Skip to main content

Posts

Showing posts from October 18, 2023

जब सवाल मानवता का हो

तब बोलना जरूरी हो जाता है जब किसी निर्दोष को मार दिया जाता हैं  जब इंसानियत को कलंकित किया जाता है तब चुप नहीं रहा जाता है  जहां बेगुनाह लोगों को यू ही मार दिया जाता है जो न इधर के न उधर के वो सिर्फ बच्चे होते हैं ∣ जो दुनिया को जाने बगैर ही इस दुनिया से अलविदा कर दिए जाते हैं।  क्या हमने कभी जानने की कोशिश की कि युद्ध का साया पड़ने से बच्चों के मन पर उसका क्या असर होता है जो इस दुनिया में अभी आएं ही थे  उन्हें क्यों यू ही मार दिया जाता है जो दुनिया को जानें बगैर इस दुनिया को छोड़ जाते हैं ∣ तब सवाल करना जरूरी हो जाता है कि क्या आज इंसानियत सच में खत्म हो चुकी है ∣