Skip to main content

Posts

Showing posts from September 2, 2020

ज्ञान

आज वैसे तो सभी लोग बहुत ज्ञानवान होते हैं उनसे पूछो एक बात तो वो पूरी कहानी कह देते हैं. लेकिन आज समझने वाली बात ये है कि हम ज्ञान की परिभाषा किस तरह से गढ़ते है किसी के लिए ज्ञान की परिभाषा पूर्ण रूप से किताबी ज्ञान है, तो किसी के लिए किताबी के साथ आध्यात्मिक ज्ञान  है. किन्तु आज हमें इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि हम आखिर क्या ज्ञान मानते हैं? उसका उपयोग किस तरह से करते हैं? इसे हम ऐसे समझ सकते हैं कि अक्सर जब हम किसी व्यक्ति को कुछ बताते हैं तो एक तो हम अपने पढ़े हुए ज्ञान के जरिए उसे कोई  चीज बता रहे होते हैं तो दूसरा हम अपने उन चीजों या घटनाओं के बारे में बताते हैं जिससेे हमने   कुछ सीख है. मौजूदा समय में विचार करने वाली बात  है कि हम किसे ज्ञान मानते हैं किसी किताब के पढ़े हुए जानकारी को जीवन की परिस्थितियों से सीखें ज्ञान को. " ज्ञान की परिभाषा क्या है किसी चीज का  अध्ययन अध्ययन की परिभाषा क्या है उसे पढ़ लिखकर समझना समझने की परिभाषा क्या है किसी विषय पर अपना विचार बनाना विचार बनने की परिभाषा है, जीवन में लगातार कुछ अच्छा ...