिया भला क्या चीज है।
सबसे मुश्किल है अपने लिए लड़ना। लेकिन जब हम अपने लिए लड़ना शुरू कर देते हैं अपने हक के लिए बोलने लगते हैं। तब वास्तव रूप में हम खुद को एक बेहतर रूप में पाते हैं। एक समय के बाद जब हम दुनिया दारी को समझ जाते हैं तब हम दूसरों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करते।
प्यार को अलग नजरिये से देखती ' दो बदन ' मूवी आज देश के एक महान सपूत निर्दैशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। जिससे पूरे देश में शोक की लहर है। देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने वाले मनोज कुमार की दो बदन मूवी आज के समय में काफी ज्यादा महत्व रखती है । जो प्यार को एक अलग ढंग से बताती है। जो मोहब्बत का असली अर्थ बताता है जो मांग करता है त्याग की। इस मूवी की कहानी विकास जैसे न जाने कितने लड़कों की कहानी है जो गरीबी के चलते मोहब्बत नहीं कर पाते हैं और अगर गलती से कर भी ले तो उसकी कीमत उन्हें अदा करनी होती है।
समय बता रहा है कि दुनिया में पैसा कितना जरूरी है लोग बता रहे हैं कि हमारा सफल होना कितना जरूरी है लोग चाहे कुछ भी कहे पर आज अपने पांव पर खड़ा होना जरूरी है ताकि हमें हमारी सीमा न बताये कोई।
जब भीड़ में निकलोगे तुम तब तुम समझ जाओगे कोई भी चीज़ यू नहीं मिलती सबकी कीमत तुम लगाओगे क ई बार मुश्किल होगा सबकुछ सह जाना उसके बावजूद जब तुम चलने की कोशिश करोगें क ई बार तुम टूट सा जाओगे क ई बार होगा जब तुम्हें लगेगा कोई नहीं समझता तुम्हें उसके बावजूद तुम्हें लगातार चलते जाना होगा कोशिश करनी होगी की तुम आगे बढ़ो जब तुम शांत रहोगे कुछ बोलोगे नहीं जब तुम शिकायत करना बंद सा कर जाओगे वास्तव में तब तुम समझदार हो जाओगे।
मानव इतिहास की सबसे बड़ी चोरी उस दिन पकड़ी जाएगी जब वो लड़की वो महिला अपने काम का हिसाब मागेगी जब वो महिला अपने काम का वेतन मागेगी जब वो आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए निकलेगी अपने हक का पैसा मागेगी जब वो अपने लिए लड़ेगी।