Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2024

Child: वो अकेले न हो इसके लिए जरूरी है

वो अकेले न हो इसके लिए जरूरी है साथ हो उनके उन्हें अकेले न रहने की मजबूरी दे वो इंसान है उन्हें इंसान रहने दे न तोले उन्हें भगवान् में उन्हें संतानें रहने दे ईश्वर की माया देखें पर उनको वरदान नहीं इंसान तो कह ही दे कुछ पैसे में न खरीदे उनका बचपन उन्हें  जिंदगी जी लेने दे। 

Chhindwara Crime: क्या हो जब इंसान अपनों का ही हत्यारा बन जाएं

छिंदवाड़ा में हुई घटना मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। जहां एक व्यक्ति अपने ही परिवार के लोगों का बेरहामी से एक एक कर कुल्हाड़ी से हत्या कर देता है। जिस बीच वो उन नन्हें मासूम को भी नहीं छोड़ता है। जो अच्छी तरह से ये भी नहीं जानते है कि उनका उस आरोपी से क्या सम्बन्ध है। अफसोस आरोपी किसी को भी नहीं छोड़ता है। और अंत में खुद भी फांसी लगा आत्महत्या कर लेता है। ये घटना प्रदेश या देश में हुई कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटनाएँ घट चुकी है। पर सवाल ये उठता है कि क्या सच में आज अपराध की सीमाएँ पार हो गयी है।इंसान इंतना ज्यादा परेशान और मानसिक रोगी हो गया है कि वो अपनी ही दुनिया खत्म करने में लगा है। बेरहाल चाहे कारण कुछ भी हो किन्तु इतना तो निश्चित है कि आज हम जिस के लिए जानते थे वहीं सबसे ज्यादा हास हो रहा है। वो है शांति।

life: जिंदगी से खिलवाड़ हो जाता

न्याय की आश में जब टूट जाते लोग हार जाती जिंदगी  टूट जाते लोग, न्याय की जब सुर्खियां बड़ी बड़ी बनायी जाती। न्याय मिलते मिलते शहीद हो जाते लोग अन्याय जब मजबूत न्याय मिलना जटिल हो जाता पीड़ित पर बेड़ियां आरोपी जब बरी हो जाता । तब जैसे ये सवाल जरूरी हो जाता  मर गयी इंसान से इंसानियत जहां आंखों में खौफ कहीं  नजर न आता। सस्ती पड़ जाती जब कैद किसी के जिंदगी से खिलवाड़ हो जाता।

Danger: जब चीजें और ज्यादा खतरनाक हो जाती है

जब चीजें और ज्यादा खतरनाक हो जाती है जब धर्म के नाम पर राजनीति की जाने लगे सही गलत में गलत को सही किया जाने लगे जहां अपनी गलती न मानकर दूसरों की गलती बतायी जाने लगे तब समझ लेने चाहिए इससे ज्यादा  खतरनाक और कुछ नहीं हो सकता है जहां बेगुनाह को फांसी अपराधी को फूलों की माला पहनायी जाने लगे तब चिंता तो किया जाना चाहिए जब धर्म की राजनीति के आगे गलत भी सही किया जाने लगे तब विचार तो किया जाना चाहिए।

Human: आज इंसान तो हम नहीं

जहां इंसानियत के अलावा  हमारे पास सब चीजें मौजूद है। आज इंसान तो हम नहीं जहां अपने स्वार्थ के लिए दूसरों की भावना का खिलवाड़ कर हम खुशियां मान रहे है। जहां सबकुछ चाहने के चक्कर में  सबकुछ खत्म कर आगे हम बढ़ रहे है। इंसान तो आज हम वास्तव में नहीं है जहां अपनी खुशियों के लिए सबकुछ  रौंद हम आगे बढ़ रहे है।

Politics: तेज गर्मी के साथ बढ़ रही है देश में सियासत की सरगर्मी

एक तरफ देश में गर्मी ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। जिसने जनता का हाल बेहाल कर दिया है। दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव के बीच सियासत में सरगर्मियां  बढ़ सी गयी है। जहां 4 जून के परिणाम को लेकर राजनेता सोच में पड़ गए है।सबकी रातें अंतिम हर दिन, अब उनके लिए भारी से पड़ रहे है।  साम, दाम और दड़, भेद से की जा रही राजनीति पार्टियों को कितनी सीट दिलाती है। जनता का भरोसा वो जीत भी पाती है या नहीं। ये देखना बड़ा दिलचस्प होने वाला है। हालांकि सरकार किसी की भी आएं जनता के लिए मंहगाई कम होने  वाली है। न ही रोजगार के घट रहे अवसर ।  उल्ट उसे तो अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है । जहां मूलभूत चीजों पर मिल रही सब्सिडी भी खत्म होने कगार पर है।

Election:राजनीति क्या चीज है ये जैसे तब मालूम चलता है

जहां हर कोई राग रहा अपना  आलाप  किस के सिर पर सजेगा जीत का ताज  ये तो देखना , हर कोई रो रहा अपना दुख वोट मांगने जहां फरियादी आया है चुनाव विकास पर नहीं धर्म पर लड़ा जा रहा है जहां गाय , भैस सबकी बात होगी पर इंसान जैसे वहां से गायब हो चुका है राजनीति क्या चीज है इसे समझने के लिए चुनाव प्रचार से लेकर  जनसभा का रोचक नजारा देखना है जहां झूठे आंसू रो हर किसी का मकसद  चुनाव को सिर्फ जीतना है।

Modern सिर्फ पोशाक नयी हो जाने से , मॉर्डन नहीं होते

सिर्फ पोशाक नयी हो जाने से मॉर्डन नहीं होते कई बार नयी पोशाक में भी  लिपटे  पुराने विचार होते है। सिर्फ अच्छा बोलने से कोई महान नहीं  हो जाता मीठा बोलने वाले भी कई बार जहर होते है। सिर्फ पोशाक नयी हो जाने से  कोई मॉर्डन नहीं होता। बिक गयी वो खूबसूरती जिसकी  कीमत लाख अदा की गयी सिर्फ खूबसूरत चेहरा हो जाने से  कोई नेका नहीं होता, वो घमंड कर बैठे अपनी किस्मत का पर सिर्फ इतराने से कोई अंबानी नहीं हो जाता। वो मॉर्डन हो जाने का चाहे लाख दिखावा करें पर  सिर्फ घूंघट न ओड़ने से कोई मॉर्डन नहीं हो जाता कई बार चीजें बदल जाती है इतिहास किसी के इंशारों पर नहीं लिखा जाता।

Environment Protection: अगर अब भी न समझें तो

तापमान बढ़ रहा है सूरज तप रहा है पेड़ काट रहे है इंसान दिन रात प्रगति कर रहा है। विकास का क्रम बदल रहा है आधुनिकता की अंधी दौड़ में मानव कुछ नहीं देख रहा है अगर ऐसा ही चलता रहा तो अस्तित्व उसका भी कुछ खास न रहेगा ये उसे समझना और भी आज जरूरी है जब सूरज सातवे आसमां पर है गर्मी के मारे इंसान चुभती गर्मी का  शिकार हो रहा है अगर अब भी न बदले तो बहुत कुछ घट जाएंगा इंसान को समझना होगा धरती तप रही है पेड़ काट रहे है अगर अब भी नहीं न रूका वो  तो जल्द ही सबकुछ समाप्त होने की कगार पर आ जाएगा समझना होगा वरना वो भी न बच पाएगा।

Chennai: ट्रोलिंग जब किसी की जान ले ले

यू तो सोशल मीडिया लोगों को सहारा देने का काम करता है। उनकी आवाज बनता है।  पर कई बार यहीं सोशल मीडिया किसी की जान भी ले लेता है।जहां ट्रोलिंग से तंग आ लोग, इसके चलते गलत कदम उठा लेते है। ताजा मामला चेन्नई का है। जहांं एक महिला ने सोशल मीडिया की ट्रोलिंग से परेशान होकर खुदखुशी कर ली है। ये है पूरा मामला बता दें कि पिछले माह चेन्नई निवासी एक महिला रम्या से गलती से अपनी बेटी हाथ से छुट गयी थी। जहां वो  अपनी सात  माह की बेटी को अपार्टमेंट की चौथे मंजिल पर ब्रेस्टफीडिंग करा रही थी। तब अचानाक बच्ची उनके हाथ से फिसल पहले मंजिल के छज्जे पर जा गिरी। हालांकि 15 मिनट के अंदर बच्ची को सुकुशल बचा लिया गया। किन्तु इसके बाद शुरू हुआ ट्रोलिंग का सिलसिला जिसने एक हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया। सोशल मीडिया पर शुरू हो गयी थी ट्रोलिंग घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने से , जहां एक ओर लोग बच्ची को बचाने वाले की तारीफ कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर रम्या को लापरवाह मां के नाम से ट्रोल कर रहे थे।  जिसके बाद रम्या अपने पति और पांच साल के बेटे , 7 माह की बेटी को ले अपने मायके आ गयी।  जहां रविव...

Cannes Festival 2024: कान फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरने वाली कौन है नैन्सी त्यागी

कहते है सपने अगर देखों। तो उसे पूरा करने के लिए हिम्मत भी उतनी चाहिए होती है। वो भी तब जब हमें हारने की कोशिश सब जगह से की जा रही हो। उसके बावजूद जो हारे नहीं बल्कि अपने जुनून को बनाये आगे चलता रहे, उसे दिल से सलाम करना चाहिए।    ऐसी ही एक मोटिवेशनल कहानी उत्तर प्रदेश की ' नैन्सी त्यागी'  की है। जो भारत की ओर से  फैशन  इंफ्लुंएसर के रूप में 77 वां कान फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रही है। जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है।   कभी खर्च के लिए शुरू की थी सिलाई बता दें कि नैन्सी त्यागी 12 वीं के बाद दिल्ली में आगे की पढ़ाई के लिए शिफ्ट हुई थी। किन्तु इसी बीच कोरोना के चलते उन्हें पैसें का मोहताज होना पड़ा। ऐसे में अपने खर्च के लिए नैन्सी ने अपनी मां की सिलाई मशीन पर कपड़े सिलाने का काम शुरू किया। अपने डिजाईनर ड्रेस बना सोशल मीडिया पर साझा किया।  फैशन इंफ्लुंएसर के तौर पर लोग के बीच गयी। शुरू शुरु में तो कुछ लोगों ने उनका काफी मजाक बनाया। किन्तु वो रूकी नहीं आगे चलती गयी।  देखते ही देखते वो सोशल मीडिया पर  इस तरह पॉपुलर हु...

law failure to comply: कानून की दहलीज तले, दम तोड़ते लोग

कानून जो सबके लिए समान होता है। जिसके आगे न कोई राजा न कोई रंक होता है।  ये कहने में जितना आसान लगता है उतना वास्तव में होता नहीं है। जहां अक्सर कानून के आगे एक सामान्य नागरिक हार सा जाता है।  अफसोस जब तक वो ये सब समझ पाता है। तब तक कानून के आगे वो खुद को बौना पाता है। जहां कानून शब्दावली के बीच उलझकर रह जाता है।  लाचार व्यवस्था के आगे वो शोषण का शिकार हो जाता है। जहां खुद को निर्दोष बताने के कोशिश में उसका पूरा जीवन निकल जाता है। कई बार तो नौबात यहां तक आ जाती है । कि वो न्याय न मिलने के चलते अपनी ही जिंदगी खत्म कर लेता है। कई बार उन्हें चुप करने के लिए किसी साजिश के तहत मौत के घाट उतार दिया जाता है। ऐसे में सवाल यहीं है कि क्या आज देश की न्याय प्रणाली सच में लाचार हो गयी है। जहां न्याय की कोई आश नहीं है। हालांकि देश का सर्वोच्च न्यायालय न्याय व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। किन्तु जब कोर्ट की अवमानना की जाने लगे। तब क्या कहां जा सकता है। 

Depression: कैसे कह दू कि सब ठीक है

आसान नहीं है आज के समय में हर तरह की परेशानी के बीच खुश रहना। जहां हर एक मैसेज के साथ जिंदगी में चीजें बदल रही है। जहां सबकुछ मैटेंन करने के चक्कर में हम खुद को थोड़ा - थोड़ा खो सा रहे है।  इसके बीच आती है ऑफिस से लेकर घर तक की हजार तरह की परेशानी जिसका सामना वॉर्किग लोग हर दिन करते है। इसके बावजूद मुस्कुराते निकलना और शाम को मुस्कुराते हुए आना। जैसे अब सच में हो गया मुश्किल है। दुनिया जैसे बदल सी गयी है जहां हमारे सोशल मीडिया पर चाहे लाख दोस्त हो। किन्तु असली में एक दो भी हो। ये आज मुश्किल है। जिंदगी की रेस में सिर्फ भाग रहा ये इंसान आज मानसिक रूप से थक रहा हर दिन है। आसान नहीं आज का युवा होना जो लोग कहते है न कि आजकल के बच्चों की जिंदगी में तो सबकुछ अच्छा ही अच्छा है। उन्हें कौन समझाएं, कि उनको आज मिल रहा हर जगह से सिर्फ स्ट्रेस है। घर से लेकर बाहर तक स्टेटस बनाये रखने की एक अजीब सी होड़ सी मची है। देखने दिखाने के चक्कर में आज इंसान हो रहा अंदर से खाली है। आसान नहीं है फुल स्ट्रेंस के बीच भी काम करना। जहां मिलते हर दिन कई तरह के सिर्फ चैलेंज  है। जिंदगी है आज हारे तो क्या ...

Who Causes More Car Accidents, Male or Female Drivers? भाई लड़की है गाड़ी जरा सम्भल कर चलाना

कहीं कोई एक्सीडेंट हो जाएं। तब पूरी कहानी समझें बिना सबसे पहले जो बात निकल कर आती है। वो यहीं कि अरे जरूर गाड़ी लड़की चला रही होगी। उसने ही गलती की होगी। अरे उन्हें गाड़ी चलना आता भी है। इस बीच शुरु होता है सबसे सस्ता जोक जो लड़कियों पर मारना जैसे उनकी  तुच्छ मानसिकता दर्शाता है। कि अरे जरूर कोई पापा की परी रही होगी।  इन सब बकवास बातों के बावजूद ये रिपोर्ट हम सब की आँखें खोलती है जिसमें ये साफ बताया गया है महिलाएं पुरूषों के मुकाबले अच्छी ड्राइविंग करती है। जहां पर फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में किए गए अध्ययन में ये बात सामने आयी है कि किसी भी एक्सीडेंट के लिए जिम्मेदार ज्यादात्तर पुरूष ड्राइवर ही होते है। उनके मुकाबले महिलाओं की हिस्सेदारी काफी ज्यादा कम होती है।  ये कहती है रिपोर्ट आपको बता दें कि फ्रांस की सड़क सुरक्षा जागरूकता संगठन ' विक्टिम एंड सिटॉयन्स' के मुताबिक, फ्रांस के 84 प्रतिशत गंभीर दुर्घटना के जिम्मेदार पुरूष होते है। अमेरिका ब्रिटेन की स्थिति भी कुछ इस तरह की ही है।  जहां 2021 में अमेरिका में हुए अध्ययन में ये बात निकलकर सामने आयी है कि ...

Swati Maliwal ‘assault’: जब न्याय देने वाले के साथ ही, अन्याय हो जाएं

  Swati Maliwal:   किसी ने बिल्कुल ठीक है। कि अक्सर जो इंसान दूसरों की आवाज बन न्याय मांगने की कोशिश करता है। वहीं एक समय के बाद ऐसे फंसता है। कि खुद ही न्याय की कगार पर खड़ा हो जाता है।  इससे ज्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है, जब देश की राजधानी दिल्ली में राज्यसभा की संसद, आम आदमी पार्टी की सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास में उनकी ही पार्टी के सदस्य बिभव कुमार द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है।  जहां दूसरों को न्याय देने वाली महिला आयोग की पूर्व सदस्य मालीवाल को खुद हिंसा का सामना करना पड़ा है।  ऐसा में ये सवाल उठाना वाजिब सा है क्या सच में देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों को लेकर देश की न्याय व्यवस्था गंभीर नहीं है? जहां आएं दिन महिलाओंं के साथ गंभीर मामले सामने आते रहते है। जहां वो कहीं भी सुरक्षित नजर नहीं आती है। एक ऐसा ही मामला देश की राजधानी में देखने को मिला है। ऐसे में ये देखना बड़ा दिलचस्प होने वाला है खुद को महिला का रक्षक बताने वाली 'आम आदमी पार्टी' खुद अपनी पार्टी की सदस्य को न्याय दिला पाती है कि नहीं। अरविंद केजरीवाल की...

International Day of Families:परिवार का मतलब जैसे तब समझ आता है

परिवार का मतलब जैसे तब समझ  आता है जब दिन भर से थका हारा कोई  घर को वापस आता है। जहां पर नहीं होता किसी  तरह का कोई दिखावा जहां इंसान खुद को पाता है।   इसी बीच उस परिवार की  अहमियत जैसे वो तब समझ पाता है जब घर की दहलीज नाप वो  परदेश जाता है। जहां आसान नहीं होता है बिना परिवार के गुजारा करना  सुबह उठने से लेकर  रात को सोने तक  वो खुद को अकेला पाता है जहां नहीं होता उसका कोई  हाल पूछने वाला अकेले में हंसता, अकेले में  रो जाता है।  किस्मत वाले होते है वो लोग जिन्हें परिवार के साथ रहने का  मौका मिलता है। ये परिवार ही तो होता है जो हमें कभी हारने नहीं देता है जब आज जाएं कोई मुसीबत  तब हौसला दे, लड़ने की हिम्मत देता है कई बार इसे बनाये रखने के लिए बहुत कुछ सहना भी पड़ता है। इस सब के बावजूद ये परिवार ही तो है जो सुंदर सपने बुनने की  ताकत हमें देता है। कद्र करना इस परिवार की एक समय के बाद हमारा इन से सामना सिर्फ  वीडियो कॉल से होता है।  बड़ा याद आते है फिर वो पल  जब हमने उनके साथ मिल अपना...

Save Environment:अगर तुम अब भी न समझों तो

Save Environment: कितनी अजीब बात है न जिसे सब्जेक्ट समझ हम बचपन से पढ़ते आ रहे है। उसे सब्जेक्ट के अलावा हम कुछ नहीं समझ पाये। कि ' अगर ये पर्यावरण को कुछ भी हुआ, तो हमारा अस्तित्व भी शेष न बचेगा'।  जो सबसे जरूरी था उसे छोड़ सबकुछ पढ़ते चले गए। आज हालात ये है कि अपने आस पास के वातावरण को बचा न पाये हम।  जहां हमारे अपने बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ा है। उनके लिए न स्वच्छ जल , न स्वच्छ वातावरण और न  स्वच्छ हवा बची है। जिसके जिम्मेदार केवल हम और आप है। जो सबकुछ पाने की लालसा में बहुत कुछ कुचल आगे चल पड़े। विकास के नाम पर सड़क तो बनी पर पेड़ काटते चले गए। वो छाव जो सबको रास आती थी। सबके दिल पर राज करती थी। गर्मी में जिसकी छाव लेते थे। बरसात में जिसकी आड़ जा स्कूल जाएं करते थे। वो आधुनिकता के मोड़ में कही खो सा गयी। जिस पेड़ के छाव ले स्कूल से घर का रास्ता तय किया। आज जब उस गली मुड़े तब स्कूल, अलावा कुछ और  शेष न बचा। जिस छाव को लेकर हमने अपनी यादें गाढ़ी। उसका न कोई अवशेष बचा।  ये सिर्फ हमारी एक छोटी सी स्मृति है। अफसोस इस बात का सम्बन्ध आज   हर पेड़ से ...

CBSE Results: लड़कियों की जीत केवल मार्क्स तक, सीमित नहीं रहनी चाहिए

CBSE Results: तुम्हारे लिए होगें मार्क्स महज कुछ नंबर । पर उन लड़कियों के लिए नहीं, जो अनेक तरह के चैलेंज के बीच अपनी फतह हासिल करती है। जो अपने सपनों को उड़ान देने के लिए दिन रात मेहनत करती है। अभी हाल ही में एमपी बोर्ड का रिजल्ट आया था। जिसके बाद आज सीबीएसई का रिजल्ट घोषित हुआ है। जिसमें हर बार की तरह लड़कियों ने बाजी मारी है। जो हम सब के लिए काफी हर्ष का विषय है। इसी के साथ उन सब लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो डॉक्टर, इंजीनियर,  जैसे पेशे में जाना चाहती है। ये क्रम रूके न ऐसे ही बढ़ते रहे ।  इसके लिए जरुरी है कि हम अपनी बेटियों को बेहतर बनने की प्रेरणा दे। बदलते वक्त के साथ खुद की सोच को बदले। जहां लड़की के सपनों को भी प्राथमिकता दें। जहां कल्पना चावला जैसी अनेक कल्पना बन सके। इसके  लिए जरूरी है कि हम उनको उनके सपने चुनने का अधिकार दें। जो केवल मार्क्स सीमित न रहकर हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली हो। 

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की तारीफ तो की जानी चाहिए

'कौन सी बातें कब कहीं जाती जिनको है सलीका  केवल उनकी बातें सुनी जाती है। ' जैसे इन दोहो का मतलब राहुल गांधी ने बखूबी समझ लिया है। जहां वो  लोकसभा चुनाव के बीच अपने भाषणों में उन विषय पर बात कर रहे है।जो वास्तव में देश का मुद्दा होना चाहिए। जिस पर मीडिया से लेकर सरकार का ध्यान जाना चाहिए। पर धर्म की राजनीति के बीच वो सारे विषय कहीं खो से गए है।  बात चाहे रोजगार की हो या देश की सुरक्षा की, वोटों के ध्रुवीयकरण की राहुल हर उस विषय पर बात कर रहे है। जो भाषण से कहीं गुम सा हो गए है। जहां हर जगह सिर्फ एक ही राग आलाप जा रहा है। जैसे देश में कोई और मुद्दा ही नहीं है। तारीफ तो की जानी चाहिए इस बीच राहुल गांधी की इस चीज के लिए तो तारीफ की जानी चाहिए। कि जो काम देश का मीडिया न कर सका। वो गांधी ने कर दिखाया । देश के पीएम के साथ पब्लिक डिबेट करने की बात कर रहे है। जहां बात होगी देश के वास्तविक मुद्दों की। बात होगी करोड़ो रोजगार देने वाले मुद्दों की। मणिपुर में जल रही आग की। जिस आग ने अनगिनत घरों को खाक कर दिया है। जिस से सवाल पूछने का साहस देश का बड़ा से बड़ा पत्रकार न क...

Mother’s Day special: उस दिन जैसे मालूम चल मां क्या होती है

Mother's Day special :   जिंदगी में यू तो सबको शिकायत होती है। किन्तु इस बीच अक्सर हमें उनकी कद्र नहीं होती है। जो हमारे करीब होते है। जिनका होना जैसे हमारे लिए किसी जन्नत से कम नहीं होता है। जो होते है तो हम होते है। ऐसी ही एक कहानी रूनी की है। जिसे अपने जीवन में मां की अहमियत, उस वक्त समझ आयी। जब जिंदगी जैसे उस से निराशा सी हो चुकी थी। जहां उसे एक के बाद एक सिर्फ झड़के से मिल रहे थे। इसके बाद उसे एक ऐसा झटका सा लगा, जिसने उसकी जिंदगी जैसे बदल रख दी।   उसकी वजह सिर्फ तुम हो मां  https://poojabhopal.blogspot.com/2019/11/blog-post_15.html आखिर क्या थी वो घटना वो बात दरअसल ये है जब देश कोरोना की महामारी से निकल कुछ चैन की सांस ले रहा था। तब रूनी की जिंदगी में एक ऐसा तूफान सा आया, जिसने उसकी जिंदगी बदल कर रख दी।  रूनी की मम्मी की तबीयत धीरे- धीरे खराब होने  लगी। उनका स्वास्थ्य लगातार गिरने लगा। डॉक्टर को दिखने के बाद भी उसमें कोई ज्यादा सुधार नहीं आया। एक महीने तक ऐसा ही चलता रहा। फिर इस बीच उसे मिला जीवन का सबसे बड़ा झटका। जहां उसे ये मालूम चला। कि उसकी मम्मी...

Arvind Kejriwal: क्या अरविंद केजरीवाल की रिहाई बदल रही है समीकरण

देश में लोकसभा चुनाव के बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल से रिहाई की खबर सामने आयी है। जिसने कई लोगों को चिंता में डाल दिया है। जहां अब तक लड़ाई कांग्रेस बनाम भाजपा चल रही थी। वहीं अब इस बीच आप की शानदार एंट्री होती नजर आ रही है। जहां आम आदमी  पार्टी के कर्ता धार्ता अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम बेल मिल गयी है। ऐसे में ये सवाल उठना लाजमी है कि क्या केजरीवाल की रिहाई देश की सियासत में बड़ा उलटफेर कर सकती है लोकसभा चुनाव में प्रभाव डाल सकती है? या फिर मोदी है तो मुमाकिन है कि गारंटी लोकसभा चुनाव में कायम रहने वाली है?  क्या है पूरा मामला  बता दें कि 21मार्च को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद केजरीवाल ने चुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट से जमानत मांगी थी। जिस पर अब  सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। गौरतलब है कि दिल्ली की 7 लोकसभा सीट पर 25 मार्च को चुनाव होने जा रहे है। जिसके लिए केजरीवाल प्रचार करने वाले है।  ऐसे में अब ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला ह...

Country's favour: कहीं देशहित के नाम पर, अपना हित तो नहीं

राजनीति   जिसे जब लगता है समझ लिया है। तब ही वो कुछ ऐसा रंग दिखा देती है। कि हम खुद ही आश्चर्य में पड़ जाते है। कि क्या हमने गलत अनुमान लगा लिया है? जहां हर कोई आता तो खाली हाथ है। किन्तु जाता झोली भरकर है। जो चाहे जितना जनता के हित की बात कर ले। सुरक्षा का मुद्दा उठा, देश हित की बात पर वोट मांग ले। किन्तु सच्चाई तो यहीं है कि देश हित से ज्यादा पार्टियां अपना हित साधने में लगी रहती है। उसके बाद ही वो किसी और के हित के बारे में सोचती है।  हद तो तब हो जाती है । जब वो किसी ओर की उपलब्धि भी अपनी बता पार्टी का प्रचार कर लेती है। जब उस उपलब्धि में ग्रहण लग जाता है। तब वो उससे दूर होने लगती है। जो मौके की तलाश में रहती है। कोई मौका दिखा नहीं की वो राजनीति करना शुरू कर देती है। देश हित जब अपना हित बन जाएं देश हित के नाम पर जनता को ठगने वाली पार्टियां, अक्सर जनता को काल्पनिक दुनिया में ले जाती है। जहां उन्हें सपने तो आसमां  में उड़ने का दिखाती है। किन्तु उन्हें वास्तविक रूप में जमीन भी नहीं दे पाती है। इस बीच ठगी तो केवल जनता  जाती है । जो देश हित के नाम पर वोट दे अक्सर ...

Advertisement: आखिर कब तक सेलिब्रिटी हमें विज्ञापन के जरिए, मूर्ख बनाएंगे

कितनी अजीब बात है जिन सेलिब्रिटी Celebrity को देवता मान हम पूजते है। जिनके बारे में एक गलत शब्द हम नहीं सुन सकते है। जब यहीं सेलिब्रिटी कुछ पैसे के चक्कर में बिना सोचे समझे विज्ञापन  Advertisement  कर हम  जैसे करोड़ो लोगों की भावनाओं के साथ खेलते है। जिन्हें हम अपना भगवान मानते है। जहां बिग बी से ले खान तक सब जनता को मूर्ख बनाने का काम करते है। जिसका शिकार कई बार नन्हे बच्चे से लेकर युवा तक होते है। जो आंख बंद कर उन पर विश्वास कर लेते है। फिर चाहे पैकेट के पीछे की सच्चाई कुछ और क्यों न हो। पर अब इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट काफी सतर्क हो गया है। जहां कोर्ट ने पतंजलि के खिलाफ भ्रामक विज्ञापन के मामले पर सुनवाई करते हुये बड़ा अहम फैसला सुनाया है। जो जनता के लिए बड़ी राहत है। क्या है पूरा मामला बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने भ्रामक विज्ञापन के मामले में  बड़ा फैसला सुनाया है। जिस मामले की अध्यक्षता जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने की है। अपने फैसले में पीठ ने कहा है किसी प्रोडाक्ट का विज्ञापन करते हुये सोशल मीडिया इंफ्लुंसर, ...

Karnataka Sex Scandal: कर्नाटक में हुयी घटना बहुत कुछ बताती है

जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं। जहां वो अपने स्वार्थ को पूरा करने के लिए  किसी भी हद तक गिर जाएं। जिसे इसके बावजूद सिर्फ संरक्षण दिया जाएं। कभी विरासत से, कभी पेशे से, कभी शक्ति के दम पर जिसकी रक्षा की जाएं।  जहां वोट पाने की आड़ में सबकुछ सहन कर लिया जाएं। तब समझ जाना चाहिए, राजनीति से ज्यादा खतरनाक और कुछ नहीं हो सकता है। अब कर्नाटक का ही मामला ले लीजिए...जहां के एक सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर अनगिनत महिलाओं के साथ यौन शोषण कर उनका वीडियों बना उन महिलाओं से ब्लैकमेल करने का आरोप है।  जिसकी नजरों से कोई भी महिला सुरक्षित नहीं थी। न घर में काम करने वाली, और न नेताओंं की पत्नी।  जिस मामले के सामने आने से ठीक पहले प्रज्वल विदेश यात्रा पर निकल जाता है।   फिर सामने आती है राजनीति में लीपापोती। जहां पहले तो पार्टी से लेकर मीडिया तक मौन रहती है। किन्तु जब उन्हें ये मालूम चल जाता है कि अब कुछ नहीं हो सकता है। तब वो अपना उल्लू सीधा करने में लग जाते है। जहां पाखंड की हदें पार हो जाती है।  हैरानी तब होती है जब किसी राजनेता के बयान पर महिला के साथ अहित बताने वाली पार्टी ...

Election:ये सिर्फ चुनाव नहीं

  Election:  ये सिर्फ चुनाव नहीं जनता के  साथ होता  बड़ा खेल है।  जहां चाहे जो जीते हैं जनता की दोनों तरफ़  से सिर्फ हार है।  चुनावी मौसम में लगता भावनाओं का बाजार है जहां हर कोई पूछेंगा जनता की जरूरत क्या है?  उसका क्या दुख दर्द है?  चुनाव निकल जाने पर यहीं कहेगें 'हम आपके  कौन है' ?  चुनाव चुनाव नहीं बना नौटंकी का गढ़ है भावनाओं के साथ खेल करते अपने सपने ये पूरे हैं।  जहां दुर्योधन को पूजा जा रहा है हर जगह बैठी आज दौपद्री उसकी लाज लेने वाले को ही मिल रहा है जनता का वोट है ∣ ये सिर्फ चुनाव नहीं षड्यंत्र का गढ़ है शतरंज का खेल जहां जीतने वाला, फिर कोई सौदागर है ∣ आओं इस कड़ी को तोड़े हम दे वोट उसे जो लायक हो,  जो झूठ नहीं सच पर बात करता हो ये चुनाव है लोकतंत्र का त्यौहार है इसमें अपना फर्ज निभाएं अपने वोट का सही उपयोग करें हम । 

Heeramandi: हीरामंडी पर कुछ बोलने से पहले

Heeramandi: 'हीरामंडी' तवायफों की कहानी पर बनी  एक फिल्म है।  जिसका निर्देशन  संजय लीला भंसाली ने किया है। जो अभी हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म में रिलीज हुयी है।   जिसको लेकर ऑडियस की अलग अलग प्रतिक्रिया आ रही है।   कुछ लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे है। तो कुछ लोग फिल्म की आलोचना कर रहे है। ऐसे में इस फिल्म पर बात करना जरूरी हो जाता है... बता दें कि कोठे पर बनी ये पहली मूवी नहीं है इससे पहले श्याम बेनेगल ने 'मंडी' बनाई थी। जो उनके दर्द को काफी हद तक बयां कर रही थी। जो काफी रियलस्टिक थी। वहीं जब बात हीरामंडी की हो रही है। तब ये समझना जरुरी हो जाता है कि संजय लीला भंसाली अपनी बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी, लग्जरी प्रोडाक्शन के लिए जाने जाते है। जो उन्हे बाकी डायरेक्टर से अलग बनाती है।   ऐसे में जब आज उनकी मूवी की आलोचना की जा रही है तब हमें ये समझना जरुरी है। कि आज के समय का ऑडिशन बदल रहा है। जिसें हर चीज में आकर्षण चाहिए। ऐसे में किसी हिस्टोरिकल स्टोरी पर कोई मूवी बनाना बेहद मुश्किल है।   जिसमें हर तरह से जान डालना और भी ज्यादा चेलेजिंग काम है। ऐसे म...

Opposition:विपक्ष के कमजोर होने का मतलब

  Opposition: एक लोकतांत्रिक देश में जनता के अपनी सरकार का चयन करती है। जिसमें जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा बनाया गया शासन होता है जिसे हम 'लोकतंत्र' की कहते है। किन्तु इसकी नींव तब कमजोर होने लगती है। जब विपक्ष कमजोर हो जाता है। जो सत्ता में बैठी सरकार से सवाल पूछने का काम करता है। उसकी जवाबदेही तय करता है। जब वहीं कमजोर हो जाता है तब लोकतंत्र ध्वस्त दिखाई देने लगता है जो एक गैर उत्तरदायी सरकार से कहीं ज्यादा बुरा होता है जहां दोनों मिलकर अक्सर तबाही ही लाते है। इन तीन कारण से समझें विपक्ष का कमजोर होने का मतलबः जनता के प्रति जवाबदेही खत्म होना-  जैसा कि हम सब जानते है कि एक लोकतांत्रिक देश में पक्ष विपक्ष का मजबूत होना जरुरी होता है। जहां विपक्ष न सिर्फ सरकार की नीतियों पर सवाल जवाब करता है बल्कि सरकार की जनता के प्रति जवाबदेही भी निश्चित करता है। जब विपक्ष सत्ता के सामने प्रश्न पूछने की हिम्मत करने में असमर्थ हो जाता है। तब सरकार की जनता के प्रति जवाबदेही कम होने लगती है। सरकार की संवैधानिक भूमिका का कमजोर होना- विपक्ष का काम केवल सरकार के कामों पर निगरा...

World Press freedom Day: जब बात मीडिया की आजादी की हो

World Press freedom Day:   29 जनवरी 1780 वो तारीख जब भारत का पहला अखबार, बंगाल गजट James Augustus Hickey जेम्स ऑगस्टस हिक्की के द्वारा निकाला गया था। वो दिन था और आज का दिन है। जब देश में भले अखबार और मीडिया संस्थानों की कमी नहीं है।  किन्तु जैसे आज उसकी स्वतंत्रता पर एक प्रश्न चिन्ह सा बना हुआ है? ये बात गौर करने वाली है कि आजादी से पहले देश के मीडिया का उद्देश्य आजादी दिलाना था। आजादी के बाद उसका उद्देश्य बदला। वो मिशन से प्रोफेशन में बदला। हालांकि इस बीच देश के सरकारी मीडिया ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। जहां 'ऑल इंडिया रेडियों' काफी लंबे समय तक लोगों की आवाज बना रहा।  किन्तु उस मीडिया को तब धक्का लगा। जब देश में सन् 1975 के आपातकाल की घोषणा हुयी। प्रेस की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने की कोई कसर नहीं छोड़ी गयी। जहां अखबारों पर सेंसरशिप लगा दी गयी।  इसके बावजूद बहुत से अखबारों ने अपना काम जारी रखा। कुलदीप नैयर जैसे पत्रकारों की तब भी पत्रकारिता जारी रही। जिन्होंने शासन के सामने झुकाने की वजह जेल जाना मुनसिब समझा। जैसे जैसे समय बदला। मीडिया का काम भी बदलता चल गया।  ...

Satyajit Ray Movie Pather Panchali:इसलिये देखी जानी चाहिए सत्यजीत रे की 'पंथेर पांचाली'

Satyajit Ray Movie Pather Panchali: ' पंथेर पांचाली' सत्यजीत के निर्दैशन में बनी उनकी पहली फिल्म है। जिसने कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पुरुरस्कार जीते है। इस फिल्म की कहानी में एक अलग तरह का जादू है। जो आजादी के बाद देश में छायी गरीबी का कटु सत्य को दिखाती है।  इन पांच बिन्दुओं से समझें क्यों देखी जानी चाहिए 'पंथेर पांचाली'  1. सजीवता का असली चित्रण- सत्यजीत रे ने अपने एक इंटरव्यूह में बताया था कि फिल्म बनाते वक्त ये ध्यान रखना चाहिए कि जिस भी दृश्य को हम दिखा रहे है। वो पूर्ण रूप से वास्तविक लगे। उसमें बनावटीपन का जरा भी मेल नहीं होना चाहिए। जो उनकी फिल्मों में दिखाई देता है। 2. बेहतरीन अदाकरी-  किसी भी रचना की सफलता की पहली शर्त ही। उसके पाठकों का उसमें खो जाना है। एक पल के लिए उसकी दुनिया में च ले सा जाना है। जब हम उनकी फिल्म पंथेर पंचाली को देखते है तो पाते है इस फिल्म का हर एक किरदार अपने आप में मंझा हुआ है। जहां अपू का किरदार हमें एक लापरवाह से जिम्मेदार लड़के की कहानी को बताता है। वहीं दुर्गा की चंचलता हमें एक परिपक्वता की ओर जाती लड़की की कहानी दिखाती है।...