Skip to main content

Election:ये सिर्फ चुनाव नहीं



  Election: ये सिर्फ चुनाव नहीं
जनता के  साथ होता 
बड़ा खेल है। 
जहां चाहे जो जीते हैं
जनता की दोनों तरफ़ 
से सिर्फ हार है। 

चुनावी मौसम में
लगता भावनाओं का बाजार है
जहां हर कोई पूछेंगा जनता की जरूरत क्या है? 
उसका क्या दुख दर्द है? 
चुनाव निकल जाने पर यहीं कहेगें 'हम आपके कौन है' ? 

चुनाव चुनाव नहीं
बना नौटंकी का गढ़ है
भावनाओं के साथ खेल
करते अपने सपने ये पूरे हैं। 

जहां दुर्योधन को पूजा जा रहा है
हर जगह बैठी आज दौपद्री
उसकी लाज लेने वाले को ही मिल रहा है जनता का वोट है ∣

ये सिर्फ चुनाव नहीं
षड्यंत्र का गढ़ है
शतरंज का खेल जहां
जीतने वाला, फिर कोई सौदागर है ∣


आओं इस कड़ी को तोड़े हम
दे वोट उसे
जो लायक हो, 
जो झूठ नहीं सच पर बात करता हो
ये चुनाव है
लोकतंत्र का त्यौहार है
इसमें अपना फर्ज निभाएं
अपने वोट का सही उपयोग करें हम । 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..