Skip to main content

Posts

Showing posts from April 16, 2020

आज के समय में

आप सब इस समय दूरदर्शन पर रामायण और  महाभारत देख रहे हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि महाभारत किसने लिखी है वेद व्यास ने महाभारत को लिखा है जो कि महाकाव्य में  आता है महाकाव्य जिसमें आठ या उसे अधिक सर्ग होते हैं इसे एक ही बैठक में नहीं पढ़ा जा सकता. इसके अलावा रामायण जो कि वाल्मीकि ने लिखी है जबकि रामचरितमानस गोस्वामी तुलसीदास ने लिखी है जिसे महाकाव्य के अन्तर्गत लिया जाता है. रामचरितमानस और रामायण में केवल इतना ही अंतर है कि रामायण में वाल्मीकि ने राम को मनुष्य मनाकर लिखा है जबकि इसके विपरीत तुलसीदास ने रामचरितमानस में  राम को भगवान मनाकर लिखा है. आज हम इस कोरोना वायरस की महामारी के बीच घर में बैठकर या तो कुछ नयी चीज देख रहे हैं या फिर किसी चीज का सर्जन कर रहे हैं तो ऐसे में हमारा ये दायित्व बनता है कि हम जो भी चीज को देख और सुन रहे हैं उसे जाने  और समझे .

किताब आज भी है सही तरीका पढ़ने का

आज भी मैं किताब से बेहतर पढ़ने का तरीका कोई दूसरा नहीं मानती हूं क्योंकि जब भी हम इसे पढ़ते हैं तो हम विषय के अलावा भी कई जानकारी लेते हैं उदाहरण के लिए अगर मुझे कोई राजधानी मालूम करना  है तो में कोई एनसीआरटी  की किताब देखती हूँ तो मुझे उसके अलावा भी कोई चीजे मिल जाती है और मैं उन्हे भी पढ़ती हुं और कुछ समय तक लगातार  पढ़ती ही जाती हूं जिस कारण से मेरे पहले के भी कोई संदेह जो किसी चीज को लेकर थे वो खत्म हो जाते हैं. आज के समय हमारे पास गुगल उपलब्ध है जो हमें अनगिनत जानकारी प्रदान कर सकता है लेकिन तब भी हम रोज उसमें कितनी नयी ऐसी चीज देखते  है शायद बहुत काम क्योंकि कहीं न कहीं हम आज उस पर बहुत अधिक निर्भर हो गऐ जो कि सही नहीं कहा जा सकता,  है. अगर हमें अपने काम में पकड़ मजबूत करनी है तो हमें गूगल से भी तेज होना होगा तभी हमारा  जीवन सार्थक होगा.