Skip to main content

Posts

Showing posts from May 19, 2020

आज का मुद्दा

आज  जहाँ देखे वही   टिक टॉक  बैन करने की  बात चल रही है जिसमें आज ट्विटर का टेड्रिंग  भी "टिक टॉक " बैन ही है अब सवाल आता है कि इसमें  ऐसा क्या दिखाया जा रहा है जिसे इसे भारत में बैन करने की बात की जा रही है . आप सब ने टिक टॉक का ऐसिड अटैक वाला विडियो तो देख ही होगा  जो कि इस मानव सभ्यता को शर्म सार कर देंने वाला है शायद इस विडियो को बनने वाला लड़का और लड़की दोनों ही एसिड अटैक का मतलब नहीं समझते जिस कारण से वो ऐसा विडियो बन रहे हैं. इसमें न सिर्फ लड़के बल्कि उस लड़की का भी उतना ही दोष है जिसने इस विडियो में आने की हामी भरी. फिर चाहे वो टिक टॉक   पर साम्प्रदायिकता फैलाने वाला विडियो हो, या एसिड अटैक का विडियो हो, या रेप पर आधारित विडियो हो, ये सारे विडियो हम सब से एक ☝ही प्रश्न पूछ रहे हैं कि क्या ये सारी समस्या आज एक मजाक बनकर  रह गयी है जिसे हम  टिक टॉक  पर अपने मनोरंजन के लिए बन रहे हैं .