Skip to main content

Posts

Showing posts from May 10, 2021

ऐसे ही नहीं बनती कोई खास शख्सियतें

अक्सर जिंदगी की निराशा और आशा की बीच में हम फंस सा जाते  हैं और खुद से ही कही दूर चले जाते हैं 𝙡 हम लड़ते  है क ई लड़ाई अपने आप से, किन्तु बाहर जो हम कर रहे होते हैं वहीं सिर्फ लोगों को नजर आते हैं ऐसा नहीं है, हर कोई सुकून की नींद सोता है𝙡 हर किसी की जिंदगी में एक पल निराशा भरा भी होता है 𝙡 अक्सर हमें झूठा  वहम सा होता है 𝙡 सिर्फ मेरी जिंदगी में ही सारे गम है𝙡 मेरी जिंदगी ही चुनौतियों से भरा सितम है,  हर कोई खुशी की ही जिंदगी जी रहा हो ऐसा   जरूरी नहीं होता है व़ो भी पीता है क ई बार  खून के घूंट जो अक्सर  हमारी आंखों से ओझल  होता है 𝙡 हर दिन जिंदगी में कुछ नया होता कुछ पुराना फिर से न ए में तब्दील होता है𝙡 कुछ भर जाते हैं गम  कुछ हर दिन खरोंचे जाते हैं,  कुछ तो बोल कर भी नही बोल पाते हैं   ,  शिकायत एक बार सबकी खुदा से  होती है, क्यों मेरी ही जिंदगी  सारे दर्द  से भरी हुई होती है𝙡 किन्तु ऐसा भी क्या होता हर किसी की जिंदगी में कुछ न कुछ मुश्किलें से भर पड़ाव  जरूर होता है, जो हर दिन उसे जीक...